HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Friday, 20 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 20 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

1265 - इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
1817 – राजा राम मोहन राय ने कलकत्ता (कोलकाता) में हिंदू कॉलेज अब प्रेसीडेंसी विश्विविद्यालय की स्थापना की।
1839 - चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।
1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।
1887 - अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
1893 – फ़्रांस ने अपने एशियायी उपनिवेशों में विस्तार करते हुए लाओस क्षेत्र को भी अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।
[[[[[[[[[[[[[[][[
1893- को फ़्रांस ने अपने एशियायी उपनिवेशों में विस्तार करते हुए लाओस क्षेत्र को भी अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया। लाओस, जो दक्षिणपूर्व में स्थित है, सन 1945 अर्थात 52 वर्षों तक फ़्रांस के अधिकार में रहा। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में लाओस कुछ समय के लिए जापान के अधिकार में चला गया किंतु थोड़े ही समय बाद फ़्रास की सेना ने जापानियों को इस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया। सन 1949 में लाओस स्वाधीनदेश के रुप में फ़्रास संघ में शामिल हो गया, किंतु बाद में लाओस की जनता के विद्रोह और भारत तथा, चीन के साथ युद्ध में फ़्रांस की पराजय के कारण पेरिस सरकार लाओस को सन 1954 में स्वतंत्रता देने पर विवश हो गयी।
                  [][[[[[]]]]]]][][[[[[[[[[[[[
1920 - तुर्की के प्रथम संविधान को अपनाया गया।
1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई।
1925 - सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1930: -आज के दिन चांद पर बज एल्ड्रिन ने कदम रखा था. वे चांद पर जाने वाले दूसरे इंसान थे.
1942 – जापान ने बर्मा(अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
1945 – फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1949 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा।
1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
1957 – वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1957 – भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।।
1957 -:::भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
1957 –– वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1958: अंटार्कटिक को पार करने के मिशन के साथ में आज ही के दिन खोजी दल साउथ पोल पर मिला था. यह अंटार्कटिक को सतह से पार करने का पहला प्रयास था.
1958 - नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।
1961 - 'जॉन एफ केनेडी' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।उस समय वे अमेरिका के अब तक राष्ट्रपति में सबसे कम उम्र में बने राष्ट्रपति थे।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
अमेरिका के सबसे युवा राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने आज ही के दिन देश के 35वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. पहले भाषण में उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया पर बाद में पता चला कि इसकी सबसे अहम लाइन उन्होंने टीचर की नकल की थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति इसी दिन शपथ लेते हैं. 20 जनवरी, 1961 को जब केनेडी ने अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति 70 साल के आइजनहावर से पद भार लिया तो कहा, "यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिए क्या कर सकता है. पूछो कि तुम अपने देश के लिए क्या कर सकते हो." यह उनके भाषण की सबसे अहम लाइन साबित हुई. करीब 50 साल बाद एक किताब में जिक्र आया कि किस तरह यह लाइन केनेडी के पूर्व हेडमास्टर की थी, जो वह अपने छात्रों में उत्साह भरने के लिए कहा करते थे.

ब्रिटिश अखबार डेलीमेल ने एक नवंबर, 2011 को रिपोर्ट छापी, "अमेरिकी लेखक क्रिस मैथ्यूज ने 'जैक केनेडीः इल्यूसिव हीरो' में लिखा है कि किस तरह केनेडी ने यह लाइन अपने पूर्व हेडमास्टर जॉर्ज सेंट जॉन से उठाई. यह उस वक्त की बात है, जब वह कनिकट में पढ़ते थे."

