Friday, 15 July 2016

15 july 2016

[7/15, 8:45 AM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
*➡ महात्मा गाँधी : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ⬅*
☆☆☆☆☆☆☆
1. महात्मा गांधी का जन्म दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?— 2 अक्टूबर
2. महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है?— मोहन दास करमचंद गांधी
3. साबरमती आश्रम की स्थापना गांधीजी ने कहाँ की थी?— अहमदाबाद ( 1917 में )
4. गांधीजी अपना राजनीतिक गुरू किसको मानते थे?— गोपाल कृष्ण गोखले
5. गांधीजी जी दक्षिण अफ्रीका से कब लौटे थे?— 1915 में
6. गांधी जी का भारत में सर्वप्रथम आंदोलन कौन-सा था?— चम्पारण आन्दोलन
7. गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?— रवीद्रनाथ टैगोर
8. असहयोग आन्दोलन का प्रारम्भ ( 1920–21 ) किसने किया था?— महात्मा गांधी ने
9. महात्मा गांधी कब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे?— 1924 में
10. किस आन्दोलन के समय गांधीजी ने कहा कि ‘मेरे जीवन का यह अंतिम संघर्ष होगा’ और आंदोलनकारियों को ‘करो या मरो का नारा’ दिया?— भारत छोड़ो आन्दोलन
11. 1915 ई० में गांधीजी को ब्रिट्रिश सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया था?— कैसर-ए-हिन्द
12. गांधीजी का ‘डांडी मार्च’ किस आन्दोलन से संबंधित था?— नमक सत्याग्रह आन्दोलन
13. महात्मा गांधी को ‘अर्धनग्न फकीर’ किसने कहा था?— चर्चिल ने
14. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महात्मा गांधी को क्या कहा गया था?— रिक्रूटिंग सार्जेन्ट
15. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम किसने राष्ट्रपिता ( Father of the nation) कहकर सम्बोधित किया था?— सुभाष चन्द्र बोस
16. महात्मा गांधी ने ‘सत्याग्रह’ के हथियार का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ किया था?— दक्षिण अफ्रीका में
17. महात्मा गांधी ने भारत में ‘सत्याग्रह’ सबसे पहले कहाँ किया था?— चम्पारण में
18. महात्मा गांधीजी के सत्याग्रह का प्रमुख अस्त्र क्या है?— अहिंसा
19. महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम किस आन्दोलन के दौरान भूख हड़ताल को अपना अस्त्र बनाया?— अहमदाबाद आन्दोलन
20. भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित होने के बाद गांधीजी को कैद करके कहाँ रखा गया था?— आगा खाँ पैलेस ( पुणे ) में
21. गांधीजी ने अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना कब की थी?— 1932 में
22. यंग इंडिया ( पत्र ) व हरिजन ( पत्र ) के सम्पादक कौन थे?— महात्मा गांधी
23. ‘हिन्दू स्वराज’ व ‘माई एक्सपेरीमेन्टस विद ट्रुथ’ पुस्तक के लेखक कौन थे?— महात्मा गांधी
24. महात्मा गांधी के समाधि स्थल नई दिल्ली में राजघाट पर स्थित, उनके दो शब्द क्या उत्वमत हैं?— हे राम
25. ‘सत्य और अहिंसा मेरा ईश्वर है, किसके अनमोल वचन हैं?— गांधी जी के।
[7/15, 8:46 AM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
➡ SSC,PSC,IAS,IPS के लिए अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ⬅
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆
● दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी खंडों का वास्तुविद कौन था— एडवर्ड लुटियंस
● ‘भूदान आंदोलन’ किसने चलाया— विनोबा भावे
● भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत् पर आधारित है— शक संवत्
● भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसके तैयार किया था— पिंगली वैंकेया
● सर्वप्रथम किस भारतीय को नोबेल पुरस्कार मिला था— रवींद्र नाथ टैगोर
● ‘स्वदेश वाहनी’ के संपादक कौन थे— के. रामकृष्ण पिल्लै
● ‘इंडियन ओनेस्ट’ का लेखक कौन है— वेलेंटाइन शिरोल
● 1878 ई. का वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट किसने रद्द किया— लॉर्ड रिपन ने
● ‘विश्व इतिहास की झलक’ के रचियता कौन हैं— जवाहरलाल नेहरू
● 27 दिसंबर, 1911 ई. को जन-गण-मन…… कहाँ पर गाया गया था— कोलकाता
● भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया— जेम्सस हिक्की ने
● ‘पोस्ट ऑफिस’ के लेखक कौन हैं— रवींद्र नाथ टैगोर
● भारतीय राजनीति में 1947 ई. के बाद किस महिला ने सर्वाधिक योगदान दिया— अरुणा आसफ अली।
● तत्कालीन उड़ीसा किस वर्ष बिहार से पृथक हुआ— 1936 ई.
● सैडलर आयोग का संबंध किससे था— शिक्षा से
● नागरिकों की सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली कब आंरभ हुई— 1853 ई.
● भारत में सर्वप्रथम किसके अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई— रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 ई.
● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई— कलकत्ता
● बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे— मदन मोहन मालवीय
● भारत में मुसलमानों की उच्च शिक्षा के लिए किसका योगदान सर्वाधिक है— सर सैय्ययद अहमद खाँ।
● ‘गोल्डेन थ्रेशहोल्ड’ नामक कविता संग्रह किसकी रचना है— सरोजनी नायडू
● माँटेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिर्पाट किसका आधार बनी— भारत सरकार अधिनियम 1919
● कांग्रेस नेताओं में कौन-सा नेता कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूर्ण रूप से था— सरदार पटेल
● भारत में ब्रिटेन के सभी नियमों में सबसे कम समय कौन-सा नियम चला— 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट
● ‘सोम प्रकाश’ नामक समाचार पत्र किसने आरंभ किया— ईश्वर चंद्र विद्यासागर
● आर्य महिला सभा किसने की थी— पंडित रमाबाई
● ‘वीमेंस इंडिया एसोसिएशन’ की स्थापना कब व किसने की— 1917 ई., सदा शिव अय्यर ने
● सर्वप्रथम ‘प्रेस सेंसरशिप’ लागू किसने की— लॉर्ड वेलेजली
● किस एक्ट के अंतगर्त भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई— इंडियन कौंसिल एक्ट 1861
● कांग्रेस का विभाजन गरमदल व नरमदल में कब हुआ— 1907 ई.
● आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की— रासबिहारी बोस
● भारत का विभाजन जब हुआ तो वायसराय कौन था— लॉर्ड माऊंटबेटन
● कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की माँग कब की— 31 दिसंबर, 1929
● ‘क्रिप्स मिशन’ भारत कब आया— 1942
● सर्वप्रथम मुसलमानों के लिए पृथक राज्य का सुझाव किसने दिया— शायर इकबाल ने
● मोपला विद्रोह कब हुआ— 1921
● भारत और अफगानिस्तान के मध्य सीमा रेखा का निर्धारण किसके काल में हुआ— लॉर्ड लैंसडाऊन के काल में
● विश्व भारती की स्थापना कब व किसने की— 1912 में रवींद्र नाथ टैगोर ने
● भगत सिंह को फाँसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश कौन था— जी. सी. हिल्टन
● ‘भवानी मंदिर’ नामक पुस्तक किसने लिखी— बरिन्द्र कुमार घोष ने
● ‘नया पोस्ट ऑफिस एक्ट’ कब पारित हुआ— 1854 में
● 1857 के संग्राम में भारत का बादशाह किसे घोषित किया गया— बहादुरशाह जफर को।
[7/15, 10:18 AM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
Proverbs with meaning

