HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Wednesday, 9 August 2017

जोर- शोर से भव्यता के साथ लव-कुश जयंती समारोह मनाने की तैयारी में लगा कुशवाहा संघ ।

शुक्रवार 04 अगस्त 2017

गिरिडीह(हरिॐ)-:गिरिडीह जिला के कुशवाहा संघ इन दिनों लव-कुश जयंती समारोह मनाने को लेकर पूर्ण रूप से कार्यक्रम के रूप रेखा सहित पूरे तैयारी में जुट गयी है।कुशवाहा संघ ने अपने बैठकों में इस समारोह को गिरिडीह के सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में मनाने का निर्णय लिया है।लव कुछ जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा हैं ।पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी लव-कुश जयंती के अवसर पर  यह कार्यक्रम  विक्रम संवत् तिथि के अनुसार  श्रावण मास के पूर्णिमा को तय किया है।वहीं ग्रेगियन कैलेंडर की बात करें तो अगामी सोमवार, 07 अगस्त को तय समय 10 बजे पूर्वाह्न से रखा गया है।
          कार्यक्रम में हवन् पूजन, झंडोतोलन, उद्घाटन, स्वागतगान, संबोधन, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह, भोजन और इन सब कार्यक्रमों के तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                संघ ने अपने अधीनस्थ ग्राम इकाइयों में निर्वाचित सदस्यों को इस कार्यक्रम की जानकारी जन जन तक व्यापक रूप से पहुँचाने का दिशा निर्देश जारी किया है।कुशवाहा संघ गिरिडीह के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम को लेकर तत्परता के साथ अपने अपने कार्यों में लगे हुए  हैं।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से कुशवाहा समाज के कई बुद्धिजीवियों का जो विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पदों पर वर्तमान में पदिष्ठित है या रह चुके है।उनका आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होने वाले अतिथि आगंतुक सज्जनों के साथ दहेज प्रथा वा कुशवाहा समाज में उत्पन्न अन्य गंभीर सामाजिक कुरीतियों पर अपना वक्तव्य लोगों के सामने रख सकते है।इसके अलावे जिले के सभी प्रखंड़ो से कुशवाहा समुदाय के सम्मानित गणमान्य लोगों के साथ बहुसंख्य रूप में आम जनों के उपस्थित होने की भी उम्मीद है।

Sunday, 23 July 2017

*खिलजी वंश ;(1290-1320)*


■गुलाम वंश के शासन को समाप्त कर 13 जून 1290 ईसवी को *जलालुद्दीन फिरोज खिलजी* ने *खिलजी वंश* की स्थापना की।
■ इसने किलोखरी को अपना राजधानी बनाया।
■ जलालुद्दीन की हत्या 1296 में उसके भतीजा एवं दामाद अलाउद्दीन खिलजी ने कड़ामानिकपुर {इलाहाबाद में} कर दी।
 22 अक्टूबर, 1296 ईसवी में *अलाउद्दीन* दिल्ली का सुल्तान बना।
■ अल्लाउद्दीन के बचपन का नाम *अली* तथा गुरुशास्प था।
■ अल्लाउद्दीन खिलजी ने सेना को नकद वेतन देने एवं स्थाई सेना की नीव रखीं।
■ दिल्ली के शासकों में अलाउद्दीन खिलजी के पास सबसे विशाल स्थाई सेना थी।
■ घोड़ा दागने एवं सैनिकों का हुलिया लिखने की प्रथा की शुरुआत अलाउद्दीन खिलजी ने की।
■ अल्लाउद्दीन ने भू राजस्व की दर को बढ़ाकर उपज का 1/2 भाग कर दिया।
■ इसने खम्स ( लूट का धन) में सुल्तान का हिस्सा 1/4 भाग के स्थान पर 3/4 भाग कर दिया।
■ इसने व्यापारियों में बेईमानी रोकने के लिए कम तौलने वाले व्यक्ति के शरीर से मांस काट लेने का आदेश दिया। इसने अपने शासनकाल में 'मूल्य नियंत्रण प्रणाली' को दृढ़ता से लागू किया।
■ दक्षिण भारत की विजय के लिए अलाउद्दीन ने मलिक काफूर को भेजा।
■ जमैयत खान मस्जिद, अलाई दरवाजा, सीरी का किला तथा हजार खंभा महल का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था
■ देवी अधिकार के सिद्धांत को अल्लाउद्दीन ने चलाया था।
■ सिकन्दर- ए- सानी की उपाधि से स्वयं को अलाउद्दीन खिलजी ने विभूषित किया।
■ अल्लाउद्दीन ने मलिक याकूब को दीवाने रियासत नियुक्त किया था।
■ अल्लाउद्दीन द्वारा नियुक्त *परवाना - नवीस* नामक अधिकारी वस्तुओं की परमिट जारी करता था।
■ शहना -ए- मंडी------ यहां खाद्यान्नों की बिक्री हेतु लाया जाता था। *सराए-ए-अदल*------ यहाँ  वस्त्र,शक्कर, जड़ी-बूटी, मेवा, दीपक का तेल, एवं अन्य निर्मित वस्तुएं बिकने के लिए आती थीं।
*■ अल्लाउद्दीन खिलजी की आर्थिक नीति की व्यापक जानकारी जियाउद्दीन बरनी की कृति तारीखे ए फिरोजशाही से मिलती है।*
*■ _खजाइनुल-फतूह- अमीर खुसरो_, ~रिहला-इब्ना बतूता~ एवं फुतूहस्सलातीन-इसामी की कृति है।*
■ मूल्य नियंत्रण को सफल बनाने में मुहतसिब (सेंसर) एवं नजीर (नापतौल अधिकारी) महत्वपूर्ण भूमिका थी।
■ राजस्व सुधारों के अंतर्गत अल्लाउद्दीन नेम सर्वप्रथम मिल्क, इनाम एवं वक्फ के अंतर्गत दी गई भूमि को वापस लेकर उसे _खालसा भूमि_ में बदल दिया।
■ अल्लाउद्दीन खिलजी के द्वारा लगाए जाने वाले दो नवीन कर थे---(1) चारपाई कर----  दुधारु पशुओं पर लगाया जाता था,
(2) गाढी कर--- घरों एवं झोपड़ी पर लगाया जाता था।
■ अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में मंगोलों ने भारत पर अपना अंतिम आक्रमण किया ।
■अल्लाउद्दीन खिलजी की मृत्यु 5 जनवरी,1316 ईसवी को हो गई।
■कुतुबुद्दीन मुबारक ख़िलजी 1316 ईसवी को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
इसे नग्न स्त्री पुरुष की संगत पसंद थी।
■ मुबारक खिलजी कभी-कभी कभी राज दरबार में स्त्रियों का वस्त्र पहनकर आ जाता था।
■ बरनी के अनुसार मुबारक कभी-कभी नग्न होकर दरबारियों के बीच दौड़ा करता था।
■ मुबारक खाँ ने खलीफा की उपाधि धारण की थी।
■ मुबारक के वजीर खुशरों ने 15 अप्रैल,1320 ईस्वी को उसकी हत्या कर दी और स्वयं दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
*■ खुशरों खाँ ने  पैगंबर के सेनापति की उपाधि धारण की।*