केनेडी अमेरिका में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले राष्ट्रपतियों में शुमार हैं. उनके वक्त में अमेरिका में रंगभेद नीति के खिलाफ उबाल आया और मार्टिन लूथर किंग जूनियर भी उसी दौरान उफान पर थे. केनेडी ने शीत युद्ध के काल में बिलकुल अलग रवैया अपनाते हुए एलान किया कि उनका देश चांद पर जाएगा. उसी दशक में 1969 में अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले इंसान बने.
केनेडी लीक से हट कर सोचने वाले राष्ट्रपतियों में गिने जाते हैं. 1963 में उन्होंने बंटे हुए जर्मनी में पश्चिमी बर्लिन में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा, "इश बिन आइन बर्लिनर." यानि मैं बर्लिन का एक नागरिक हूं. करीब 10 लाख लोग उन्हें सुनने जमा हुए, जिसमें केनेडी ने कहा, "आजादी में बहुत तकलीफें हैं और लोकतंत्र बिलकुल सही नहीं है. लेकिन हम कभी भी अपने लोगों के बीच दीवार नहीं खड़ी कर सकते कि उन्हें दूर जाने से रोक सकें."
इसी साल 22 नवंबर को अपनी डेमोक्रैटिक पार्टी में चल रहे झगड़े को सुलटाने जब वह डलास गए, तो उनकी हत्या कर दी गई.
------------------------------------------------
1961: जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने

केनेडी अमरीका के चहेते राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं
बीस जनवरी के दिन 1961 में जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने थे. वे अमरीका के तब तक से सबसे कम उम्र के निर्वाचित राष्ट्रपति थे.
राजधानी वाशिंगटन में स्थित कैपिटल हिल में 43 वर्षीय केनेडी ने अमरीका के 35वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिया और ख़ास बात ये थी कि सबसे कम उम्र के इस राष्ट्रपति ने अमरीका के इतिहास मे तब तक के सबसे बुज़ुर्ग राष्ट्रपति 70 साल के आइसेनहावर से सत्ता संभाली थी.
इस मौक़े पर उन्होंने विश्व में शांति क़ायम करने के लिए तत्कालीन सोवियत संघ के साथ मिलकर काम करने की भी घोषणा की.
लगभग दस मिनट के अपने भाषण को उन्होंने इस शब्दों के साथ ख़त्म किया, ''ये मत पूछें कि देश ने आपके लिए क्या किया है, बल्कि ये पूछें कि आप देश के लिए क्या कर सकते हैं''.
उनके ये शब्द यादगार बन गए है और आज तक कई देशों में इसे लोग दोहराते हैं.
उनके कार्यकाल के दौरान 1962 में अमरीका और सोवियत संघ लगभग युद्ध के कगार पर आ गए थे जिसे इतिहास में क्यबा मिसाइल संकट कहा जाता है.
लेकिन केनेडी ने पहली बार परमाणु परीक्षण को बंद करने के लिए अगस्त 1963 में सोवियत संघ से एक संधी करने की पहल की. उनके इस क़दम को दोनों देश के बीच चल रहे शीत युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहला क़दम माना जाता है.
लेकिन 22 नवंबर 1963 में राष्ट्रपति केनेडी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या उस समय हुई थी जब वो टेक्सास में एक राजनीतिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए सड़क के रास्ते कार से जा रहे थे.
----------------------------------------------------
                  ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]] ।
1964 – अमेरिका में ‘मीट द बीटलेस’ जारी हुआ।
1968 - इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।
1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में हुआ।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
1977 - जिम्मी कार्टर सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।
1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1990 - सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।
1991 – सूडान सरकार ने इस्लामी कानून लागू किया।
1992 – पाकिस्तान के महान कप्तान इमरान खान ने फैसलाबाद में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
  1996-:     1996 ईसवी को फ़िलिस्तीनियों ने मतदान करके पी एल ओ के नेता यासिर अरफ़ात को अपना नेता बनाया और ग़ज़्ज़ा पट्टी एवं पश्चिमी तट के क्षेत्रों में यासिर अरफ़ात की सरकार की स्थिति ठीक हो गयी। उन्हें 88 दशमलव 6 वोट मिले और फ़िलिस्तीन की प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में चुने गये वे पहले फ़िलिस्तीनी नेता बन गये।
1999 - विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2001 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में अले गोर के साथ कड़ी टक्कर के बाद राष्ट्रपति पद प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। अमरीका के इतिहास में यह सबसे ज़ोरदार चुनावी टक्कर थी।
 2001-:ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
 2001 ईसवी को फ़िलिपीन में ग्लोरिया आरोयो को देश की राष्ट्रपति के रुप में शपथ दिलायी गयी। यह क़दम उच्चतम न्यायालय के उस निर्णय के बाद उठाया गया जिसमें न्यायालय ने तत्कालीन राष्ट्रपति जोज़ेफ़ स्ट्राडा को सरकार चलाने के लिए अक्षम घोषित कर दिया।
                    ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।