1. A bad man is better than a bad name– बद अच्छा, बदनाम बुरा
2. A bird in the hand is worth two in the bush– नौ नगद, न तेरह उधार
3. A burnt child dreads the fire– दूध का जला छाछ को फूँक-फूँक कर पीता है
4. A bad workman quarrels with his tools– नाच न जाने आँगन टेढ़ा
5. A drowning man will catch at a straw– डूबते को तिनके का सहारा
6. A figure among cyphers– अंधों में काना सरदार
7. A guilty conscience needs no accuser– चोर की दाढ़ी में तिनका
8. A prophet is not honoured in his own country– घर का जोगी जोगना आन गाँव का सिद्ध
9. A little knowledge is a dangerous thing– नीम हकीम खतरे जान
10. A good face needs no paint– लाल गुदड़ियों में नहीं छिपते
11. A rolling stone gathers no moss– डाँवाडोलकी मिट्टी खराब
12. A lie has no legs– चोर के पैर कहाँ
13. A nod to the wise and a rod to the foolish– चतुर को इशारा, मूर्ख की पिटाई
14. A low-born man feels proud of his honours– कुत्ते को घी नहीं पचता
15. A blind man is no judge of colours– बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद
16. A wise foe is better than a foolish friend – मूर्ख मित्र से चतुर शत्रु अच्छा
17. A friend in need is a friend indeed– समय पर काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त है
18. A good name is better than riches– लाख जाय पर साख न जाय
19. Act in haste, repent at leisure– जल्दी करो, जीवन भर रोओ
20. Adversity is the touchstone of friendship– विपत्ति मित्रता की कसौटी है
21. All that glitters is not gold – हाथी के दाँत खाने के और दिखाने के और
22. All covet, all lose– आधी छोड़ साझी को धावै, आधी रहे न साझी पावै
23. All’s well that ends well– अन्त भला तो सब भला
24. All your geese are swans– अपना गधा भी घोड़ा मालूम होता है
25. An unhappy man’s cart is sure to tumble– कंगाली में आटा गीला
26. An old dog learns no new tricks– बूढ़े तोते कुरान नहीं पढ़ते
27. An empty mind is a devil’s workshop– खाली दिमाग शैतान का घर
28. An empty vessel makes much noise– थोथा चना बाजे घना
29. As you sow, so shall you reap– जैसी करनी वैसी भरनी
30. As the crow is, so the eggs shall be– चूहे के बच्चे बिल ही खोदते हैं
31. At length the fox turns monk– नौसे चूहे खाइ बिल्ली हज को चली
32. Barking dogs seldom bite–गरजते हैं सो बरसते नहीं
33. Birds of the same feather flock together– चोर-चोर मौसाइते भाई
34. Blood is thicker than water– खून को खून पहचानता है
35. Care kills the cat– चिन्ता बुरी बला है.
36. Charity begins at home– अंधा बाँटे रेवड़ी, फिर-फिर घर को देइ
37. Close sits my shirt, but closer my skin– अपना अपना ही है और पराया पराया ही
38. Coming events cast their shadows before– पूम के पाँव पालने में
39. Cut your coat according to your cloth– तेते पाँव पसारिये जेती लम्बी सौर
40. Death’s day is doom’s day– आप मरे जग प्रलय
41. Deep rivers move in silent majesty, shallow brooks are noisy– अधजल गगरी छलकत जाय, भरी गगरिया चुप्पे जाय
42. Diamond cuts diamond– लोहे को लोहा काटता है
43. Distance lends enchantment to the view– दूर के ढोल सुहावने
44. Do good and forget– नेकी कर दरिया में डाल
45. Even walls have ears– दीवारों के भी कान होते हैं
46. Every sable cloud has a silver lining– अँधेरे में भी आशा की किरण होती
47. Everybody’s business is nobody’s business– साझे की हँड़िया चौराहे पर फूटती है.
48. Everything looks pale to the jaundiced eye– सावन के अंधे को हरा ही हरा दीखता है
49. Excess of everything is bad– अति हमेशा बुरी होती है
50. Face is not the index of the heart– हृदय की जाँच चेहरे से नहीं हो सकती
[7/15, 8:00 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
सामान्य ज्ञान
☆☆☆☆▪☆▪▪
1. भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार कौनसा है।
Ans. भारत रत्न
2. सांड युद्ध कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans. स्पेन
3. चीन का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. टेबल टेनिस
4. क्रिकेट कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया
5. भूटान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. तीरंदाजी
6. बैडमिंटन कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans. मलेशिया
7. पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. हॉकी
8. घुड़सवारी खेल के मैदान का क्या कहा जाता है।
Ans. एरीना
9. साइकिलिंग के मैदान का क्या कहा जाता है।
Ans. वेलोड्रम
10. बोरलॉग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है।
Ans. कृषि क्षेत्र
11. व्यास सम्मान का संबंध किस क्षेत्र से है।
Ans. साहित्य क्षेत्र
12. नोबेल पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है।
Ans. चिकित्सा, साहित्य, शांति, रसायन, भौतिकी (1901 से ) और अर्थशास्त्र (1969)
13. नोबेल पुरस्कार किसकी याद में दिया जाता है।
Ans. वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल
14. फिल्म जगत में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित अंतर्रराष्ट्रीय पुरस्कार कौनसा है।
Ans. ऑस्कर
15. विश्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार कौनसा है।
Ans. पुलित्जर
16. अमेरीका का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. बेसबॉल
17. एशिया का नोबेल पुरस्कार किसे कहा जाता है।
Ans. रमन मैग्सेसे पुरस्कार
18. भारत में वीरता के लिए सैनिकों को दिया जाने वाला सवोच्य पुरस्कार कौनसा है।
Ans. परमवीर चक्र
19. गांधी शांति अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार कब शुरू किया गया।
Ans. 1995 में
20. देश में कलिंग पुरस्कार कब शुरू किया गया।
Ans. 1952 में
[7/15, 8:28 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
*इनसे मिलिये "ट्विटर"।*
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆
आए दिन हमारा प्रयास होता है आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति या प्रसिद्ध और मानव को प्रभावित करने वालों से या चीजों से मुलाकात करवाना तो लीजिए आज हम फिर हाजिर है एक नये चीज से आपकी मुलाकात करवाने को जिसे हम भिन्न भिन्न जगहों से एकत्रित किए है।
~कुछ त्रुटियाँ भी हो सकती है जिसके लिए हमें खेद होगा।~