Saturday, 22 July 2017

*तुगलक वंश 1320-1398 ई ○*

■ 5 सितंबर,1320 ईस्वी को खुशरों खाँ को पराजित करके गाजी मलिक या तुगलक गाजी गयासुद्दीन तुगलक के नाम से 8 सितंबर, 1320 ईसवी को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
■ गयासुद्दीन तुगलक न करीब 29 बार मंगोल आक्रमण को विफल किया।
■ गयासुद्दीन ने अल्लाउद्दीन के समय में लिए गए अमीरों की भूमि को पुनः लौटा दिया।
■ इसने सिंचाई के लिए कुएं एवं नहरों का निर्माण करवाया। संभवत नहरों का निर्माण कर करने वाला गयासुद्दीन प्रथम शासक था ।
■ गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली के समीप स्थित पहाड़ियों पर तुगलकाबाद नामक एक नया नगर स्थापित किया। रोमन शैली में निर्मित इस नगर में एक दुर्ग का निर्माण भी हुआ। इस दुर्ग को छप्पन कोट के नाम से भी जाना जाता है।
■ गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु 1325 ई में बंगाल के अभियान से लौटते समय जूना खाँ द्वारा निर्मित लकडी के महल में दबकर हो गई।
■ गयासुद्दीन के बाद जूना खाँ *मोहम्मद बिन तुगलक* के नाम से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
■ मध्यकालीन सभी सुल्तानों में मोहम्मद तुगलक सर्वाधिक शिक्षित, विद्वान एवं योग्य व्यक्ति था।
■ मोहम्मद बिन तुगलक को अपनी सनक भरी योजनाओं, क्रूर कृत्य कृतियों एवं दूसरे के सुख-दुख के प्रति उपेक्षा भाव रखने के कारण स्वप्नशील,पागल एवं रक्त पिपासु कहा गया।
■ मोहम्मद बिन तुगलक ने कृषि के विकास के लिए 'अमीर-ए-कोही' नामक एक नवीन विभाग की स्थापना की।
■ मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरी में स्थानांतरित की और इसका नाम दौलताबाद रखा।
■ सांकेतिक मुद्रा के अंतर्गत मोहम्मद बिन तुगलक ने पीतल{ फरिश्ता के अनुसार}, तांबा {बरनी के अनुसार} धातुओं के सिक्के चलवाए, जिनका मूल्य चांदी के रूपए टंका के बराबर होता था।
■ अफ्रीकी {मोरक्को} यात्री इब्नबतूता लगभग 1333 ईसवी में भारत आया। सुल्तान ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया। 1342 ईस्वी में सुल्तान ने इसे अपने राजदूत के रूप में चीन भेजा।
■ इब्नबतूता की पुस्तक रेहला में मोहम्मद तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन है। इसने अपनी पुस्तक में विदेशी व्यापारियों की आवागमन, डाक चौकियों की स्थापना यानी डाक व्यवस्था एवं गुप्तचर व्यवस्था के बारे में लिखा है।
■ मोहम्मद तुगलक ने जिन प्रभा सूर नामक जैन-साधु के साथ विचार- विमर्श किया था ।
■ मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु 20 मार्च, 1351 ईसवी को सिंध जाते समय खट्टा के निकट नोडल में हो गई।
■ मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में दक्षिण में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने 1336 ईसवी में स्वतंत्र राज्य विजयनगर की स्थापना की।
■ महाराष्ट्र में अलाउद्दीन बहमन शाह ने टेरस 47 ईस्वी में स्वतंत्र बहमनी राज्य की स्थापना की। ■ महाराष्ट्र में अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 ईसवी में स्वतंत्र बहमनी राज्य की स्थापना की।
■ मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु पर इतिहासकार बदायूनी लिखता है, " अंततः लोगों को उस से मुक्ति मिली और उसे लोगों से"।
■ मोहम्मद बिन तुगलक शेख अलाउद्दीन का शिष्य था। वह सल्तनत का पहला शासक था, जो अजमेर में शेख मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और बहराइच से सालार मसूद गाजी के मकबरे में गया।
■ मोहम्मद बिन तुगलक ने बदायूँ में मीरन मुलहीम, दिल्ली में शेख निजामुद्दीन औलिया, मुल्तान में शेख रुकनुद्दीन,अजुधन में शेख मुल्तान आदि संतो की कब्र पर मक़बरे बनवाए।
■ फिरोज तुगलक का राज्यभिषेक थट्टा के निकट 20 मार्च, 1351 ईस्वी को हुआ। पुनः फिरोज का राज्यभिषेक दिल्ली में 13 अगस्त 1351 ई को हुआ। खलीफा द्वारा इसे कासिम अमीर उल मोममीन की उपाधि दी गई।
■ राजस्व व्यवस्था के अंतर्गत फिरोज ने अपने शासनकाल में 24 कष्टदायक करों को समाप्त कर केवल चार कर----- खराज (लगान),खुम्स (युद्ध में लुट का माल), जजिया एवं जकात को वसूल करने का आदेश दिया।
■ फिरोज तुगलक ब्राह्मणों पर जजिया लागू करने वाला पहला मुसलमान शासक था।
■ फिरोज तुगलक ने एक नया कर सिंचाई कर भी लगाया जो उपज का 1/10 भाग था।
■ फिरोज तुगलक ने पांच बड़ी नहरों का निर्माण करवाया।
■ फिरोज तुगलक ने 300 नए नगरों की स्थापना की।इनमें हिसार, फिरोजाबाद (दिल्ली), फतेहाबाद, जौनपुर, फिरोजपुर प्रमुख है।
■ इसके शासन में खिज्राबाद (टोपरा गांव) एवं मेरठ से अशोक के 2 स्तंभों को लाकर दिल्ली में स्थापित किया गया।
■ सुल्तान फिरोज तुगलक ने अनाथ मुस्लिम महिलाओं, विधवाओं एवं लड़कियों की सहायता के लिए एक नए विभाग दीवाने-ए- खैरात की स्थापना की।
■ सल्तनत कालीन सुल्तानों के शासनकाल में सबसे अधिक दासों की संख्या (करीब 1 लाख 80 हजार) फिरोज तुगलक के समय थी ।
■ दासों की देखभाल के लिए फिरोज ने एक नये विभाग दीवान-ए- बंदगान की स्थापना की।
■ इसने सैन्य पदों को वंशानुगत बना दिया।
■ इसने अपनी आत्मकथा फतूहात-ए- फिरोजशाही की रचना की।
■ इसने जियाउद्दीन बरनी एवं शम्मस-ए- सिराज अफीफ को अपना संरक्षण प्रदान किया।
■ इसमें ज्वालामुखी मंदिर के पुस्तकालय से लूटे गए 1300 ग्रंथों में से कुछ को फारसी में विद्वानों अपाउद्दीन द्वारा 'दलायते-  फिरोजशाही' नाम से अनुवाद करवाया।
■ इसने चांदी एवं तांबे के मिश्रण से निर्मित सिक्के भारी संख्या में जारी करवाएं, जिसे अद्धा एवं विख कहा जाता था।
■ फिरोज तुगलक की मृत्यु सितंबर 1388 में हो गई।
■ फिरोज काल में निर्मित खान-ए-जहाँ  तेलंगानी के मक़बरा की तुलना जेरूसलम में निर्मित उमर की मस्जिद से की जाती है।
■ सुल्तान फिरोज तुगलक ने दिल्ली में कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण करवाया।
■ तुगलक वंश का अंतिम शासक नसरुद्दीन मोहम्मद तुगलक था।
■ इसका शासन दिल्ली से पालम तक ही रह गया था।
■ तैमूर लंग ने सुल्तान नसीरुद्दीन मुहम्मद तुगलक के समय 1398 में दिल्ली पर आक्रमण किया।
■ नसरुद्दीन के समय में ही मलिकुशर्शक(पूर्वाधिपति) की उपाधि धारण कर एक हिजड़ा मलिक सरवर ने जौनपुर में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की।