2002: क्यूबा स्थित अमरीकी सैनिक अड्डे ग्वांतानामो बे की जेल में बंद कैदियों की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई थीं और उनको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था.
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
ग्वांतानामो बे की जेलों में बंद क़ैदियों की दास्तां बाद में सार्वजनिक हुई
बीस जनवरी के ही दिन साल 2002 में क्यूबा स्थित अमरीकी सैनिक अड्डे ग्वांतानामो बे की जेल में बंद कैंदियों की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई थीं और उनको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था.
उस समय उस जेल में कुल 144 क़ैदी रह रहे थे.
मानवाधिकार के लिए काम करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा था कि ग्वांतानामो बे की जेलों में क़ैदियों को जो सुविधाएं दी जा रहीं हैं वे अमरीकी पैमाने से काफ़ी कम है और वहां लोगों के साथ ग़ैर-इंसानी बर्ताव हो रहा है.
ब्रिटेन की एक मानवाधिकार संस्था ने भी इसका विरोध किया था.
लेकिन अमरीका का कहना था कि सार्वजनिक हुई तस्वीरें सिर्फ़ ये दिखा रही हैं कि कैसे क़ैदियों को उन जेलों तक लाया गया था और आम दिनों में उन क़ैदियों के साथ बुरा व्यवहार नहीं होता है.

रेड क्रॉस ने मांग की थी कि उन क़ैदियों के साथ जेनेवा कनवेनश्न के अनुसार बर्ताव किया जाए लेकिन अमरीका ने इससे साफ़ इनकार करते हुए कहा था कि वे क़ैदी युद्धबंदी नहीं हैं बल्कि वे ग़ैर-क़ानूनी तौर पर लड़ाई कर रहे थे इसलिए उन्हें कोई भी का़नूनी मदद नहीं दी जाएगी.
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- 'भरोसे के लायक़ नहीं।'
2003 - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2005 - कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद।
2006 - नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2007 - अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008 -बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़' प्रदान किया गया।
2008-:पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2008 -उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट 1948 समाप्त।
2008-:भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008-:पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008-:यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2009 – बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2010 - 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
2010 -::गुरुदत्त की फ़िल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और ग़ुलाम' आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 2010-: 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
2011-:भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई।
2013 – आॅस्ट्रिया ने जनमत संग्रह में सैन्य सेवा की अनिवार्यता को बनाए रखने के लिए मत दिया।
2017-:डोनाल्ड ट्रंफ ने ली अमेरिका के 45 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ।

20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===---
1915 - ग़ुलाम इशाक़ ख़ान पाकिस्तान के राष्ट्रपति।
1920 - इतालवी फ़िल्म निर्देशक 'फ़ेडरिको फ़ेलिनी' का जन्म हुआ।
1926 - कुर्रतुलएन हैदर, भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार
1940 - कृष्णम राजू, भारतीय अभिनेता और राजनेता।
१९४४ - फ़रहाद मेहराद ईरानी संगीतकार
1945 -अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
1948 - रतन थियम, प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक।
1979 - मिलिन्द केशव,


20 जनवरी को हुए निधन===------
1779 - डेविड गैरिक- अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक।
1894- जर्मनी के आविष्कारक और संगीत विशेषज्ञ ओडल्फ़ साक्स का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनका जन्म 1819 ईसवी में हुआ था। वे संगीत से संबंधित उपकरण और यंत्र बनाते थे। साथ ही संगीत का गहन अध्ययन भी करते थे। इसी कारण वे एक विख्यात संगीतकार बनकर उभरे।
1951 - ठक्कर बाप्पा - अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
1955 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन
1988 - ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान- भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी का निधन।इनका उपनाम सीमांत गांधी था।
2005 - परवीन बॉबी- भारतीय अभिनेत्री का निधन।
2010 - अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) 'एरिक सेगल' का निधन।

20 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव====----
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को प्रायः 20 जनवरी को ही शपथ दिलाई जाती.

