HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Thursday, 15 December 2016

बांग्लादेश एक नजर


नौ महीने तक पाकिस्तान से बांग्लादेश की मुक्ति के लिए चले संघर्ष के बाद, 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश का एक आजाद देश के रूप में जन्म हुआ.


1947 में मिली आजादी के साथ ही भारत को हिन्दू बहुल भारत और मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में विभाजित करना पड़ा. उसके साथ ही पाकिस्तान में भी दो हिस्सों ने जन्म लिया. एक हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान जो ज्यादा समृद्ध था और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान जो राजनीतिक रूप से ज्यादा हावी था. पश्चिमी पाकिस्तान में सिंध, पठान, बलोच और मुहाजिरों की ज्यादा तादाद थी जबकि पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली बोलने वाले थे.

देश की राजनीति में पूर्वी पाकिस्तान का ज्यादा दखल नहीं था. लोग इस बात से खुश नहीं थे. वहां के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने अवामी लीग का गठन किया और 1970 में भारी मतों से जीत हासिल की. लोग क्या चाहते हैं यह बात अब साफ थी. संसद में बहुमत हासिल करने के बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बजाय जेल में डाल दिया गया और यहीं से पाकिस्तान के विभाजन की नींव पड़ी.

मुजीब-उर-रहमान ने हर शख्स से बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने का आह्वान किया. 26 मार्च से शुरू हुए इस संघर्ष में खून की नदियां बहीं, हजारों बलात्कार हुए और लाखों लोगों को पड़ोसी देश भारत में शरण लेनी पड़ी.

भारत भी इस समस्या से काफी परेशानियों का सामना कर रहा था और भारत को बांग्लादेशियों के अनुरोध पर हस्तक्षेप करना पड़ा. पूर्वी पाकिस्तान के लोगों के दमन के खिलाफ भारत ने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध कर उसे पीछे लौटने पर विवश कर दिया. पाकिस्तानी सेना ने आखिरकार 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस दिन को बांग्लादेश विजय दिवस के रूप में मनाता है. बांग्लादेश एक आज़ाद मुल्क बना और मुजीबुर्र रहमान इसके पहले प्रधानमंत्री बने.

15 दिसम्बर का इतिहास

भारत एवं विश्व इतिहास में 15 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं ।

1749- छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803- ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1950- भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन ।
1953-भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 -फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म।
1991- जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1997-अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास 'द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार 'बुकर पुरस्कार' से नवाजा गया।
2001 इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2010 ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
दिवस====---
15 दिसंबर 2016: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस

विश्व भर में 15 दिसंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विश्व भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

इस दिन पूरे विश्व में, विशेषकर चाय उत्पादक देशों में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य लक्ष्य चाय बागान से लेकर चाय की कंपनियों तक में काम करने वाले श्रमिकों की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट करना है.




अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत 15 दिसंबर 2005 को नई दिल्ली से हुई लेकिन एक वर्ष बाद यह श्रीलंका में मनाया गया और वहां से विश्व भर में फैला.