Monday, 5 June 2017

इसरो का सबसे ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV मार्क 3 डी-1 अपनी पहली उड़ान के लिए तैयार है। इसका वजन 200 हाथियों के बराबर है। इसे श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सोमवार शाम 5.28 बजे छोड़ा जाएगा। ये अपने साथ एक हाथी के बराबर वजनी देश के सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-19 (वजन 3136 kg ) को लेकर जाएगा। इसके साथ ही भारत में हाई स्पीड इंटरनेट युग की शुरुआत होगी। स्पेस में इंसान को भेजने का भारत का सपना जल्द पूरा हो सकता है पूरा... - न्यूज एजेंसी के मुताबिक GSLV मार्क 3 की लॉन्चिंग के साथ ही स्पेस में इंसान को भेजने का भारत का सपना जल्द पूरा हो सकता है। फिलहाल रूस, अमेरिका और चीन के पास इंसान को स्पेस में भेजने की काबिलियत है। - GSLV मार्क 3 को इसरो ने डेवलप किया है। इसकी लॉन्चिंग को स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव लाने वाले मिशन के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी उल्टी गिनती रविवार शाम 3.58 बजे शुरू हुई थी। - GSLV मार्क 3 के साथ अब भारत दूसरे देशों पर डिपेंड हुए बिना बड़े और भारी सैटेलाइट्स की देश में ही लॉन्चिंग कर सकेगा। यह चार टन तक के वजन वाले सैटेलाइट्स को ले जा सकता है। इसकी क्षमता मौजूदा जीएसएलवी मार्क 2 की दो टन की क्षमता से दोगुना है। GSAT-11 को भी भेजा जाएगा - इसरो के चेयरमैन किरण कुमार ने बताया कि GSAT-19 के बाद GSAT-11 को भी भेजा जाएगा। ये दो सैटेलाइट गेम चेंजर माने जा रहे हैं। कम्यूनिकेशन की फील्ड में ये क्रांतिकारी बदलाव होगा। इनकी लॉन्चिंग डिजिटल इंडिया की दिशा में बेहद अहम कदम होगा। ये हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने के साथ ही कम्युनिकेशन को असरदार बनाने में अहम रोल निभाएंगे। - स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, अहमदाबाद के डायरेक्टर तपन मिश्रा ने बताया कि अगर यह लॉन्चिंग सफल रही तो अकेला GSAT-19 सैटेलाइट स्पेस में पहले से मौजूद पुराने किस्म के 6-7 कम्युनिकेश सैटेलाइट के ग्रुप के बराबर होगा। आज स्पेस में मौजूद 41 भारतीय सैटेलाइट्स में से 13 कम्युनिकेशन सैटेलाइट हैं। - मिश्रा के मुताबिक इस साल के आखिर में GSAT-11 छोड़ा जाएगा। इन दोनों सैटेलाइट के काम शुरू करते ही हाई-क्वालिटी इंटरनेट, फोन और वीडियो सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। स्पेस में पहले से मौजूद GSAT सैटेलाइट्स का प्रभावी डाटा रेट एक गीगाबाइट प्रति सेकंड है, जबकि GSAT-19 प्रति सेकंड 4 गीगाबाइट डाटा और GSAT-11 तेरह गीगाबाइट प्रति सेकंड की दर से डाटा ट्रांसफर करने के काबिल है। क्या है GSLV मार्क 3? - इसका वजन 630 टन है और ऊंचाई करीब 42 मीटर है। इसे फैट बॉय सैटेलाइट कहा जा रहा है। इसका वजन 5 पूरी तरह से भरे बोइंग जम्बो विमान या 200 हाथियों के बराबर है। इसको बनाने में 160 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। क्या है GSAT-19? - GSAT-19 में मॉडर्न प्लेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह हीट पाइप, फाइबर ऑप्टिक जायरो, माइक्रो-मैकेनिकल सिस्टम्स एक्सीलेरोमीटर, केयू-बैंड टीटीसी ट्रांसपोंडर और देश में बनी एक लीथियम आयन बैटरी से लैस है। GSAT-19 देश में तैयार सबसे वजनी सैटेलाइट है। इस पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