स्थापना मार्च 21, 2006; 10 वर्ष पहले।
मुख्यालय-: सैन फ्रांसिस्को, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य।
गणमान्य व्यक्ति-: डोर्सी, अध्यक्ष
इवान विलियम्स (चिट्ठाकार), सी.ई.ओ
बिज़ स्टोन, क्रियेटिव निदेशक
उद्योग मोबाइल सामाजिक नेटवर्क, माइक्रो ब्लॉगिंग
रेवेन्यु-: $४,००,००० Q (२००९) (अनुमानित)।
कर्मचारी -:३,९०० (२०१५)
जालस्थल-: www.twitter.com
ऐलेक्सा श्रेणी-: ९ (जनवरी २०१६) तक
जालस्थल का प्रकार मोबाइल सामाजिक नेटवर्क, माइक्रो ब्लॉगिंग
पंजीकरण-: आवश्यक
उपलब्ध-: बहुभाषी
चालू हुई-: २००६
वर्तमान-: स्थिति सक्रिय।

*ट्विटर क्या है?*
ट्विटर वा चिर्विर एक मुक्त सामाजिक संजाल व सूक्ष्म चिट्ठाकारी सेवा है जो अपने उपयोगकर्ताओं को अपनी अद्यतन जानकारियां, जिन्हें ट्वीट्स वा चिर्विर वाक्य कहते हैं, एक दूसरे को भेजने और पढ़ने की सुविधा देता है। ट्वीट्स १४० अक्षरों तक के पाठ्य-आधारित पोस्ट होते हैं और लेखक के रूपरेखा पृष्ठ पर प्रदर्शित किये जाते हैं, तथा दूसरे उपयोगकर्ता अनुयायी (फॉलोअर) को भेजे जाते हैं।प्रेषक अपने यहां उपस्थित मित्रों तक वितरण सीमित कर सकते हैं, या डिफ़ॉल्ट विकल्प में मुक्त उपयोग की अनुमति भी दे सकते हैं। उपयोगकर्ता ट्विटर वेबसाइट या लघु संदेश सेवा (SMS), या बाह्य अनुप्रयोगों के माध्यम से भी ट्विट्स भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट पर यह सेवा निःशुल्क है, लेकिन एस.एम.एस के उपयोग के लिए फोन सेवा प्रदाता को शुल्क देना पड़ सकता है। ट्विटर सेवा इंटरनेट पर २००६ में आरंभ की गई थी और अपने आरंभ होने के बाद टेक-सेवी उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं में खासी लोकप्रिय हो चुकी है। ट्विटर कई सामाजिक नेटवर्क जालस्थलों जैसे माइस्पेस और फेसबुक पर काफी प्रसिद्ध हो चुका है।ट्विटर का मुख्य कार्य होता है यह पता करना होता कि कोई निश्चित व्यक्ति किसी समय क्या कार्य कर रहा है। यह माइक्रो-ब्लॉगिंग की तरह होता है, जिस पर उपयोक्ता बिना विस्तार के अपने विचार व्यक्त कर सकता है। ऐसे ही ट्विटर पर भी मात्र १४० शब्दों में ही विचार व्यक्त हो सकते हैं।


आपको जानकर ख़ुशी होगी की आज ट्विटर का जन्मदिन है. वह ट्विटर जो आज दुनियाभर के लोगों के सामने एक मंच बनकर उभरा है और जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जिस ट्विटर पर आज हर सेकंड में 6 हजार ट्वीट्स आ रहे है उसके *पहले दिन 15 जुलाई 2005 को महज 224 ट्वीट्स ही आए थे*. ट्विटर में कई ऐसे ट्वीट भी लोगों ने किए जिनसे बदलाव आया तथा कई लोगों की तो जिंदगियां ही बदल गई. भारत में भी ट्विटर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. खासकर नेता और सेलेब्रिटी आज आम लोगों के सामने अपनी बात इसी मंच से रखते हैं ।
कुछ सेलेब्रिटियों ने तो ऐसे ट्वीट तक किए जिनसे विवाद खड़े हो गए. इसमें मुख्यरूप से ऋषि कपूर का ट्वीट था जिसमे उन्होंने कहा था की मै नाराज हूं। तुम खाने को धर्म से क्‍यों समानता जोड़ते हो? मैं बीफ खाने वाला हिंदू हूं। क्‍या इसका मतलब यह है कि मै नहीं खाने वालों की तुलना में भगवान से कम डरता हूं? सोचो! वहीं अभिजीत भट्टाचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा की *कुत्‍ता रोड पे सोयेगा कुत्‍ते की मौत मरेगा, रोड गरीब के बाप की नहीं है।* मैं सालभर तक बेघर था लेकिन सड़क पर कभी नहीं सोया। इसके बाद भी विवाद खड़े हुए थे.