भारत में चाय के निर्माता, जिसमें छोटे चाय उत्पादक और मजदूर संघ चाय दिवस को पारिश्रमिक, जीवन स्तर तथा जीविका संबंधी अपने अधिकारों को रेखांकित करने के अवसर के रूप में मनाते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस ग्यारह चाय उत्पादक देशों, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा, विएतनाम, मलेशिया, मालावी, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, भारत, केन्या और नेपाल के चाय उद्योग, मुख्यतः छोटे उत्पादक तथा श्रमिकों के लिए एक संयुक्त प्लेटफार्म देता है.
2016=-----:::
बच्चों को नशे से बचाने हेतु सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नेशनल एक्शन प्लान बनाने हेतु आदेश दिया, कोर्ट ने इसके लिए जितनी अवधि निर्धारित की- छह महीने
जिस प्रदेश के उत्‍पाद कर मंत्री पर सेक्‍स स्‍केंडल में शामिल होने के आरोप पर इस्‍तीफा देना पड़ा- कर्नाटक
मानवीय सुरक्षा के दृष्टिगत जिस संस्था ने पतंग उड़ाने हेतु शीशा लगे मांझे के देशव्‍यापी इस्‍तेमाल पर अंतरिम रोक लगाई- राष्‍ट्रीय हरित अधिकरण
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुख्य बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक, 2016 का अनुमोदन कर दिया. यह जिस विधेयक का स्थान लेगा- मुख्य बंदरगाह न्यास अधिनियम, 1963
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के मध्य दोहरी कर व्यवस्था समाप्त करने और आय पर कर की चोरी की रोकथाम समझौता संशोधन नियमों का अनुमोदन किया- ताजिकिस्तान
फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची जारी की. सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो स्थान दिया गया - 9 वां
राज्यसभा में नि:शक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 (Right of Persons with Disabilities Bill, 2014) पारित किया गया. नि:शक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 में जितनी श्रेणियां निर्धारित की गयी- 21
जिस भारतीय संगीतकार को फिल्म पेले: द बर्थ ऑफ ए लीजेंड में योगदान के कारण ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया- ए आर रहमान
15 दिसंबर 2016 को निम्नलिखित में से जो दिवस मनाया गया- अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
निम्नलिखित में से भारत के जिस राज्य में महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल शुरू की गयी- हरियाणा
भारत ने जिस देश के साथ नौसेनिक युद्धाभ्यास इंदिरा नेवी 2016 आरंभ किया- रूस
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गये एक निर्णय में देश के जिस स्थान पर शराब की दुकानों पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया- हाईवे पर
निम्नलिखित में से जिस भारतीय मूल के व्यापारी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल किया - इंदिरा नूयी
परमाणु रणनीति को स्पष्ट करने हेतु खेल सिद्धांत का उपयोग करने वाले, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उनका नाम है- थॉमस शेलिंग
तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद जिसको एआईएडीएमके (AIADMK) प्रमुख नामित किया गया- शशिकला

Sunday, 11 December 2016

11 दिसम्बर का इतिहास

♓🅰🚩🅾♏
11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

09 दिसंबर का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
1618- रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत )में नगरनिगम बनाया।
1780- जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1845- प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू।
1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1937- यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941- जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। ===---
11 दिसंबर 1941 को जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी. पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की.

जर्मनी के युद्ध एलान के पहले तक अमेरिका यूरोप में चल रहे संघर्ष में तटस्थ राष्ट्र की भूमिका निभा रहा था. लेकिन अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हुई जापानी बमबारी ने जर्मनी को भी आश्चर्यचकित किया. जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने धुरी सहयोगी जापान के साथ मौखिक रूप से समझौता किया था कि वह अमेरिका के खिलाफ जंग में शामिल होगा. हिटलर अनिश्चित था कि वह किस तरह से अमेरिका को युद्ध में उलझाएगा. जापान का पर्ल हार्बर पर हमला इस सवाल का जवाब था.

8 दिसंबर को जापान के राजदूत ओशिमा जर्मनी के विदेश मंत्री फॉन रिबनट्रोप के पास गए. ओशिमा का मकसद जर्मनी को अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए राजी करना था. हालांकि ओशिमा को पता था त्रिपक्षीय समझौते के तहत जर्मनी के ऊपर इसका कोई दबाव नहीं है. त्रिपक्षीय समझौते के मुताबिक अगर जापान पर हमला होगा तो जर्मनी उसकी मदद करेगा लेकिन अगर जापान किसी देश पर आक्रमण करेगा तो ऐसा नहीं होगा. लेकिन हिटलर ने कुछ और ही सोचा. हिटलर को डर था कि देर सबेर अमेरिका उस पर हमला करेगा. हिटलर ने जापान की ताकत का गलत मूल्यांकन किया. हिटलर को लगा कि जापान इतना शक्तिशाली है कि वो अमेरिका को हरा देगा. अगर ऐसा हुआ तो जर्मनी को रूस को हराने में मदद मिलेगी. बर्लिन समय के मुताबिक 11 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे जर्मनी के उपराजदूत ने अमेरिका के विदेश मंत्री को युद्ध की घोषणा की प्रति दी. उसी दिन हिटलर ने जर्मनी की संसद को संबोधित करते हुए अपने फैसले को सही ठहराया. यह फैसला हिटलर के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हुए. अमेरिका के युद्ध में उतरते ही हिटलर के पांव उखड़ने शुरू हो गए.

