HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Tuesday, 20 August 2019

आँखीक गीत परिचय((((खोरठा ))))

         आँखीक गीत परिचय

खोरठा साहित्य से सोंध माटी का सामान्य परिचय जो आपके JTET के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
• कवि-- श्री निवास पानुरी।
• जन्म-- 25,दिसम्बर 1920।
• निधन-- 7 अक्टुबर,1986।
• जन्म स्थान-- बरवाअड्डा, धनबाद।
• पिता- शालिग्राम पानुरी।
• माता-- दुखनी देवी।
यहाँ से पढे *"रूसल पुटूस "* खोरठा काव्य संग्रह का एक और पोस्ट आप सबों के लिए हाजिर है । तो पढें और अपना कमेंट दे साथ ही शेयर करें।और बने रहे हमारे साथ जल्द मिलेगा अगला पोस्ट...
• ♓🅰️♉🚩🅾️♏
• घर का पुकारू नाम--- चिनिवास।
• आँखीक गीत का प्रकाशन-- नारायण महतो।
• प्रकाशन वर्ष--2011
• इस संग्रह में कविताओं की संख्या-- 71 तथा 11 क्षणिकाँए।
• संग्रह की पहली कविता-- 'आइझ हामर गीतेक देसें'।
• संग्रह की अंतिम कविता-- 'विधवा'।
• अधिकांश कविताओं की शैली --- छायावादी।
• ♓🅰️♉🚩🅾️♏
• विषय-वस्तु-- समाज की पीडा निजी अनुभूति और वैयक्तिक पीडा,जीवन दर्शन, सामाजिक कुरीति, विषमता, छलछद्म, नैतिक पतन नारी,दुर्दशा, मातृभाषा प्रेम आदि।



प्रबंध काव्य में यहां पर क्लिक कर पढें बंशीलाल बंशी जी का डींडाक डोंआनी।

Saturday, 17 August 2019

इतिहास में 18 अगस्त का दिन....


*18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
1708 - स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
1765 - जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
1846 - जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
1924 - फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

*18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1700 - बाजीराव प्रथम - मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
1734 - राघोबा - पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
1872 - पंडित विष्णु दिगंबर - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।
1900 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1923 - ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।
1936 - गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।
1946 - अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री।
1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।

*18 अगस्त को हुए निधन👉*

1227 - चंगेज़ ख़ाँ ।
1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से उनकी मौत हुई।
1979 - वसंतराव नाइक -
 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1990 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।

*18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
🔅 श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।
🔅 नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

रूसल पुटूस(खोरठा कविता संकलन)


प्रकाशन वर्ष--1985
प्रकाशक--बोकारो खोरठा कमिटी।



Thursday, 15 August 2019

डींडाक-डोंआनी(प्रबंध काव्य)।

           डींडाक - डोंआनी(प्रबंध काव्य)
कवि-: बंशी लाल 'बंशी'
जन्म स्थान-: चौफांद बोकारो स्टील सिटी, बोकारो।
प्रकाशक-: खोरठा साहित्य- सांस्कृतिक परिषद,बोकारो।
प्रकाशक-: 1992 ई.

*खोरठा साहित्य से सोंध माटी का सामान्य परिचय जो आपके JTET के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
डींडाक-डोआनी का सामान्य परिचय: प्रबंध काव्य के दो रूप होते हैं- महाकाव्य और खंडकाव्य। डींडाक-डोंआनी एक खंडकाव्य है। यह काव्य बोकारो स्टील कारखाना की स्थापना और उसके लिए हुई विस्थापन की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। काव्य का मूल कथ्य विस्थापितों का अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष और स्त्री विरोधी सामाजिक रीति परंपराओं के खिलाफ आंदोलन है।
♓🅰️♉🚩🅾️♏
कथावस्तु यानि काव्य में वर्णन की गयी कहानी-::
इस काव्य में महुआ और करमा नामक मजदूर के नेतृत्व में बोकारो कारखाना की स्थापना के दौरान विस्थापित और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की कहानी है । साथ ही सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आंदोलन का भी वर्णन है। कहानी है -- जगन नामक एक स्वतंत्रता सेनानी और शहीद की बेटी है महुआ। पिता की असमय मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए महुआ को रेजा का काम करना पड़ता है। बोकारो स्टील प्लांट के लिए खेती बारी गंवा चुके हजारों विस्थापित महिला- पुरुष जीविकोपार्जन के लिए इस कारखाने के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। इन्हीं में से महुआ भी थी। महुआ एक तेज-तर्रार युवती है। वह काफी संवेदनशील और स्वाभिमानी है। किसी भी तरह का शोषण अन्याय उसे बर्दाश्त नहीं है। मजदूरी के दौरान ठेकेदार द्वारा अन्याय और आर्थिक शोषण के खिलाफ मुखर होकर आगे आती है। मजदूर साथियों को संगठित करती है। लोगों का साथ मिलता है। इस बीच करमा नामक युवक महुआ का खास सहयोगी बन जाता है। महुआ उसे अपना मुंह बोला भाई बना लेती है।
♓🅰️♉🚩🅾️♏