सोमवार 05 जून 2017

Wednesday, 8 February 2017

*जागृति कुशवाहा संघ नावागढ़ द्वारा सरस्वती पूजा 2017  में   सभी जगहों पर आवश्यक व्यय राशि।*

          *विवरण*
👇👇👇👇👇
चीन +बेसन-3583₹-/।
रिफाइन+सूजी-567₹-/।
डिजल-500₹-/
जेनरेट्रर भाडा(पूजा स्थल के लिए)-400-/₹।
मिठाई मिस्त्री -400-/₹।
नवनीत साउण्ड़-4800₹-/।
पंडित दक्षिणा-601-/₹।
नकुल सिंह बाजा मशीन -150-/₹
थर्मोकोल-675-/₹।
पूजा समान वा अन्य(विस्तृत जानकारी समीति के काॅपी में )-2848-/₹।
👆👆👆👆👆👆
*कुल  व्यय राशि। --------------------14524-/₹।*

-------------------------------------------------
*सरस्वती पूजा 2017 हेतु जागृति कुशवाहा संघ नावागढ़ को  सभी स्रोत से प्राप्त सहयोग राशि।*
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
हांडिया चंदा --------------4093-/₹।
ट्रक चंदा -----------------1921-/₹।
*नवयुवक चंदा -----------                                  --                             8008-/₹।*
मैट्रिक प्रतिभागी (लड़के)-2100-/₹।
मैट्रिक प्रतिभागी(लड़कियाँ)-800-/₹।

कुल प्राप्त सहयोग राशि------16922 /₹।


कुल सहयोग राशि----- *16922*
कुल खर्च --     *---* *14524*
------------------------------------------------
*बचत--                     2398-/*

सभी सहयोग के अलावे हमारे समाज के अन्य लोगों ने कुछ विशेष सहयोग किए।

*🌟सरस्वती माँ प्रतिमा सहयोग श्री सीताराम महतो संपूर्ण परिवार ।*

_🌟डेकोरेशन खर्च(कील,पेन्ट,रंग,चुना वगैरह .....) राजनंदनी शु स्टोर & हार्डवेयर।_

नोट ध्यान दे---- अगले साल होने वाले सरस्वती पूजा के आपेक्षित सहयोग(प्रतिमा,डेकोरेशन, वा अन्य) के लिए समीति आपको सादर आमंत्रित करती है ।

व्यवस्थापक ----विक्रम वर्मा ।
अध्यक्ष -------प्रवीण वर्मा।
कोषाध्यक्ष ---लखन वर्मा ।

Monday, 23 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 23 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।



♓🅰♉🚩🅾♏
*इतिहास के पन्नों में 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।*
21 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें । 1556- चीन के शेन्सी राज्य में भीषण भूकम्प आया। शेन्सी चीन का बहुत घनी आबादी वाला राज्य था। इसी लिए इस भूकम्प से भारी जनहानि हुई। इस भूकंप में लगभग आठ लाख तीस हज़ार लोग मौत की नींद सो गये।भुकंप पट्टी पर होने के कारण इस क्षेत्र में भुकंप आते रहते है।
1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1793- ह्यूमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।
1849- एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1920- भारत में वायु परिवहन एवं एयरमेल सेवाओं की शुरुआत हुई।
1930- क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की तस्वीर ली।
1950- इस्राईल की संसद ने बैतुल मुक़द्दस को इस सरकार की राजधानी घोषित किया। ज़ायोनी संसद का यह निर्णय, जो फ़िलिस्तीन में अवैध रुप से इस्राईली सरकार की स्थापना के दो वर्षों के बाद लिया गया था मुसलमानों के आक्रोष का कारण बना और ज़ायोनी शासन को व्यापक प्रयासों के बावजूद विभिन्न देशों के दूतावासों को बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करवाने में सफल नही हो सका।
1964- अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया। इस प्रक्रिया को प्रतिरोपण कहा जाता है। मिसिसिपी के मेडिकल सेंटर में एक चिंपैंज़ी का ह्रदय एक मनुष्य के शरीर में लागाया गया था किंतु वो व्यक्ति इसके थोड़ी ही देर बाद मर गया।
1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 - इंदिरा गाँधी भारत की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं।
1968- उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
971: ब्रिटेन ने पाया दक्षिण अफ़्रीका को हथियार बेचने का अधिकार===--
 [[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
एक समय लगा कि संघ के कई देश इससे अलग हो जाएंगे.
सिंगापुर में हुए राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र के शब्दों में तब्दीली की गई थी ताकि अफ़्रीकी देश को हथियार की सप्लाई हो सके.
दरअसल ब्रिटेन दक्षिण अफ़्रीका को हथियार बेचना चाहता था, बावजूद इसके कि संयुक्त राष्ट्र ने इस तरह की बिक्री पर पाबंदी लगा रखी थी.
दूसरे अफ़्रीकी देश भी इस तरह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे.
पहले ज़ांबिया ने जो मसौदा पेश किया था उसके भीतर ब्रिटेन पर इस तरह की बिक्री को लेकर नैतिक ज़िम्मेदारी डाली गई थी लेकिन बाद में सभी 31 सदस्य देशों के द्वारा माने गए घोषणापत्र में हालांकि जातीय भेद-भाव की निंदा की गई थी लेकिन सभी देश अपने कार्यों के लिए ख़ुद ज़िम्मेदार थे.
इस घोषणापत्र में कहा गया था कि वो भेद-भाव करने वाले किसी भी मुल्क के साथ संबंध रख सकते हैं अगर उन्हें लगता है कि इससे जातीय भेद-भाव को किसी तरह का बढ़ावा नहीं मिलेगा.
इस घोषणापत्र के तैयार होने के समय लग रहा था कि राष्ट्रमंडल में ही फूट पड़ जाएगी.
                  ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1973- अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
वियतनाम युद्ध का प्रभाव हाल तक अमरीकी समाज पर महसूस किया गया.
अमरीका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने टेलीवीजन पर आकर "सम्मान के साथ किए गए शांति समझौते" की घोषणा की.
अमरीका और हनोई से एक साथ जारी हुई विज्ञप्ति से ये बात साफ़ हो गई कि शांति समझौते पर पेरिस में हस्ताक्षर हुए थे, जिसके साथ ही अमरीका के द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया.
युद्धविराम 27 जनवरी शनिवार के दिन से लागू हुआ था और इसकी देख-रेख कनाडा, पोलैंड, हंगरी और इंडोनेशिया के सैनिकों को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय सैनिक दस्ते को करनी थी.
राष्ट्रपति के भाषण को व्हाइट हाउस से टीवी पर सीधा प्रसारित किया गया था.
दोनों मुल्कों के बीच तय हुई संधि की शर्तों के मुताबिक़ सभी युद्ध-बंदियों को दो महीनों के भीतर छोड़ दिया जाना था. अमरीकी फ़ौजों को भी वहां से इसी अवधि में पूरी तरह से वापसी करनी थी.
तीस दिनों के भीतर वियना में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया जाना था जिसमें शांति पर गांरटी दिया जाना था.
अमरीका सेना वियतनाम में लगभग एक दशक से मौजूद थीं. साल 1967 में वियतनाम में पांच लाख अमरीकी फ़ौजे मौजूद थीं.
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1976- गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया।
1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए संयुक्तराष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न, विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन संयुक्तराष्ट्र अमेरिका में तैयार.
2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा.
2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2003 - कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा.
2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2005 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे.
2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये.
2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया.
2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008-खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2008-10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ. सक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोशणा की.
2008-:कोलंबो में हुए एक विस्फोट में 18 लोग घायल हुए.
2009- भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते.
2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
2010-2962वें वन डे में पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन पहले बल्लेबाज बने.
भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई.
22 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें । 23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===----
1809 - वीर सुरेन्द्र साई, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
1814 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।
1897 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[
भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जीवन और उनकी मौत दोनों ही रहस्यमयी रहे. नेताजी का जन्म आज ही के दिन हुआ था.