1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
आज ही के दिन 1946 में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय बाल कोष की स्थापना हुई थी. वर्षों से यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है.

दूसरे विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने एक अंतरराष्ट्रीय बाल राहत कोष बनाने का निर्णय लिया. कई वर्षों तक यूनिसेफ ने विश्व भर में युद्ध की त्रासदियों से प्रभावित देशों के बच्चों को राहत पहुंचाने का काम किया. 1970 आते आते यह बाल अधिकारों की वकालत करने वाली एक बुलंद आवाज बन गई. 1980 के दशक में यूनिसेफ ने मानव अधिकारों के यूएन कमीशन की बाल अधिकारों का मसौदा तैयार करने में काफी मदद की. 1989 में इस मसौदे के स्वीकार किए जाने के साथ ही बाल अधिकारों के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ.

संयुक्त राष्ट्र के 184 सदस्य देशों में से केवल सोमालिया और अमेरिका ही ऐसे देश थे जिन्होंने अपने यहां इस समझौते को स्वीकार नहीं किया. सोमालिया में अंतरराष्ट्रीय मान्यता वाली सरकार नहीं है. दूसरी ओर अमेरिका ने इसमें प्रस्तावित बदलावों को स्वीकार इसलिए नहीं किया क्योंकि उसका मानना था कि इससे उनकी राष्ट्रीय प्रभुता और बच्चों और अभिभावकों के संबंधों पर असर पड़ेगा.
1967- पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत।
1969- अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1976- संयुक्त राष्ट्र द्वारा युनिसेफ की स्थापना की गई।
1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1983- बँगला देश के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक मोहम्मद इर्शाद ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
1997 - ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1997- ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए क्योटो संधी पर
भी हस्ताक्षर किए गए।
1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्तफ राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने ११ दिसंबर २०१४ को दे दी।
06 दिसम्बर का इतिहास यहाँ देखें ।
11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति===-
1810- फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का पेरिस में जन्म हुआ।
1882 - सुब्रह्मण्य भारती, तमिलट कवि।

1922 - दिलीप कुमार, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1931 - ओशो रजनीश - धार्मिक आन्दोलकर्ता
1935 - प्रणव मुखर्जी, भारत के वर्तमान राष्ट्रपति।
1969 - विश्वनाथन आनंद, भारत शतरंज खिलाड़ी



11 दिसंबर को हुए निधन====--

1938 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
2001- चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।
2004 - एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री
1998 - कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकारफ
2012- रवि शंकर - भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक

11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)।
05 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।

Friday, 9 December 2016

09 दिसम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏
9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1625- हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया ।
1825- सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुला राम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म।
1898- बेलूर मठ की स्थापना।
1910- फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917- जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924- हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
1931- जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941- चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946- संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1998 - रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
2000 - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
2001 - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।
2007 - पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

06 दिसंबर का इतिहास पढ़ना ना भूले।
9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1484- महान कवि एंव संत सूरदास का जन्म।
1870- डाॅ.अाई एस श्रुधर का वेल्लोर अस्पताल में जन्म।
1889 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1913 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
1918 - कुशवाहा कान्त - भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
1929 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
1945 - शत्रुघ्न सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।

1946 - सोनिया गाँधी - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।

9 दिसंबर को हुए निधन

1761-शिवाजी की पुत्री ताराबाई का पुणे में निधन।
1997 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार
2007 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
2009 - उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक
1971 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बालिका दिवस (भारत)

Wednesday, 7 December 2016

♓🅰♉🚩🅾♏
7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ



1782- मैसूर के शासक हैदर अली का निधन।
[हैदर अली के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ छुए।]
1825- भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1856- देश में पहली बार आधिकारिक रुप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
1941- जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
1944- जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1970- पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
1972- अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1995- भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
1983- मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1988- अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
1995 - दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
[6 दिसम्बर का इतिहास जानने के लिए यहाँ छुएँ।]
7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी
1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।