सोनाक्षी सिन्‍हा इस ट्वीट के जरिए सुर्ख़ियों में थी जिसमे उन्होंने लिखा की यह एक स्‍वतंत्र देश है। BaN-istan में स्‍वागत है। मेरा मतलब India! रवीना टंडन का मैच के दौरान आया ट्वीट भारत पाक क्रिकेट मैच-जीते तो हिना रब्‍बानी हमारी..हारे तो मायावती तुम्‍हारी... वहीँ अनुष्‍का शर्मा के ट्वीट एबीजे कलाम आजाद के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। प्रेरणादायक दूरदर्शी और एक अद्भुत आत्‍मा की क्षति। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे' ने भी लोगों को आकर्षित किया।

- मोदी से आगे अमिताभ -
*गायिका कैटी पेरी ने ट्विटर पर सबसे ज्‍यादा फॉलो की जाने वाली हस्‍ती बन गई है। इस गायिका के ट्विटर पर नौ करोड़ से ज्‍यादा फॉलोअर्स है। पॉप स्टार जस्टिन बीबर 8.45 करोड़ फॉलोअर्स के साथ कैटी पेरी से बहुत पीछे नहीं हैं। वहीं भारत में ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सबसे आगे हैं। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.15 करोड़ है। अमिताभ के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2.12 करोड़ के साथ सबसे ज्‍यादा फॉलोअर्स है।*
*सामान्य ज्ञान,करेंट अफेयर,क्या आप जानते है? ?,आइये जाने?,टेक्नोलॉजी न्यूज,कहानी, जोक्स,हेल्थ टिप्स, टिप्स ट्रिक, इनसे मिलिये, और आज का इतिहास के साथ और भी अच्छे अच्छे स्तंभों द्वारा अच्छे मैसेज अपने व्हाटसप पर पाने के लिए टाइप कीजिए GRD NEWS/G.K.और भेज दीजिए हमारे नंबर 8252521499 पर ।*-
*~फेसबुक पर पाने के लिए पेज -:https://m.facebook.com/All-Time-Super-Hit-Knowledge-1578075149184261/~*

_अच्छा लगा हो तो share chat(alltimesuperhitknowledge) या फिर फेसबुक पेज पर लाइक कर सकते है।_
[7/15, 10:39 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
*टिप्स ट्रिक "कैसे सुरक्षित रहेगा आपका ईमेल अकाउंट"।*
☆☆☆☆☆☆☆▪▪
आज के समय में जितना इंटरनेट का उपयोग बढ़ रहा, इसी के साथ सावधानिया रखना भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो चुकी हैं. इसमें हैकर्स द्वारा की जाने वाली गतिविधियाँ लोगो की मुश्किलें बढ़ा रही हैं. आज के समय में हैकर्स द्वारा सावधान रहने की बहुत जरूरत हैं. इसके लिए हमे बहुत सारी सावधानिया बरतना पड़ेगी.

इसके लिए हमेशा एक से ज़्यादा ईमेल अकाउंट रखने चाहिए. इससे आप अलग काम के लिए अलग ईमेल रख पाएंगे. साथ ही आपकी सारी जानकारी अलग-अलग रहेगी. अपने पर्सनल ईमेल को सभी के साथ शेयर ना करें. इसी के साथ ये सिर्फ चुने हुए दोस्तों के पास काम के लिए रहना चाहिए.

सभी एकाउंट्स लॉग इन के पासवर्ड्स अलग-अलग होने चाहिए. ईमेल में आने वाले लिंक को कभी जल्दी क्लिक नहीं करना चाहिए, इसी के साथ हमे लिंक के बारे में पहले जान लेना चाहिए. जब तक लिंक सिक्योर न हो तब तक उसके साथ आये अटैचमेंट को ओपन नहीं करना चाहिए. सार्वजानिक रूप से लगे वाईफाई का उपयोग कम से कम करना चाहिए. साथ ही काम हो जाने पर इसे पूरी तरह लॉगआउट करना चाहिए, जिससे हमारा ईमेल अकाउंट तथा डेटा सुरक्षित रहेगा.
[7/15, 10:41 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
करेंट अफेयर
☆☆☆☆☆☆☆☆☆
•    इन्हें केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ख़ुफ़िया ग्रिड (नेटग्रिड) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया: अशोक पटनायक

•    वह क्षेत्र जहां की भेड़ को राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो द्वारा पंजीकृत नस्ल का दर्जा प्रदान किया गया: केंद्रपाड़ा भेड़

•    भारतीय वायुसेना द्वारा दक्षिणी सूडान के युद्धरत क्षेत्र में फंसे भारतीयों को सकुशल निकालने हेतु आरंभ किया गया अभियान: ऑपरेशन संकट मोचन

•    ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री: थेरेसा मे

•    महाराष्ट्र चुनाव आयोग द्वारा जिस पार्टी की महाराष्ट्र में मान्यता रद्द कर दी गयी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन

•    केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जुलाई 2016 में जिस बंद उर्वरक इकाइयों के पुनरुद्धार को मंजूरी दी गयी: गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी

•    जिस बैंक द्वारा जुलाई 2016 में ग्रामा विद्याल माइक्रोफाइनेंस के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गए: आईडीएफसी बैंक

•    जो आंटिच का 12 जुलाई 2016 को मुम्बई में निधन हो गया. वे जिस खेल से संबंधित थे: हॉकी

•    दलहन संकट का दीर्घकालिक समाधान करने के लिए केंद्र सरकार ने जिसकी निगरानी के तहत एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया: अरविंद सुब्रमण्यन

•    पूजा ठाकुर ने जिस फोर्स में स्थायी कमीशन न दिए जाने के खिलाफ कोर्ट की शरण ली: भारतीय वायु सेना

•    आयकर विभाग ने करदाताओं द्वारा ई-आयकर रिटर्न (ई-आईटीआर) दायर करने के लिए जिस वैधता प्रणाली का दायरा बढ़ाया: एटीएम

•    जिस भारतीय टेलिकॉम कम्पनी के लॉन्च होने पर डेटा रेट 15-20 प्रतिशत कम होने के आसार हैं: जियो टेलीकॉम

•    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने जिस राज्य में सफेद मक्खी से प्रभावित कपास की फसलों का जायजा लेने के लिए टीम गठित की: पंजाब

•    जिस भारतीय मूल के प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ टेक्सास कॉलेज ऑफ इनफार्मेशन का डीन नियुक्त किया गया: प्रो. डॉ. किंशुक

•    केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत जुलाई 2016 में जितने राशि का आवंटन किया: 1200 करोड़
[7/15, 10:42 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
 *SIKH GURUS*
**************************
1. *Guru Nanak* - founder of Sikhism, died naturally

2. *Guru Angad* -
Humayun sought help frm him against SherShah Suri

3. *Guru Amar Das* - established religious missions Piri (for women) & Manji (for men) . strengthen Langar system, written ANAND SHAHIB ,asked Akbar to remove Jizya

4. *Guru RamDas* - formulated ANAND KAARAJ

5. *Guru Arjan Dev* - Jahangir tortured him & sentenced to death

6. *Guru HarGovind* - waged wars against Jahangir & Shahjahan as protector of Sikhs & Hindus, called as Sachcha Padshaah , built AKAAL TAKHT

7. *Guru HarRai*- sheltered Dara Shikoh , mistreated by Aurangzeb who framed charges of anti Islamic blasphemy

8. *Guru HarKishan* - forcibly summoned by Aurangzeb , died of small pox at the age of 8.

9. *Guru TegBahadur* - called as Hind-Di-Chadar (protector of India) , protected Kashmiri Pandits against conversions , contributed many shlokas to GURU GRANTH SAHIB , Spread Sikhism to far & wide to Bihar & Assam , killed by Aurangzeb.

10. *Guru Gobind Singh* - founded Khalsa in 1699, last sikh guru in human form , passed Guruship to GURU GRANTH SAHIB , Killed by Pashtun assassins sent by Mughal governor Wazir Khan.
Guru gobind Singh killed by gul khan (pathan) in 1707 in Nanded( Maharashtra).
[7/15, 11:00 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
करेंट अफेयर
☆☆☆☆☆☆▪▪▪
1.राष्ट्रपति आज करेंगे ‘इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता का उद्घाटन
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ‘इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है।
ii.राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में योग्य प्रतिभागियों को लाने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने 80 से ज्यादा क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं करवाइ’। iii.यह प्रतियोगिताएं 24 कौशलों का प्रदर्शन करने के लिए आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में 4,820 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इंडिया स्किल्स के विजेता 2017 में अबू धाबी में होने वाली ‘वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता (World Skills Competition ) के अंतिम चयन दौर में भाग ले सकेंगे।
iv.इस दो दिन के कार्य्रकम में करीब 40 संगठन भाग लेंगे जिनमें महिंद्रा, टाटा, मारूति, टोयोटा, सीआईआई, फिक्की, नासकॉम, क्रेडाई, एनआईडी, एनआईएफटी इत्यादि शामिल हैं।

2.उप राष्ट्रपति मंगोलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना
i.उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी 11वें एशिया यूरोप मीटिंग एएसईएम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को मंगोलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। मंगोलिया की राजधानी उलान बाटर में पंद्रह और सोलह जुलाई को आयोजित इस शिखर बैठक का विषय ‘एशिया-यूरोप सम्मेलन के बीस वर्ष संपर्क के ज़रिए भविष्य की भागीदारी’ है।
ii.विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह एक अनूठा मंच है जो एशिया और यूरोपीय महाद्वीपों के बीच राजनीतिक वार्ता, आर्थिक सहयोग और सामाजिक सांस्कृतिक आदान प्रदान के तीन महत्वपूर्ण स्तंभों के तहत रचनात्मक भागीदारी और आदान प्रदान के लिए पुल का काम करता है।
iii.भारत, एशिया और यूरोप के बीच नई ऊर्जा से भरे बहु-आयामी आपसी संपर्क के ज़रिए सम्मेलन के सफलतापूर्ण परिणामों के प्रति उत्सुक है। वर्ष 2016 में एएसईएम अपनी 20वीं सालगिरह मना रहा है जिसे देखते हुए 11वां एएसईएम शिखर सम्मेलन खास महत्व रखता है।