Thursday, 19 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 19 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


  • ♓🅰♉🚩🅾♏

इतिहास के पन्नों में दर्ज 19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण पंक्तियाँ।
15 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
1649 - इंग्लैंड नरेश 'चार्ल्स प्रथम' के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1795 - फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
1812 - बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1918 - बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1938 - जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 - 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
1945 - सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया। इस बस्ती के लाखों यहूदी निवासियों को हिटलर के आदेश पर यातनागृहों में मौत के घाट उतार दिया गया था।
1949 - क्यूबा ने इसरायल को मान्यता दी।
 19 जनवरी, 1954 को हिन्दुस्तान स्टील प्रा.लि. की स्थापना की गई।
14 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
सेल का आरम्भ एक स्वाधीन राष्ट्र के उदय के साथ हुआ। स्वाधीनता मिलने के पश्चात राष्ट्र निर्माताओं ने देश के तीव्र औद्योगिकीकरण के लिए आधारभूत सुविधाएं जुटाने की परिकल्पना की। इस्पात क्षेत्र को आर्थिक विकास का साधन माना गया। 19 जनवरी, 1954 को हिन्दुस्तान स्टील प्रा.लि. की स्थापना की गई।

नए आयाम (1959-1973)===---

आरम्भ में हिन्दुस्तान स्टील (एचएसएल) को राउरकेला में लगाए जा रहे एक इस्पात कारखाने का प्रबन्ध करने के लिए गठित किया गया था। भिलाई और दुर्गापुर इस्पात कारखानों के लिए प्राथमिक कार्य लोहे और इस्पात मंत्रालय ने किया था। अप्रैल 1957 में इन दो इस्पात कारखानों का नियंत्रण व कार्य की देखरेख भी हिन्दुस्तान स्टील को सौंप दिया गया। हिन्दुस्तान स्टील का पंजीकृत कार्यालय आरम्भ में नई दिल्ली में था। 1956 में इसे कलकत्ता और 1959 में रांची ले जाया गया।
भिलाई और राउरकेला इस्पात कारखानों की दस लाख टन क्षमता का चरण दिसम्बर, 1961 में पूरा किया गया। दुर्गापुर इस्पात कारखाने की दस लाख टन क्षमता का चरण व्हील एवं एक्सल संयंत्र के चालू होने के बाद जनवरी, 1962 में पूरा हुआ। इसके साथ ही हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड की कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता 1 लाख 58 हजार टन (1959-60) से बढ़कर 16 लाख टन हो गई। बोकारो इस्पात कारखाने के निर्माण और परिचालन के लिए जनवरी, 1964 में बोकारो स्टील लिमिटेड के नाम से एक नई कम्पनी का निगमन किया गया। भिलाई इस्पात कारखाने का दूसरा चरण वायर रॉड मिल चालू होने के साथ ही सितम्बर, 1967 में पूरा किया गया। राउरकेला की 18 लाख टन क्षमता की अंतिम यूनिट-टेण्डम मिल, फरवरी, 1968 में चालू हुई तथा दुर्गापुर इस्पात कारखाने का 16 लाख टन क्षमता का चरण स्टील मेल्टिंग षाप में भट्टी चालू होने के बाद अगस्त, 1969 में पूरा किया गया। भिलाई में 25 लाख टन, राउरकेला में 18 लाख टन तथा दुर्गापुर में 16 लाख टन के चरण पूरे होने के साथ ही हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड की कुल कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता 1968-69 में बढ़कर 37 लाख टन और 1972-73 में 40 लाख टन हो गई।