7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सशस्त्र सेना झंडा दिवस।
[05 दिसम्बर का इतिहास जानने के लिए यहाँ छुएँ।]

Tuesday, 6 December 2016

06 दिसम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास मे आज का दिन 06 दिसम्बर ।

1732: ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ.
1907: भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई.
1922- आयरिश स्वतंत्र राज्य आधिकारिक रूप से अस्तित्वमें आया। जॉर्ज पंचम इसके राजा, टिम हीली, पहले राज्यपाल और डब्लुटी कॉस्ग्रेव, कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष बने।
1978: स्पेन के नागरिकों ने 40 साल के तानाशाही शासन के बाद लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया था.
1992: अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया. इसके बाद भारत के कई राज्यों में दंगे भड़क गए.

जन्म===--

निधन===---

1956: भीमराव अंबेडकर
05 दिसंबर का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

करेंट अफेयर 06 दिसम्बर
1. भारत और किस देश के बीच वीजा, साइबर स्पेस, निवेश सहित पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
a.    पाकिस्तान
b.    भूटान
c.    कतर
d.    इनमें से कोई नहीं

2. निम्न में से किस बैंक ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक देहरादून के साथ मिलकर सिमसेपे प्लेटफार्म लॉन्च किया?
a.    यस बैंक
b.    देना बैंक
c.    पंजाब नेशनल बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं

3. दिसम्बर 2016 के दौरान निम्नलिखित में से किस देश की दक्षिण अमेरिका के व्यापार संगठन मर्कोसुर की सदस्यता छीन ली गई?
a.    कोलोंबिया
b.    वेनेजुएला
c.    अर्जेन्टीना
d.    पेरू

4. हिदेकी मत्सुयुमा ने दिसम्बर 2016 में हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ खिताब जीता. वे निम्न में से किस देश से है?
a.    जापान
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    जर्मनी

5. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर बिहार में कितने दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया?
a.    दो दिन
b.    तीन दिन
c.    एक दिन
d.    चार दिन

6. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल को ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ प्रदान किया गया. भारत में ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
a.    सेना का सहयोग
b.    भ्रष्टाचार
c.    स्काउट और गाइड
d.    समाज सेवा

7. अर्जेन्टीना ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराकर महिला हॉकी जूनियर विश्व कप-2016 खिताब जीत लिया. यह आयोजन कहाँ आयोजित किया गया?
a.    भूटान
b.    वर्मा
c.    चिली
d.    नीदरलैंड्स

8. निम्न में से किस संस्था ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, याहू और फेसबुक को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है कि य़ौन अपराधों और साइबर अपराध से जुड़े वीडियो दिखाने पर रोक लगाई जाये?
a.    गृह मंत्रालय
b.    लोक सभा
c.    राज्य सभा
d.    उच्चतम न्यायालय

9. भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है. बाबा साहब की अस्थियां निम्न में से किस स्थान पर रखी गई थीं?
a.    पोरबंदर
b.    अद्वैत आश्रम
c.    चैत्य भूमि
d.    कनक आश्रम

10. केन्द्र ने सभी मंत्रालयों और विभागों को पांच हजार रुपये से अधिक का भुगतान किस तरीके से करने के निर्देश दिए हैं?
a.    चेक के माध्यम से
b.    इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से
c.    कैश के माध्यम से
d.    उपरोक्त सभी    

11.  जयललिता के निधन के पश्चात् किसे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया?
a.    ओ पन्नीरसेव्लन
b.    पी दासमुंशी
c.    के एल कालेतकर
d.    एम नारायण

12. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा हाल ही में लद्दाख के किस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज की गयी?
a.    नुब्रा घाटी
b.    चांग ला दर्रा
c.    ह्येन नदी
d.    काजूक घाटी

13. निम्नलिखित में से किसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का प्रमुख नियुक्त किया गया?
a.    के एस किदवई
b.    विक्रम सैनी
c.    बी एस भुल्लर
d.    विवेक नारायण

14. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का 5 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया. वे निम्न में से कितनी बार मुख्यमंत्री पद पर रहीं?
a.    दो बार
b.    छह बार
c.    सात बार
d.    आठ बार

