असीरिया की सभ्यता।
बेबीलोन के साम्राज्य की समाप्ति होने पर उसी क्षेत्र में एक दूसरी राष्ट्र का उत्थान हुआ। जिसका नाम असीरिया था। भौगोलिक दृष्टि से असीरिया दजला नदी के पूर्व और दक्षिण जेब के उत्तर का भूभाग है। यह बेबीलोनिया की भांति पूर्णत समतल ना होकर आंशिक तौर पर पहाड़ी क्षेत्र है, इसलिए यहां की जलवायु ज्यादा ठंडी है। असीरियन सोमेटिक जाति की एक शाखा थे और अक्कादी भाषा से मिलती-जुलती भाषा बोलते थे। बेबीलोन में राजनीतिक अस्थिरता का लाभ उठाकर असीरिया, जिस पर बेबीलोन का अधिकार था, असुरदान(1183-1140ई पू) के नेतृत्व में स्वतंत्र हो गया। इस प्रकार कुछ ही वर्षों में मिस्र और पश्चिमी एशिया के प्रमुख देशों में नई राजवंशों की स्थापना हुई। जिसमें असीरिया सबसे शक्तिशाली साबित हुआ। वास्तव में 12 वीं शताब्दी ईसा पूर्व की प्रारंभ से लेकर सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व तक निकट पूर्व का इतिहास मुख्य रूप से असीरियन साम्राज्य का इतिहास है।
No comments:
Post a Comment