धारक कम्पनी ===--

इस्पात तथा खान मंत्रालय ने उद्योग के प्रबंधन के लिए एक नया मॉडल तैयार करने के वास्ते नीतिगत वक्तव्य तैयार किया। 2 दिसम्बर, 1972 को यह नीति वक्तव्य संसद में पेश किया गया। इसके आधार पर कच्चे माल और उत्पादन का कार्य एक ही के अधीन लाने के लिए धारक कम्पनी के सिद्धान्त को आधार बनाया गया। परिणामस्वरूप, स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड का गठन किया गया। 24 जनवरी, 1973 को निगमित इस कम्पनी की अधिकृत पूंजी 2000 करोड़ रु. थी तथा इसे भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला और बर्नपुर में पांच एकीकृत इस्पात कारखाने तथा दुर्गापुर स्थित मिश्र इस्पात कारखाना और सेलम इस्पात कारखाने के लिए उत्तरदायी बनाया गया। 1978 में सेल का पुनर्गठन किया गया और इसे एक परिचालन कम्पनी बनाया गया।
अपने गठन के बाद से ही सेल देश में औद्योगिक विकास के लिए एक सुदृढ़ आधार तैयार करने में सहायक सिद्ध हुई है। इसके अतिरिक्त इसने तकनीकी तथा प्रबंधकीय विशेषज्ञता के विकास में भी महत्वपूर्ण योग दिया है। सेल ने उपभोग करने वाले उद्योगों को निरन्तर कच्चा माल उपलब्ध करा कर आर्थिक विकास की अनेक प्रक्रियाएं प्रारम्भ की हैं।
              ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
1960 - अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966 - इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
इंदिरा गांधी को भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री माना जाता है.
1966 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी ने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी को अपना नेता चुना था. इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की इकलौती बेटी थीं.
कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुने जाने के बाद इंदिरा गांधी ने पार्टी और देश की सेवा करते रहने का विश्वास दिलाया.
उन्होंने कहा कि वो शांति का वातावरण क़ायम करने की पूरी कोशिश करेंगी जो कि उनके पिता और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हमेशा कहा करते थे.
लेकिन इंदिरा गांधी का चयन सत्ता के लिए एक भीषण संघर्ष के बाद हुआ. इंदिरा गांधी को चुनौती दे रहे थे पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई.
इस दौड़ में मोरारजी देसाई के अलावा कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नंदा भी थे लेकिन उन्होंने इंदिरा गांधी के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया था.
तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की अचानक मौत हो जाने के बाद गुलज़ारीलाल नंदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप मे काम कर रहे थे.
कांग्रेस के कई बड़े नेता मोरारजी देसाई को भी मनाने की कोशिश कर रहे थे कि वो नेतृत्व की रेस से अलग हो जाएं और इंदिरा गांधी को सर्वसम्मति से नेता चुना जाए लेकिन वो नेता के लिए चुनाव कराने की अपनी मांग पर अड़े रहे.
आख़िरकार नेता पद के लिए चुनाव हुआ और कांग्रेस के कुल 526 सांसदों में से इंदिरा गांधी को 355 वोट मिले जबकि मोरारजी देसाई को कुल 169 सासंदों का समर्थन मिला.
चुनाव के बाद मोरारजी देसाई ने इंदिरा गांधी के साथ पूरा सहयोग करने का यक़ीन दिलाया.
लेकिन कांग्रेस पार्टी के भीतर वो इंदिरा गांधी के सबसे बड़े विरोधी रहे और पार्टी के भीतर दक्षिण पंथी गुट का नेतृत्व करते थे.
लेकिन इंदिरा गांधी ने अपने नेतृ़त्व में 1967 और 1971 के आम चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से कामयाबी दिलाई.
1975 में अलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए उनके चुनाव को अवैध क़रार दिया.
इसके जवाब में इंदिरा गांधी ने इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया और देश में इमरजेंसी लगा दी.
उसके बाद 1977 में इमरजेंसी हटा ली गई और देश में आम चुनाव हुए लेकिन इसमें इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई और जनता दल के मुखिया के रूप में मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने.
इंदिरा गांधी की 1980 के चुनाव में दोबारा वापसी हुई और वो एक दफ़ा फिर प्रधानमंत्री बनीं लेकि 31 अक्तूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने ही उनकी गोलीमारकर हत्या कर दी.
           ] ] ] ]]] ]] ] ] ]]]]]]]]]]]]]] ]]]]]
1974 - चीन ने सोवियत संघ के एक राजनयिक सहित पाँच लोगों को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया।
1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप।
1977 - समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
1981 - ईरान ने अमेरिका के साथ एक सधइपत्र पर हस्ताक्षर किया जिसमें 52 अमेरिकियों को 14 महीनों बाद ईरान द्वारा रिहा करने पर रज़ामंदी हो गई थी।
1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।