15. सउदी अरब का इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ने तापी परियोजना के लिए कितने करोड़ डॉलर के ऋण देने की घोषणा की?
a.    50 करोड़ डॉलर
b.    40 करोड़ डॉलर
c.    30 करोड़ डॉलर
d.    20 करोड़ डॉलर

उत्तर:
1.c. कतर
2.a. यस बैंक
3.b. वेनेजुएला
4.a. जापान
5.c. एक दिन
6.c. स्काउट और गाइड
7.c. चिली
8.d. उच्चतम न्यायालय
9.c. चैत्य भूमि
10.b. इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से
11.a. ओ पन्नीरसेव्लन
12.a. नुब्रा घाटी
13.c. बी एस भुल्लर
14.b. छह बार
15.a. 50 करोड़ डॉलर
⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐
•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का 5 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया. वे जीतनी बार मुख्यमंत्री पद पर रहीं: छह बार

•    सउदी अरब का इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ने तापी परियोजना के लिए जितने करोड़ डॉलर के ऋण देने की घोषणा की: 50 करोड़ डॉलर

•    भारत और जिस देश के बीच वीजा, साइबर स्पेस, निवेश सहित पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए: कतर

•    जिस बैंक ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक देहरादून के साथ मिलकर सिमसेपे प्लेटफार्म लॉन्च किया: यस बैंक

•    दिसम्बर 2016 के दौरान जिस देश की दक्षिण अमेरिका के व्यापार संगठन मर्कोसुर की सदस्यता छीन ली गई:  वेनेजुएला

•    हिदेकी मत्सुयुमा ने दिसम्बर 2016 में हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ खिताब जीता. वे जिस देश से है: जापान

•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर बिहार में जितने दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया: एक दिन

•    केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल को ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ प्रदान किया गया. भारत में ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ जिस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है: स्काउट और गाइड

•    अर्जेन्टीना ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराकर महिला हॉकी जूनियर विश्व कप-2016 खिताब जीत लिया. यह आयोजन जिस स्थान पर आयोजित किया गया: चिली

•    जिस संस्था ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, याहू और फेसबुक को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है कि य़ौन अपराधों और साइबर अपराध से जुड़े वीडियो दिखाने पर रोक लगाई जाये: उच्चतम न्यायालय

•    भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का आज 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है. बाबा साहब की अस्थियां जिस स्थान पर रखी गई थी:  चैत्य भूमि  

•    केन्द्र ने सभी मंत्रालयों और विभागों को पांच हजार रुपये से अधिक का भुगतान जिस तरीके से करने के निर्देश दिए हैं: इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से

•    जयललिता के निधन के पश्चात् इन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया: ओ पन्नीरसेव्लन

•    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा लद्दाख के इस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज की गयी: नुब्रा घाटी

•    इन्हें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का प्रमुख नियुक्त किया गया: बी एस भुल्लर।

Monday, 5 December 2016

हैदर अली

♓🅰♉🚩🅾♏

*हैदर अली की जीवनी एवं उपलब्धियों की विवेचना करें.*
 अथवा
*हैदर अली के अधीन मैसूर के उत्कर्ष का वर्णन करें .*
अथवा
*हैदरअली का मूल्यांकन करें .*