वह एक सैनिक और कूटनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक प्रांत में हुआ. बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में पश्चिमी शक्तियों का मुकाबला आजाद हिंद फौज बना कर किया. वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे.

प्रतिष्ठित बंगाली वकील जानकीनाथ बोस के पुत्र सुभाषचंद्र बोस की शिक्षा कलकत्ता के प्रेजिडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से हुई. इसके बाद वह इंग्लैंड की केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए. 1920 में उन्होंने इंडियन सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास की, लेकिन अप्रैल 1921 में भारत में चल रहे राजनीतिक आंदोलन के बारे में सुन कर भारत लौट आए.

भारत लौट कर सुभाषचंद्र बोस देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के साथ शामिल हो गए. लेकिन वह यह भी मानते थे कि अहिंसा के रास्ते से आजादी मिलने में बहुत समय लगेगा. गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन बीच में ही छोड़ देने से वह निराश हुए. उन्होंने 1923 में चितरंजन दास की स्वराज पार्टी का समर्थन किया और 25 अक्टूबर 1924 को उन्हें गिरफ्तार कर बर्मा की जेल में बंद कर दिया गया. वापस आकर वह कई बार फिर जेल गए. 1938 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. लेकिन उनकी नीतियां गांधीजी की उदारावदी नीतियों से मेल नहीं खाती थीं. 1939 में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. 1943 में उन्होंने अपनी आजाद हिंद फौज से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया.

सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु हवाई दुर्घटना में मानी जाती है. हालांकि इस बारे में काफी विवाद रहे. माना जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण के कुछ दिन बाद दक्षिण पूर्वी एशिया से भागते हुए एक हवाई दुर्घटना में 18 अगस्त 1945 को बोस की मृत्यु हो गई. एक मान्यता यह भी है कि बोस की मौत 1945 में नहीं हुई, वह उसके बाद रूस में नजरबंद थे. उनके गुमशुदा होने और दुर्घटना में मारे जाने के बारे में कई विवाद छिड़े.

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में गुमनामी बाबा या भगवानजी के नाम से जीवन गुजारने वाले एक संन्यासी बाबा के बारे में भी कई लोगों का कहना है कि वह सुभाषचंद्र बोस ही थे. उनकी मृत्यु 1985 में हुई, मृत्यु के बाद उनके पास से मिली सामग्री में कई ऐसी किताबें और नक्शे थे जो असाधारण थे. कई लोगों का कहना है कि वह अपनी पहचान गुमनाम बनाकर रखते थे लेकिन नेताजी के जन्मदिन और दुर्गा पूजा पर बंगाल से कुछ लोग उनके लिए सामान लेकर उनसे मिलने आया करते थे. इस साल 16 जनवरी को कोलकाता हाई कोर्ट ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने के रहस्य से जुड़े खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ के गठन का आदेश दिया.
              ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
192 .- बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक
1930 - डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता
1969 – भाग्यश्री (भारतीय अभिनेत्री)
1982 - कर्ण सिंह (भारतीय राजनेता)
1983 - अज़ीज़ अंसारी ( भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता )।

23 जनवरी को हुए निधन===-----
1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1924- सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
1963 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1969 - वृंदावनलाल वर्मा ( उपन्यासकार एवं निबंधकार)
1969 – मधुबाला ( भारतीय अभिनेत्री )।
1990 - अमृतलाल नागर।
2004 - विजय आनन्द।

23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव====----
नेताजी जयन्ती (सुभाषचन्द्र बोस का जन्म दिवस)।
कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।
19 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।

Sunday, 22 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 22 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।

भारत एवं विश्व इतिहास में  22 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।

1517- तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1673- न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760- वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1837- दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1905- रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे। रूस में अक्टूबर क्रांति की शुरुआत हुई।
1924- रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963- देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1965: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ
1970- बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972: इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया.
1973: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं.
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
22 जनवरी 1973 को दिए अपने ऐतिहासिक फैसले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी थी. हालांकि उसके बाद भी अमेरिकी समाज की राय इस पर बंटी रही.