1990: दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट खेलने पर लगे प्रतिबंध की अनदेखी करते हुए इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का एक दल आज ही के दिन में दक्षिण अफ्रीका के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जोहानेसबर्ग पहुंचा था.
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
माइक गैंटिंग ने इंग्लैंड के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं.
दक्षिण अफ़्रीक़ा के साथ क्रिकेट खेलने पर लगे प्रतिबंध की अनदेखी करते हुए इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का एक दल आज ही के दिन 1990 में दक्षिण अफ़्रीक़ा के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जोहानेसबर्ग पहुंचा था.
लेकिन हवाई अड्डे पर सैंकड़ों लोगों ने उनके ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया था.
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को क़ाबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था और यहां तक कि पुलिस ने उन पर कुत्ते भी छोड़ दिए थे.
ब्रितानी क्रिकेटरों का नेतृत्व ब्रिटेन के पूर्व कप्तान माइक गैंटिंग कर रहे थे.
हवाई अड्डे पर हुए प्रदर्शन के बारे में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो उनका जवाब था, "जब क्रिकेटरों का जहाज़ पहुंचा तो उस समय तक सब कुछ ख़त्म हो चुका था और हमने किसी तरह की हिंसा नहीं देखी थी."
गैंटिग ने आगे कहा, ''हमे उम्मीद है कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा होगा और अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक ख़त्म करा दिया गया है तो हमे इसका दुख है''.
पच्चीस दिनों तक लगातार प्रदर्शन और नेल्सन मंडेला की रिहाई के बाद देश में बदले राजनीतिक हालात के मद्देनज़र आयोजकों ने इस दौरे को समय से पहले ही समाप्त करने का फ़ैसला कर लिया.
इस दौरे पर जाने के लिए गैंटिंग पर तीन साल की पाबंदी लगा दी गई और फिर 1992-93 के भारत और श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया.
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
                    ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1992 - इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
1994 - परिवहन विमान पर हमले के बाद सरायेवो से लोगों को बाहर निकालने का काम राष्ट्रसंघ अधिकारियों ने स्थगित कर दिया।
1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
1997 - यासिर अराफ़ात, फिलीस्तीनी नेता, तीस सालों बाद हेब्रॉन गए जहाँ उन्होंने इसरायली लश्करों के पश्चिमी तट से वापसी की समाप्ति पर जश्न मनाया।
2001 - थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत, तालिबान पर सुयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
2003 -:मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
2004 - हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
2005 - सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2007 - जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008-सार्वजनिक क्षेत्र की 'पेट्रोलियम कंपनी' 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।
2008-:श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।
2009-झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।
2009-: 'सूर्यशेखर गांगुली' ने 'पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब' जीता।
2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।
2010-नाइजीरियाई शहर जोस में दो समुदायों के बीच हिंसा में 60 लोगों की मृत्यु हो गई।
○○○○○○○○○○○○○○○○○○○
2010- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने राष्ट्रपति भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण इमारतों पर आत्मघाती हमले किए। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार हमलावरों सहित नौ लोग मारे गए।
           ●●●●●●●●●●●●
2010-:लातिन अमेरिकी देश चिली में पिछले दो दशकों के बाद मध्यमार्गी वामपंथी शासन का वर्चस्व समाप्त हो गया और पूर्व तानाशाह जनरल अगस्तो पिनोशेट के समर्थक दक्षिणपंथी अरबपति सेबेस्टियन पिनेरा 52% मत हासिल कर नये राष्ट्रपति निर्वाचित हो गए।
       ●●●●●●●●●●
2010-: लॉस एंजेलेस के बेवरली हिल्टन होटल में आयोजित हॉलिवुड के गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में निर्देशक जेम्स कैमरन की फ़िल्म अवतार ने 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' और 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशन' के लिए पुरस्कार जीता।
           ●●●●●●●●●●
2010-:अंतरिक्ष में व्यापक मौजूदगी दर्ज कराने के अपने महत्वाकांक्षी कम्पास कार्यक्रम को पूरा करने में जुटे चीन ने 35 उपग्रहों की श्रृंखला के तीसरे उपग्रह का भी सफलता के साथ प्रक्षेपण किया।
2013- स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
16 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।