3.कांग्रेस ने शीला दीक्षित को बनाया CM कैंडिडेट
i.उत्तर प्रदेश में शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बना दिया गया है। वैसे तो काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी, लेकिन आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी और गुलाम नबी आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा की।
ii.संजय सिंह को यूपी में प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया और आरपीएन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
iii.कांग्रेस ने यूपी के चुनावों के लिए एक संयोजन समिति भी बनाई है, जिसके अध्यक्ष प्रमोद तिवारी होंगे। इसके सदस्यों में मोहसिना किदवाई, सलमान ख़ुर्शीद, राजीव शुक्ला, श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा, सलीम शेरवानी और प्रदीप जैन आदित्य, पीएल पुणिया, निर्मल खत्री, प्रदीप माथुर शामिल हैं।

4.एसआईटी ने 3 लाख से अधिक के नकदी लेनदेन पर पाबंदी की सिफारिश की
i.कालाधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन लाख रुपये से अधिक के लेन-देन के नकदी में निपटान पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की।
ii.एसआईटी ने नकदी रखने पर अधिकतम 15 लाख रुपये की सीमा तय करने का सुझाव दिया है। रिटायर्ड जस्टिस एम बी शाह के नेतृत्‍व में काले धन पर अंकुश लगाने के लिए गठित एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में पेश अपनी पांचवीं रिपोर्ट में यह सिफारिश की।
iii.इस तरह की एकत्र की गई अघोषित संपत्ति की अधिकांश मात्रा नकद के रूप में इस्‍तेमाल की जाती है। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया, '' कई देशों में इस तरह के प्रावधानों के अस्तित्‍व में होने और कोर्ट की विभिन्‍न रिपोर्टों और विश्‍लेषण को ध्‍यान में रखते हुए एसआईटी ने यह महसूस किया कि वित्‍तीय लेनदेन की अधिकतम सीमा निर्धारित करने की जरूरत है।''
iv.ऐसे में एसआईटी तीन लाख रुपये से अधिक के नकदी लेनदेन पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश करती है और ऐसे लेनदेन को अवैध घोषित किए जाने और कानून के अंतर्गत दंडनीय बनाने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत पर बल देती है।

5.पेरू ने 11 राज्यों में जीका आपातकाल घोषित किया
i.पेरू सरकार ने देश के (11 राज्यों) आधे उत्तरी भाग में जीका स्वास्थ्य आपात स्थिति की घोषित कर दी है|
ii.102 लोगों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है| 102 संक्रमित लोगों में से 34 गर्भवती महिलाएं हैं|
iii.90 दिन की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु सरकार ने वायरस के प्रसार का मुकाबला करने हेतु लगभग 6 लाख अमेरिकी डॉलर के आवंटन की घोषणा की है|
iv.जिन राज्यों में आपात काल लागू किया गया है, उनमे- अमजोंस काजमर्चा ,ह्वान्युको, ला लिबेरटेड, लम्बयेक्यू, लोरेटो, पिउरा, सैन मार्टिन, तुम्बेस, यूकायली, और लीमा शामिल हैं|

6.राजेश कुमार चतुर्वेदी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त
i.राजेश कुमार चतुर्वेदी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है|
ii.पांच साल के लिए इस पद पर उनकी नियुक्ति की गयी है| यह पद दिसम्बर 2014 से खाली था|
iii.चतुर्वेदी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दिसंबर 2020 तक है| सीबीएसई अध्यक्ष का पद केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव के स्तर का है|

7.के वी आर मूर्ति को भारतीय पटसन निगम लिमटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त
i.के वी आर मूर्ति को भारतीय पटसन निगम लिमटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नियुक्त करने का घोषणा किया गया है| वे 2 जुलाई 2016 से अपने पद पर कार्यरत है|
ii.मूर्ति की नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए या उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक रखा गया है|
iii.मूर्ति ने इससे पहले मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के रूप में पूर्वी रेलवे के साथ काम कर रहे थे|

8.भारत के ओलंपिक रजत पदक विजेता जो आंटिच का निधन
i.हॉकी ओलंपियन जो आंटिच का मुम्बई में निधन हो गया है| वे 90 वर्ष के थे|
ii.रोम खेलों में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 1-0 से हराकर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के 32 साल के स्वर्णिम अभियान पर रोक लगाई थी| उनकी पत्नी का निधन 2011 में हुआ था|
iii.रोम ओलंपिक 1960 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में आंटिच सेंटर हाफ के रूप में खेलते थे| वे ओमान टीम की राष्ट्रीय कोच भी बने थे. ओमान टीम ने दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों में भाग लिया था| वे 1980 के मध्य में पश्चिम रेलवे से सेवानिवृत्त हो गये थे|