*खोरठा साहित्य से सोंध माटी का सामान्य परिचय जो आपके JTET के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। अवश्य पढे और आगे भी शेयर करें-)))))
महुआ करमा की संगठन का विस्थापितों के हक में संघर्ष तेज होता है। इस क्रम में कई सफलताएं मिलती है। लेकिन महुआ कारखाना प्रबंध और ठेकेदार की आंखों का कांटा बन जाती है। वह इस कांटा को रास्ते से निकालने के लिए मौके की तलाश में रहते हैं । कर्मा अपने गांव की एक विधवा-युवती सुगिया से विवाह करता है। सुगिया तथाकथित उच्च जाति की और जमींदार खानदान की बाल विधवा है। विधवा जीवन से निराश हो चुकी सुगिया आत्महत्या करने के लिए दामोदर नदी में कूद जाती है। संयोग से कर्मा उसको देख लेता है और उसे डूबने से बचा लेता है। करमा सुगिया को जीवन का नया पाठ पढ़ाता है। सुगिया की चुनौती पर अविवाहित करमा उसे अपना जीवन साथी बना लेता है। करमा के इस साहसिक और क्रांतिकारी कदम में महुआ और उसके संगठन का भरपूर साथ मिलता है।
♓🅰️♉🚩🅾️♏

हमेशा बेहतर से बेहतरीन की ओर साथ चलने को हम है तैयार, तो देर किस बात की चलिये करते है सफर की शुरूआत।😁😆😆यहाँ से क्लिक कर पढे *"रूसल पुटूस "* खोरठा काव्य संग्रह का एक और पोस्ट आप सबों के लिए हाजिर है । तो पढें और अपना कमेंट दे साथ ही शेयर करें।
अब आगे महुआ जब सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी मुखर हो जाती है उसके दुश्मनों की संख्या और भी बढ़ जाती है। अंततः कारखाने के ठेकेदार और सुगिया के जमींदार ससुराल वाले, दोनों मिलकर महुआ की हत्या करवा देते हैं।
उसी दिन कर्मा की पत्नी सुगिया की कोख से एक कन्या का जन्म होता है। उस कन्या का नाम संगठन के सभी साथियों की राय से महुआ रखा जाता है। इसके बाद लोग महुआ की चिता की आग के सामने संगठन की संघर्ष को जारी रखने की कसम खाते हैं। काव्य की कहानी यहीं समाप्त होती है।
♓🅰️♉🚩🅾️♏

काव्य का मूल अर्थ-; विस्थापन की त्रासदी और नारी चेतना ।
काव्य के शीर्षक का अर्थ-: डींडा का अर्थ है जन्म स्थान और आस पास का परिवेश। डांआनी का मतलब पीडा,जोर से रोना। इन्हीं दो ठेठ खोरठा शब्दों के माल से बना है यह शीर्षक । डींडाक-डींडा संज्ञा शब्द में संबंध कारक का चिन्ह लगा है।डोंआनी शब्द डोंआइएक क्रिया में नी प्रत्यय जोडने से बना है।इसका भावार्थ है लेखक की जन्म भूमि की संतानों की दुर्दशा का बखान।



इस पाठ के वस्तुनिष्ठ प्रश्न देखने का लिए...यहाँ क्लिक करें
काव्य में कुल छः सर्ग है।
1. डींडा।
2. सपुन।
3. हुलुस्थुल।
4. डहर।
5. पोहा।
6. खांधार।
• काव्य के भूमिका लेखक-- ए के झा।
*खोरठा साहित्य से सोंध माटी का सामान्य परिचय जो आपके JTET के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। अवश्य पढे और आगे भी शेयय करें

Tuesday, 13 August 2019

सोंध माटी---- खोरठा एक परिचय।

सोंध माटी

रचनाकार- प्रो. बिनोद कुमार।
जन्म-1961
जन्म स्थान- दारू,झुमरा,हजारीबाग
पिता- मथुरा प्रसाद
पुस्तक का प्रकाशन- 1990,2017
प्रकाशक-: जनजातीय भाषा अकादमी बिहार/झारखंड,रांची। इस संग्रह में कुल 10 कहानियाँ और 31 कविताएं शामिल है।
♓🅰️♉🚩🅾️♏