                    2017

1.युवराज और धोनी के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया तगड़ा टारगेट और सफल हुआ टीम इंडिया ।


कटक के मैदान परइंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैं दूसरे वनडे में एक तरफ जहां युवराज ने कमाल करते हुए अपने वनडे करियर का 14वां शतक जमाया तो साथ ही धोनी ने भी धमाका करते हुए 10वां शतक जमाया। धोनी ने इस मैच में बिल्कुल वैसा ही छक्का जमाया जैसा वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में जमाया था। 
अभी हाल ही में  ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ी है उसके बाद पहले वनडे में धोनी असफल रहे थे लेकिन आज मुश्किल भरे मौके पर युवी और धोनी ने मिलकर भारत की पारी को संवार लिया है।
युवराज सिंह और धोनी ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप पूरी कर ली है। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ  के बीच चौथे विकेट के लिए यह सर्वाधिक रन की पार्नरशिप भी बन गई है।
इससे पहले साल 2012 में  ने 172 रन की पार्टनरशिप की थी। आज युवराज 150 रन बनाकर पोविलियन लौटे और धोनी ने कुल 134 रन बनाये! 50 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर रहा 381/6.

2.जलीकट्टू: मोदी ने नहीं निकाला हल तो भड़के मरीना बीच के प्रदर्शनकारी, जमकर नारेबाजी


जलीकट्टू बैन के मुद्दे पर तमिलनाडु के सीएम पन्नीरसेल्वम के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भी कोई रास्ता न निकलने के बाद तमिलनाडु के प्रदर्शनकारियों ने अब मोदी विरोधी रुख अपना लिया है। मोदी ने गुरुवार को पन्रीरसेल्वम से मुलाकात में दलील दी थी कि मामला कोर्ट में लंबित होने की वजह से वह इस पर अध्यादेश नहीं ला सकते। चेन्नै के मरीना बीच पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जब इस बारे में पता चला तो वे भड़क गए। उन्हें उम्मीद थी कि इस प्राचीन खेल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाए गए बैन को निरस्त करने के लिए मोदी सरकार अध्यादेश लाने का रास्ता अपनाएगी।

3.पावरफुल बैटरी वाला Redmi Note 4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स



शाओमी ने गुरूवार को भारत में अपनी रेडमी सीरीज का नोट 4 हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi Note 4 को कंपनी ने भारत में तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये वेरिएंट रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 
2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रखी गई है। वहीं 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी से शुरू होगी। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की अपनी रिटेल वेबसाइट मी डॉट कॉम पर मिलेगा।

4. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी बार जीता पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए ‘2017 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पसंदीदा ड्रेमेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।
प्रियंका को यह अवॉर्ड उनके अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए मिला। विजेता घोषित किए जाने के बाद प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा को गले लगाया और फिर वह पुरस्कार लेने मंच पर गई। प्रियंका ने अवॉर्ड हासिल करने के बाद अपने को-स्टार्स और नॉमिनेट हुए दूसरी एक्ट्रेस को शुक्रिया कहा है. उन्होंने अपने फैन्स को भी प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने बताया कि शो सोमवार से दिखाया जाएगा।

5. यूपीः कोहरे के चलते एटा में ट्रक से टकराई स्कूली बस, 13 बच्चों की मौत


उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 13 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 24 बच्चे घायल भी हैं. बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे. एटा के डीएम ने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है.
कोहरे के कारण हादसा
हादसा एटा के अलीगंज रोड पर हुआ. सुबह स्कूल बस ट्रक से टकरा गई. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह ने इससे पहले 25 बच्चों की मौत की बात कही थी. बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में ऐसा हुआ. सभी बच्चे जेएस पब्लिक स्कूल के थे. हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एटा हादसे पर दुख जताया है. यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी घायल बच्चों के मुफ्त उपचार के निर्देश दिए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घटना पर दुख जताया है. 
क्यों हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण स्कूल बस के ड्राइवर को ट्रक नहीं दिखी. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने कहा लो-विजिबिलिटी के चलते ये हादसा हुआ है.