रोए बनाम वेड मामले पर सुनवाई करते हुए अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय किया. कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को संविधान से मिले निजता के अधिकार के तहत यह निर्णय लेने का हक है कि वे गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकें. केवल गर्भावस्था के अंतिम तीन महीनों में ऐसा नहीं कराया जा सकता.


इस विवादास्पद निर्णय के आने से अमेरिका में सदियों से चले आ रहे गर्भपात-विरोधी कानून पर सवाल उठा. समाज में महिलाएं बहुत समय से यह मांग करती आई थीं कि उन्हें उनके शरीर और उससे जुड़ी प्रजनन प्रक्रियाओं पर नियंत्रण मिले. इस मामले से पहले भी सुप्रीम कोर्ट में कई बार इन अधिकारों पर बहस हो चुकी थी. गर्भपात को कानूनी मान्यता देने का यह निर्णय बेहद भावनात्मक मामला था और इस पर लोगों की राय बंटी हुई थी. 1980 के दशक में इस बहस ने फिर से जोर पकड़ा.

रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों रोनाल्ड रीगन और जॉर्ज बुश ने अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल कर एबोर्शन की फ्री प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए. 1986, 1989 और फिर 1992 में सुप्रीम कोर्ट कई मौकों पर अपने शुरुआती निर्णय की ही पुष्टि करता रहा. 1993 में सत्ता में आते ही डेमोक्रेट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहले के राष्ट्रपतियों के गर्भपात विरोधी कानूनों को पलट दिया.
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1973: जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त, 176 यात्रियों की मौत हो गई.
=====)))1973 ईसवी को जार्डन विमान सेवा का बोइंग 707 विमान नाइजेरिया के कानो हवाई अडडे पर उतरते समय दुर्घनग्रस्त हो गया और उसमे सवार 176 लोग मारे गये यह विमान मक्के से हाजियों को लेकर लौट रहा था।((((=====

1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक को नज़रबंद किया।
======)))))
सोवियत संघ के अहम् सरकार-विरोधी आलोचकों में से एक, परमाणु वैज्ञानिक डॉक्टर आन्द्रेई सखारोव को, 22 जनवरी 1980 के दिन नज़रबंद किया गया.
वर्ष 1975 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमरीकी टेलिविज़न चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी.
उन्होंने सोवियत संघ के इस हमले के बाद अमरीकी राष्ट्रपति कार्टर के प्रतिबंध लगाने के फ़ैसले का और मॉस्को में उस वर्ष होने वाले ओलंपिक ख़ेलों के बहिष्कार का समर्थन भी किया था.
सखारोव और उनकी पत्नी को सोवियत संघ की ख़ुफ़िया सर्विस केजीबी ने मॉस्को से क़रीब 250 मील दूर गोर्की शहर में सात वर्षों तक नज़रबंद रखा.
वर्ष 1986 में तत्कालीन राष्ट्रपति मिख़ैल गोर्बाचोव ने उन्हें आज़ाद करने का फ़ैसला किया जिसके बाद वो लोकतंत्र के अभियान का प्रमुख चेहरा बने.
वर्ष 1989 में उनकी सोवियत संघ का नया संविधान लिखने में भी भूमिका रही. हालांकि उसी वर्ष दिसंबर महीने में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.
(((((======
1981 - रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1993- इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
1999----::आज ही के दिन ओडिशा में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उग्र भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जलाकर मार डाला था. भीड़ की अगुआई करने वाले दारा सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई थी साल.
========)))))
22 जनवरी 1999 को ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्रैहम स्टेंस और उनके बेटों 10 वर्षीय फिलिप और 6 वर्षीय टिमोथी को ओडिशा के क्योंझर जिले में दंगाई भीड़ ने जिंदा जला दिया था. वारदात वाली रात स्टेंस अपने दोनों बेटों के साथ क्योंझर जिले के मनोहरपुर गांव में थे और रात होने की वजह से कार में ही सो रहे थे. दारा सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने स्टेंस की कार पर हमला करने के बाद आग लगा दी.
ईसाई मिशनरी की हत्या से दुनियाभर में चिंता जाहिर की गई. भारत ने ईसाइयों और अंतरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए न्यायिक आयोग का गठन किया. मामले की जांच कर रही सीबीआई ने दारा सिंह और 18 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए. सीबीआई को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने ओडिशा के मयूरभंज जिले से 31 जनवरी 2000 को दारा सिंह को गिरफ्तार किया.
निचली अदालत ने दारा सिंह को मृत्युदंड और अन्य 12 दोषियों को उम्र कैद की सजा दी. हालांकि बाद में ओडिशा उच्च न्यायालय ने दारा सिंह की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया. जबकि एक अन्य अभियुक्त की सजा को बरकरार रखा. साथ ही अदालत ने अन्य लोगों को बरी कर दिया. ग्रैहम स्टेंस ओडिशा में पिछले तीस सालों से गरीब और कुष्ठ रोगियों की सेवा का काम कर रहे थे. उनपर दक्षिणपंथी यह आरोप लगाते रहते थे कि वह गरीबों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण करते हैं.
(((========
2002 - फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, 2002-:अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2006- इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
2009- फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी 2009-: भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2015- उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
                      2017
1.आंध्र प्रदेश: हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल


ओडिशा (पीटीआई)। आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में शनिवार देर रात जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।
कुनेरु स्टेशन के पास हादसा
प्राप्त सूचना के अनसुार, यह ट्रेन शाम 3 बजे जगदलपुर से राजधानी भुवनेश्वर के लिए निकली थी और देर रात करीब 11:30 बजे ओडिशा के रायगढ़ से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास दुघटनाग्रस्त हो गई। इंजन के साथ लगेज वैन, दो सामान्य कोच, दो स्लीपर कोच, एक एसी थ्री कोच और एक सेकंड एसी कोच भी पटरी से उतर गए।'
राहत-बचाव कार्य जारी
रेलवे की रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, मेडिकल रिलीफ ट्रेन मौके पर भेज दी गई है। बचाव और इलाज के सभी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद 3 रिलीफ ट्रेन रायगढ़ा, संबलपुर और विशाखापट्टनम से रवाना हुई। यह घटना ओडिशा में रायगढ़ा से 30 किमी दूर आंध्रप्रदेश सीमा के पास हुई है।
उधर रेलवे के अतिरिक्त डीजी पीआर अनिल सक्सेना ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 11:20 बजे हुआ। अभी हमारा ध्यान बचाव कार्यों पर है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण ट्रेन यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
हादसे के बाद ट्रेन के 12 सुरक्षित डिब्बों को संभलपुर के रास्ते भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा कई ट्रनों के रूट में भी बदलाव किए गए हैं।