9.पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट कप्तान मिसबाह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
i.पाकिस्तान के टेस्ट टीम कप्तान मिसबाह उल हक ने ब्रिटेन के प्रसिद्ध क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है|
ii.मिसबाह ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी बनायी| इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी अनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं|
iii.मिसबाह का यह पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के रूप में आठवां शतक है| इस रिकॉर्ड के साथ वह इंजमाम उल हक (7 शतक) को पीछे छोड़कर पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले कप्तान बन गए| मिस्बाह ने असद शफीक (73) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 148 रनों की शतकीय भागीदारी की|

10.हरिका ने पहला ग्रांप्री खिताब जीता
i.भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने फिडे महिला ग्रांप्री शतरंज टूर्नामेंट के 11वें और आखिरी राउंड में रूस की ओल्गा गिरया से गुरुवार को बाजी ड्रॉ खेलकर अपना पहला ग्रांप्री खिताब जीत लिया है।
ii.हरिका ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अपना तमाम अनुभव झोंककर बाजी ड्रॉ कराई और अपने करियर का पहला ग्रांप्री खिताब जीत लिया। विश्व की शीर्ष 12 खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर खेले गये इस टूर्नामेंट में हरिका के सात अंक रहे।
iii.भारत की एक अन्य ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने अपने आखिरी बाजी जीती और उनके भी सात अंक रहे।

11.फीफा रैंकिंग: 11 स्थानों की लम्बी छंलाग से भारत 152वें स्थान पर
i.फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) की ताजा वल्र्ड फुटबॉल रैंकिंग में भारत 11 स्थानों की लम्बी छंलाग लगाकर 152वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यह पिछले एक साल में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। भारतीय फुटबॉल टीम पिछले महीने तक 163वें स्थान पर थी, लेकिन हाल ही में लाओस पर मिली दो लगातार जीत का फायदा भारत को मिला है।
ii.भारत ने 2019 के एशिया कप क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के दौरान अपनी मेजबानी में लाओस को दो मैचों में 6-1 और 1-0 से हराया था। इस जीत से उसे 49 प्वॉइंट मिले थे और इन प्वॉइंट्स की बदौलत अब वह ताजा वल्र्ड रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर 152वें पायदान पर पहुंच गया है।
iii.इस रैंकिंग के साथ ही भारत दक्षिण एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम बन गई है। भारत के अलावा कुछ अन्य देशों को भी बड़ा फायदा मिला है। अर्जेंटीना अब भी नंबर वन पर है। बेल्जियम दूसरे और कोलंबिया तीसरे पायदान पर है।
iv.यूरो कप-2016 की उप-विजेता फ्रांस 10 स्थान की उछाल के साथ सातवें नंबर पर और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाला वेल्स 15 पायदान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यूरो का चैंपियन बना पुर्तगाल दो स्थान उठकर छठे नंबर पर आ गया है।
[7/15, 11:02 PM] 8252521499: ♓🅰♉🚩🌍♏
सामान्य ज्ञान
☆☆☆☆☆☆☆
सिख शक्ति
------------
1. सिख धर्म की नींव किसने रखी ?
►- गुरु नानक देव
2. गुरु नानक देव के बाद किसने सिख पंथ को महत्वपूर्ण बनाया ?
►- गुरु अंगद तथा गुरु अमरदास
3. मुगल शासक अकबर ने सिखों के किस गुरु से भेंट की थी ?
►- गुरु अमरदास
4. किसने अमृतसर नगर बसाया ?
►- गुरु रामदास
5. आदिग्रन्थ की रचना करने वाले कौन थे ?
►- गुरु अर्जुन देव
6. औरंगजेब ने सिखों के कौन-से गुरु की हत्या करवा दी ?
►- नवें गुरु गुरुतेगबहादुर
7. खालसा पंथ की नींव किसने रखी ?
►- दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह
8. खालसा की स्थापना किस जगह की गई ?
►- आनंदपुर
9. अकाल तख्त की स्थापना किसने की ?
►- गुरु हरगोविंद सिंह
10. स्वर्ण मंदिर का स्थापना का श्रेय किन्हें जाता है ?
►- गुरु अर्जुन देव
11. गुरुमुखी लिपि के जनक के रुप में कौन जाने जाते हैं ?
►- गुरु अंगद
12. धर्म प्रसार हेतु 22 गद्दियों की स्थापना किसने की ?
►- गुरु अमरदास

No comments:

Post a Comment