उत्तर---जिस समय बंगाल और कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल हो रहे थे और अंग्रेज अपना पांव जमाने में लगे हुए थे, उसी समय मैसूर में धीरे-धीरे हैदर अली के नेतृत्व में एक नई शक्ति पनप रही थी। हैदर अली ने अपना प्रारंभिक जीवन एक साधारण सैनिक के रूप में शुरू किया। परंतु अपनी प्रतिभा तथा योग्यता के बल पर उन्नति करता हुआ डिंडिंगुल का फौजदार तथा मैसूर राज्य का प्रधान सेनापति बन बैठा। अवसर से लाभ उठाते हुए उसने अपने संरक्षक दीवान नानराज से सत्ता हड़प ली और 1769 ईस्वी में मैसूर के राजा की मृत्यु के उपरांत गद्दी पर अधिकार कर लिया।
           उसने दक्षिण की अराजकता की स्थिति से लाभ उठाकर अपनी शक्ति का क्रमशः  विकास किया और वेडनोर, सुण्ड़,कनारा,गुटी सेर आदि इलाकों पर कब्जा जमा लिया। हैदर अली की अप्रत्याशित उन्नति ने मराठों, निजाम और अंग्रेज तीनों को सचेत कर दिया। अतः हैदर अली के विरुद्ध 1766 में तीनों ने एक त्रिगुट कायम किया। तीनों की सम्मिलित शक्ति का सामना करना हैदर के लिए एक दुष्कर कार्य था ।अतः हैदर ने कूटनीति से काम लिया और इस त्रिगुट को भंग करने का प्रयास किया। सबसे पहले मैदान में मराठा आए और उन्होंने हैदर पर आक्रमण करने की कोशिश की। haider ने धन देकर इसे त्रिगुट से अलग कर दिया।
       इसके बाद 1767 में निजाम की सेना ने जोसेफ स्मिथ के नेतृत्व में मैसूर पर आक्रमण किया लेकिन शीघ्र ही हैदर के प्रभाव में आकर वह अंग्रेजों का साथ छोड़ हैदर से मिल गया। अब मैदान में केवल अंग्रेज थे।चंगाम और त्रिनोमाली के युद्धों में अंग्रेजो की विजय भी हुई और निजाम पुनः अंग्रेजो से जा मिला। लेकिन इन घटनाओं से हैदर घबराने वाला व्यक्ति ना था। हैदर ने बहादुरी के साथ अंग्रेजों का सामना किया और मंगलोर पर कब्जा जमाता हुआ मद्रास के पास 5 मिल भीतर तक जा पहुंचा। अब अंग्रेजों ने हैदर से संधि की प्रार्थना की, (1769). जिसकी शर्ते हैदर की इच्छा अनुसार रखी गई. इसके अनुसार दोंनों पक्षों ने एक -दुसरे के जीते हुए इलाके तथा युद्ध बंदियों को लौट आने का आश्वासन दिया। अंग्रेजों ने यह भी वचन दिया कि भविष्य में यदि कोई दूसरी शक्ति हैदर पर आक्रमण करेगी तो अंग्रेज उसकी सहायता करेंगे। इस शर्त ने दूसरे अंग्रेज मैसूर युद्ध का बीजारोपण किया।
04 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।