कहानियों के नाम-: उबार, जिनगीक डोंआनी, धुआ-धुँध, माय के लोर, अजवाइर भउजीक बेंडाइल चेंगा, दू पइला जोंढरा, ओद दीदा,मलकी बहू, भीतर बाहर और हूब।

सोंध माटी का कविता खण्ड

1. आजादीक रइसका-: आजादी आंदोलन के शहीदों के जोश और जज्बे का गुणगान।
2. जुवान -: देश की रक्षा और उसकी उन्नति में जवानों के योगदान का वर्णन ।♓🅰️♉🚩🅾️♏
3. माटी-: मातृभूमि की महिमा का गुणगान।
4. दहेज सामाजेक करिखा -: दहेज प्रथा एक सामाजिक बुराई है सभी सभ्य समाज के लिए कलंक है।
5. आस -: संसार में सभी जन या वस्तु, सब एक दूसरे की जरूरत है। सब को एक दूसरे से आस रहती है।
6. आजादीक गीत-; देश की आजादी में शहीदों के योगदान का बखान।
7. माटी और संसकीरति-: अपने देश की धरती और संस्कृति का बखान।
8. नारी-: स्त्री की महिमा और सामाजिक दशा का वर्णन है।
9. खोढर - एक भीख मांगा की दारुण दशा का चित्रण।
10. आंखित कांदना-; औद्योगिकीकरण और शहरीकरण से उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण की चिंता।
11. धरती मांय-: मातृभूमि की महिमा का वर्णन।♓🅰️♉🚩🅾️♏
12. किसानेक जिनगी-: किसान समुदाय के जीन संघर्ष का चित्रण।
13. गुलौंची फूल-: गुलौंची फूल के बहाने प्रकृति के सौंदर्य का चित्रण।
14. नीम-: नीम एक अत्यंत गुणकारी वनस्पति होते हुए भी समाज में उपेक्षित है ।
15. पियासल धरती-: अंगरेजो की गुलामी से तड़पती भारत की धरती की करुण पुकार।
16. मम्मी- पापा -: पश्चिमी सभ्यता की अंधी नकल करने वालों पर चोट।
17. रे मान-: विज्ञान के दुरुपयोग और बढ़ते कदम से उत्पन्न मानवता के संकट पर चिंता।
18. जुवान और किसान-- फौजी जवानों और किसानों की काम का गुणगान।
19. बरिसा ऋतु -: वर्षा ऋतु में प्रकृति के परिदृश्य में आए बदलाव का चित्रण।♓🅰️♉🚩🅾️♏
20. जिनगी एक मजूरा-: मजदूर के जीवन की समस्याओं और उसके संघर्ष का वर्णन।
21. बोनेक डाक-: औद्योगीकरण और शहरीकरण से जंगल को हो रहे नुकसान की चिंता।
22. जाडा रितु-: जाडा के रितु में गरीबों की दशा का चित्रण।
23. रक्षाबंधन-: भाई बहन के पवित्र रक्षाबंधन के महत्व का वर्णन।
24. बछरेक कांदना-: समय का चक्र चलता है और दुनिया में बदलाव आते रहता है।
25. करिया हीरा-: कोयला के महत्व झारखंड में उसकी लूट खसोट पर चिंता।
26. अदमी निक जीव हे-: जाति धर्म ऊंच-नीच के भेदभाव से इंसानियत खत्म हो रही है।
27. भागजोगनी-: आदमी को खुद की काबिलियत को भगजोगनी तरह साबित करना चाहिए।
28. नेता और नीयत-: आजकल की राजनेताओं की नीति और चरित्र में आई गिरावट पर कटाक्ष।
29. बिजलिक महिमा-: वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में बिजली की अहमियत का वर्णन।
30. नसापान-: नशा पान के चलते हुए नुकसान का वर्णन।
31. पेपर बिचवा-: घर- घर अखबार देने वाली के काम का और उसके व्यवहार का गुणगान।

हमेशा बेहतर से बेहतरीन की ओर साथ चलने को हम है तैयार, तो देर किस बात की चलिये करते है सफर की शुरूआत।😁😆😆
यहाँ से  आज ही  पढे *"रूसल पुटूस "* खोरठा काव्य संग्रह का एक और पोस्ट आप सबों के लिए हाजिर है । तो पढें और अपना कमेंट दे साथ ही शेयर करें।और बने रहे हमारे साथ जल्द मिलेगा एक और पोस्ट....