2. अखिलेश ने जारी किया एसपी का घोषणा पत्र, स्मार्ट फोन, प्रेशर कुकर जैसे लुभावने वादे शामिल



यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन फाइनल होने की खबर के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी में जारी हुए इस घोषणापत्र में कई लोकलुभावन वादे अखिलेश ने प्रदेश की जनता से किए हैं। घोषणा पत्र में स्मार्ट फोन लेकर महिलाओं के लिए प्रेशर कुकर देने का वादा शामिल है। इसके अलावा अत्यंत गरीब लोगों को मुफ्त गेंहूं-चावल और एक करोड़ लोगों को 1000 रुपये की मासिक पेंशन देने की बात भी कही गई है।

3. मलेशिया मास्टर्स को जीत चैंपियन बनी सायना नेहवाल


भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इस साल अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया है. सायना ने रविवार को मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की.
टूर्नामेंट की शीर्ष वरीया प्राप्त सायना ने महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 22-20, 22-20 सीधे सेटों से मात देकर खिताबी जीत हासिल की.
विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त सायना और 67वीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी का पहली बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की.

4. बीजेपी ने पंजाब में जारी किया घोषणा पत्र, कई सुविधाओं का किया वादा


पंजाब में अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए बीजेपी ने आज रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। बीजेपी की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में प्रदेश का बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपने मेनिफेस्टो में सूबे की बेहतरी के मुद्दों को जगह दी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए पंजाब में विकास की बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक जुलाई से देश में जीएसटी लागू किया जाएगा। इसके बाद टैक्स चोरी बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली राज्य में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चुनाव लड़ेंगी।

5. BJP नेता ने 'रईस' शाहरुख को बताया बेईमान तो 'काबिल' रितिक को कहा देशभक्त


भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शाहरुख खान पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है. जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए.
बता दें कि शाहरुख खान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' की 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है. अपने पोस्ट के माध्यम से विजयवर्गीय एक तरफ 'काबिल' की तरफदारी करते हुए दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ वो शाहरुख को 'बेईमान' भी कह रहे हैं. 'रईस' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी काम कर रही हैं, जिसे लेकर भी बवाल मच चुका है.

6. अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के विरोध में महिलाओं ने निकाला मार्च


महिला अधिकारों के समर्थन और अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में 10 लाख से भी अधिक लोगों ने पूरे अमेरिका और दुनियाभर में मार्च किया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सदस्य, दिग्गज अभिनेत्रियां और असंख्य नागरिक आव्रजन, स्वास्थ्य सुविधा और कई अन्य मुद्दों पर ट्रंप के विरोध में शनिवार को आयोजित महिला मार्च में शामिल हुए।

कई महिलाओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सामने आई एक रिकॉर्डिग के प्रतीक के तौर पर गुलाबी रंग की हैट्स पहनी हुई थी, जिसमें ट्रंप ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बात की थी।

7.यूपी में हुआ गठबंधन फाइनल, 105 सीटों पर कांग्रेस तो 298 पर लड़ेगी सपा



यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर होने वाले सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सबकी नजर टिकी हुई है. शनिवार देर रात तक टिकट बंटवारे और को लेकर मीटिंगों का दौर जारी रहा. उम्मीद की जा रही है कि रविवार को स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी. आपको बता दें कि कांग्रेस गठबंधन की खातिर जितनी सीटें मांग रही है सपा उतनी देना नहीं चाहती. इसके अलावा सपा ने कांग्रेस के कुछ सीटिंग विधायकों की सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. जिस वजह से गठबंधन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं.
कोशिश में लगा शीर्ष धड़ा
मनमाफिक सीटें न मिलने से मायूस कांग्रेस के शीर्ष धड़े ने अभी हार नहीं मानी है. गठबंधन की खातिर प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली में शनिवार देर रात रामगोपाल से मुलाकात की. तो वहीं दूसरी ओर सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच भी बातचीत हुई. बैठकों में सीटों के बंटवारे पर एक बार फिर से चर्चा हुई है.

उम्मीद की जा रही है कि ताबड़तोड़ बैठकों के बाद गठबंधन का नया फॉर्मूला निकलकर आया है. अब कांग्रेस 105 सीटों पर मान गई है. पहले कांग्रेस कम से कम 120 सीटें अपने लिए मांग रही थी लेकिन सपा 100 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी. अब उम्मीद की जा रही है कि रविवार को गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है जिसमें कांग्रेस 105 सीटों पर राज़ी होगी.

8. अमर सिंह बोले, मेरी हत्या करा सकते हैं रामगोपाल यादव
 समाजवादी पार्टी में अखिलेश की बादशाहत कायम होने के बाद पार्टी से बाहर निकाले गए अमर सिंह ने अपनी जान का खतरा बताया है। अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर आरोप लगाया है कि वह उनकी हत्या करा सकते हैं।

एसपी से निष्कासित नेता ने कहा कि वह रामगोपाल के टारगेट पर हैं और रामगोपाल खुलेआम उनकी हत्या की धमकी दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाउंगा

9.इंडिया ने जीता PAYTM वनडे सीरीज।
इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वनडे क्रिकेट में आज अपने 130 वें मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए। जडेजा ने अपना वनडे डेब्यू साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। 150वें विकेट के रूप में सैम बिलिंग्स का शिकार किया।
 लेकिन उन्हें पहला विकेट अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला था। उन्होंने वनडे में अपना पहला शिकार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग को बनाया था। तबसे वह सभी फॉर्मेटों में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं।
 उन्होंने अपनी गेंदबाजी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।
इस मैच में उन्होंने 36 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जडेजा अब तक वनडे में सिर्फ एक बार ही पांच विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। साल 2014 के बाद से जडेजा की यह पहली होम सीरीज है। अब तक अपने वनडे करियर में जडेजा डेरेन सैमी, जॉनी बेयरेस्टो, महेला जयवर्धने और जो रूट के लिए खासे खतरनाक साबित हुए हैं। वह सैमी का विकेट पांच बार ले चुके हैं। वहीं बेयरेस्टो का विकेट चार बार ले चुके हैं।
अन्य बल्लेबाजों महेला जयवर्धने और जो रूट का वह 3-3 बार विकेट ले चुके हैं। जडेजा का 150वां विकेट इंग्लैंड के खिलाफ उनका 23वां विकेट है। लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 26 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के हिसाब से उनका बेहतरीन साल 2012 रहा था। इस दौरान उन्होंने 22 विकेट लिए थे। 150 विकेट लेने वाले जडेजा 12वें भारतीय बन गए हैं और विश्व के 68वें गेंदबाज बन गए हैं। गेंदबाजी के अलावा जडेजा ने 1,878 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 1,500 रन और 150 वनडे विकेट लेने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। उनके पहले ये कारनामा कपिल देव, मनोज प्रभाकर, सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान कर चुके हैं।
19 जनवरी का इतिहास
22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति=====--
1531---:::1531 ईसवी को ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ। आरंभ में वे राजनीति में चले गये और धूस लेने के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल में बिताए गये समय के दौरान उनकी प्रतिभा उभर कर सामने आयी और उन्होंने योरोप में दर्शन शास्र एवं विज्ञान के नवीनीकरण में विशेष भूमिका निभाई। बेकन ने कई लाभदायक पुस्तकें लिखीं।
1775---:  1775 ईसवी को फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही गणित से लगाव था अत: उन्होंने इस विष्य का गहन अध्ययन किया।वे पेरिस के पॉलिटेक्निक विश्व विद्यालय में प्रोफ़ेसर भी रहे और बहुत से महत्वपूर्ण आविष्कार किये। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया। सन 1836 ईसवी में ऐम्पर का निधन हुआ।
1788-;1788 ईसवी को जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा हुआ तथा उनका व्यक्तित्व विवादास्पद रहा। उन्होंने युवावस्था से शेर लिखना आरंभ किया। उनके पहले पद्य संकलन का नाम खाली समय है। बायरन ने योरोप और एशियाई देशों की यात्रा की और अंतत: सन 1824 ईसवी में यूनान और उसमानी शासन के युद्ध के दौरान यूनान की ओर से लड़ते हुए वे मारे गये।
1892 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1922-लिओनेल बरिज़ोला, ब्राजीली राजनीतिज्ञ (मृ. 2004)
हावर्ड Moss, अमेरिकी कवि, नाटककार और आलोचक (मृ. 1987)।
1934 - विजय आनन्द (मृत्यु 2004)।
1976 - टी. एम. कृष्णा - कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
1972 - नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
1977 - तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता
1909 - यू. थांट - बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
17 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
22 जनवरी को हुए निधन===-------
1666 - शाहजहाँ, भारत के मुग़ल  सम्राट।
=======)))
 22 जनवरी 1666 मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ था । शाह जहाँ  5 पांचवे मुग़ल शहंशाह था। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे। किन्तु इतिहास में उनका नाम केवल इस कारण नहीं लिया जाता। शाहजहाँ का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी बेग़म मुमताज़ महल के लिये विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनाने का यत्न किया।

1606 ई. में शाहज़ादा ख़ुर्रम को 8000 जात एवं 5000 सवार का मनसब प्राप्त हुआ। 1612  में ख़ुर्रम का विवाह आसफ़ ख़ाँ की पुत्री आरज़ुमन्द बानों बेगम और बाद में मुमताज़ से हुआ, जिसे शाहजहाँ ने ‘मलिका-ए-जमानी’ की उपाधि प्रदान की। 1631  में प्रसव पीड़ा के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आगरा में उसके शव को दफ़ना कर उसकी याद में संसार प्रसिद्ध ताजमहल का निर्माण किया गया। शाहजहाँ की प्रारम्भिक सफलता के रूप में 1614 ई. में उसके नेतृत्व में मेवाड़ विजय को माना जाता है। 1616 ई. में शाहजहाँ द्वारा दक्षिण के अभियान में सफलता प्राप्त करने पर उसे 1617 ई. में जहाँगीर ने ‘शाहजहाँ’ की उपाधि प्रदान की थी।

शाहजहाँ 8 वर्ष तक आगरा के क़िले के शाहबुर्ज में क़ैद रहा। उसका अंतिम समय बड़े दु:ख और मानसिक क्लेश में बीता था। उस समय उसकी प्रिय पुत्री जहाँआरा उसकी सेवा के लिए साथ रही थी। शाहजहाँ ने उन वर्षों को अपने वैभवपूर्ण जीवन का स्मरण करते और ताजमहल को अश्रुपूरित नेत्रों से देखते हुए बिताये थे। अंत में जनवरी, सन् 1666 में उसका देहांत हो गया। उस समय उसकी आयु 74 वर्ष की थी। उसे उसकी प्रिय बेगम के पार्श्व में ताजमहल में ही दफ़नाया गया था।
(((((=======
1901- इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
===)))) 1901 ईसवी को ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1819 ईसवी में लंदन में जन्मी थीं और 18 वर्ष की आयु में विलियम चतुर्थ के स्थान पर उन्होंने सत्ता संभाली। 64 वर्ष तक ब्रिटेन की सत्ता उनके पास रही। रानी विक्टोरिया के शासन काल में ब्रिटेन के अधीन क्षेत्रों में जनता का दमन बहुत तेज़ हो गया। रानी विक्टोरिया की मृत्यु के बाद से ब्रिटिश साम्राज्य की शक्ति क्षीण होने लगी। उनके बाद उनके पुत्र एडवर्ड सप्तम ने सत्ता संभाली।
 (((====
1922-; पोप बेनेडिक्ट 15 (ज. 1854)।
1922-:फ़्रेडरिक बेजर, डेनमार्की राजनितिज्ञ और शांतिवादी, नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता (ज. 1837)
1959 - एलिज़ाबेथ मूर - भूतपूर्व अमरीकी महिला टेनिस खिलाड़ी
2008 - हीथ लैजर - अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता।
2014 - ए. नागेश्वर राव - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
18 जनवरी का इतिहास