*द्वितीय अंग्रेज मैसूर युद्ध:*
        1769 इसवी की संधि की शर्तों का पालन अंग्रेज करना नहीं चाहते थे क्योंकि ये शर्त अंग्रेजो के लिए बहुत अपमानजनक थी और इन्हें उन्होंने लाचारी की अवस्था में कबूल किया था। संधि को परखने का मौका शीघ्र हाथ आया। 1771 ईस्वी में मराठों ने हैदर के राज्य पर आक्रमण किया, किंतु अंग्रेजों ने हैदर की कोई शिकायत नहीं की। haider घायल साँप की तरह इसका प्रतिशोध लेने के लिए अवसर की प्रतीक्षा करने लगा। यह अवसर उसे 1779 इसलिए प्राप्त हुआ और उसने मराठा और निजाम को मिलाकर अंग्रेजों के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा गठित किया।
         इसी समय अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के परिणाम स्वरुप भारत में अंग्रेज और फ्रांसीसी जुझ पड़े और अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों के इलाके माही पर अधिकार कर लिया। चूँकी माही haider के राज्य में था, अतः हैदर ने अंग्रेजो के इस कार्य का विरोध किया और फ्रांसीसियों को समर्थन प्रदान किया। इसके बाद अंग्रेज और हैदर के बीच युद्ध शुरू हो गया जो द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध कहलाता है। अंग्रेजों के लिए यह बहुत संकट का काल था, क्योंकि परिस्थिति से लाभ उठाकर फ्रांसीसी एक बार पुनः खोई शक्ति को प्राप्त करने की चेष्टा करने लगे ।
हैदर ने अंग्रेजों के मित्रराज्य कर्नाटक पर आक्रमण किया और उसकी राजधानी आकोर पर अधिकार कर लिया। अंग्रेजों की स्थिति कितनी गंभीर थी इसका पता इसी बात से लगता है कि सर अल्फेड़ लाॅयल ने लिखा है---"  The fortunes of the company in India had fallen to their lowest watermark. "
       अब हेस्टिंग्स ने प्रसिद्ध सेनापति सर आयर कूट को एक बड़ी सेना के साथ हैदर का दमन करने के लिए भेजा. उसने बरार की raja, निजाम तथा महादजी सिंधिया को त्रिगुट से अलग कर दिया। लेकिन अकेला होने पर भी haider ने बहादुरी से अंग्रेजों का मुकाबला किया,  किंतु 1781 इसवी के पोर्टोनोवा के युद्ध में वह बुरी तरह हार गया। अंग्रेजों ने नागपट्टनम तथा त्रिनकोमाली पर अधिकार कर लिया। कर्नल ब्रेथवेट की सेना ने मैसूर की सेना को करारी पराजय दी। इसी प्रकार छिटपुट संघर्ष चलता रहा। फ्रांसीसियों ने अपने जहाजी बेड़े के साथ हैदर की सहायता करने की कोशिश की। लेकिन निरंतर लड़ने के कारण haider का स्वास्थ्य गिरने लगा। अन्त में वह लड़ाई के मैदान से हट गया और 1782 में उसकी मृत्यु हो गई। अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध का संचालन अब उसके योग्य पुत्र टीपू सुल्तान ने किया। कई युद्धों में टीपू की विजई भो हुई। इसी प्रकार अंग्रेज तथा टीपू में हार जीत का क्रम चलता रहा । अंत में 1784 में अंग्रेजों और टीपू  के बीच मंगलोर की संधि हो गई और इसी के साथ द्वितीय अंग्रेज मैसूर युद्ध समाप्त हुआ ।इसके अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे के जीते हुए इलाके तथा युद्ध बंदियों को लौटा दिया ।

03 दिसंबर का इतिहास जाने
*मूल्यांकन*

हैदर अली को भारतीय इतिहास में बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त है। वह इतिहास के योग्यतम शासकों में से एक था। यद्यपि वह अशिक्षित था, किंतु कतिपय उच्च गुणों की उस में कमी नहीं थी। उसकी कुशाग्र बुद्धि तथा स्मरण शक्ति एवं साहस अद्भुत था। वह एक कुशल शासक था। वह एक निरंकुश शासक था, किंतु प्रजा कल्याण की भावना उसमें विधमान थी। उसने ईमानदारी एवं योग्य व्यक्तियों को शासन के उच्च पदों पर नियुक्त किया। वह हिंदू मुसलमान में भेद नहीं करता था। उसके मंत्रियों में अधिकांश ब्राह्मण थे। अग्नि में जले रंगनाथ के मंदिर जो उसने पुनर्निर्माण करवाया था।
        haider प्रधान न्यायधीश भी था ,काजियों के द्वारा नगर में तथा ग्राम पंचायतों के द्वारा गांव में न्याय कार्य निपटाया जाता था। दंड विधान कठोर था।
        हैदर ने अपनी सेना का संगठन आधुनिक ढंग पर फ्रांसीसियों की सहायता से किया। पैदल ,अश्वारोही तथा तोपची हैदर की सेना के महत्वपूर्ण अंग थे।
      एक अति साधारण परिवार में जन्म लेकर सैनिक के पद से सेनापति के पद तक और मैसूर का शासक बन जाना उसकी नैसर्गिक योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करती है ।उसने मैसूर को एक छोटे से राज्य से भारत की एक बड़ी शक्ति के रूप में परिवर्तित कर दिया। वह 5 भाषाओं का ज्ञाता था। यद्यपि वह निरक्षर था। धर्म के मामले में वह सहिष्णु था, धर्मांध नहीं जैसा कि कुछ पाश्चात्य इतिहासकारों ने उसे बदनाम करने की चेष्टा की है। वह वीर सेनानी एवं अंग्रेजों का कट्टर शत्रु था। वह वचन का पक्का व्यक्ति था। भारतीय इतिहास में इन गुणों के कारण वह सदा अमर रहेगा।
05 दिसंबर का इतिहास यहाँ पढ़ें ।