6. सलमान ख़ान को एड्स है, इसलिए नहीं कर रहे शादी, स्वामी ओम का एक और भद्दा बयान


मुंबई.'बिग बॉस' फेम स्वामी ओम ने हाल ही में एक और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। स्वामी ओम ने ये नया गंभीर आरोप सलमान के चरित्र पर लगाया है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी ओम ने कहा है सलमान ख़ान को एड्स है।   स्वामी ओम के इस दावे ने सनसनी फैला दी है।
स्वामी ओम ने ये आरोप लगाते हुए कहा कि यही वजह है कि सलमान अब तक शादी नहीं कर रहे हैं। साथ ही वो ये बात सबसे छुपा रहे हैं। हालांकि, एक तरफ तो वो सलमान के शादी न करने की बात कह रहे हैं दूसरी तरफ यह दावा भी कर रहे हैं कि सलमान की एक बीवी और बेटी भी है जो कि लंदन में रहती है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। दरअसल स्वामी ओम जब से बिग बॉस के घर से बाहर निकाले गए हैं वो ऐसे ही उलजुलूल बयान देकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक टीवी स्टूडियो में उनकी पिटाई भी हो गयी थी।  स्वामी ओम इससे पहले भी सलमान पर और 'बिग बॉस' पर कई ऐसे संगीन आरोप लगा चुके हैं।

7. BSF के जवान तेज बहादुर को मिली शिकायत की सजा ! त्रिपुरा ट्रांसफर


 BSF में घटीया भोजन का खुलासा करने वाले कश्मीर में 29 बटालियन के कमांडिग अफसर  को  ट्रांसफर कर दिया है. बता दें कि कि जवान ने अपना एक वीडियो सन्देश सोशल मीडिया पर अपलोड कर उच्च अधिकारियों पर खराब खाना देने का आरोप लगाया था.
तेज बहादुर की ओर से खराब खाने की शिकायत को लेकर पोस्ट किए गए वीडियो के बाद से ही सरकार और बीएसएफ हरकत में आ गई. जहां गृहमंत्री  ने तुरंत ही जांच के आदेश दे दिए थे. वहीं  ने भी इस मामले में  से रिपोर्ट मांगी थी. जिसके बाद केके शर्मा ने कॉन्‍स्‍टेबल तेज बहादुर यादव मामले में अपनी अंतरिम रिपोर्ट गृह सचिव को सौंपी. बीएसएफ ने सैनिकों को मिलने वाले खाने का ब्यौरा सार्वजनिक किया था. BSF ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वीडियो में दिखाई हुई दाल डिब्बाबंद थी. दाल और रोटी के साथ मछली भी थी. पराठा यूनिट मेस में ही बना था.

8.पोस्टर में अखिलेश को अर्जुन और राहुल गांधी को दिखाया कृष्ण, SP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

सियासी जंग में बड़े नेताओं की नजर में आने के लिए कानून को ताक पर रखकर हथकंडे उठाने वालों पर कानून का डंडा चलने लगा है। इलाहाबाद के कांग्रेसी नेताओं की तर्ज पर बनारस में सपा के एक नेता ने महाभारत के एक पोस्टर पर अर्जुन की जगह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कृष्ण की जगह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर बनवाकर सुर्खियों में आने का प्रयास किया।
इसके बाद उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंधन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह विवादित पोस्टर उस वक्त आया है जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन बनाकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं।
बनारस के जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले ऐसे पोस्टर लगाने वाले संदीप मिश्रा के खिलाफ बुधवार को रात्रि में ही थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके साथ ही इस पोस्टर को बनाने वाले प्रिंटर की तलाश की जा रही है।उन्होंने कहा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

9.दुल्हन बनने जा रही हैं टीवी की 'चंद्रमुखी चौटाला', यहाँ जानें कौन है इनके होने वाले पति!।


टीवी शो 'एफआईआर' की ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला यानी एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने फैन्स के लिए ख़ुशख़बरी लेकर आयी हैं। खबर है कि कविता अपने बेस्ट फ्रेंड रोनित बिस्वास से 27 जनवरी को शादी करने वाली हैं। ये शादी प्राइवेट होगी, जिसमें कविता के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, कविता ने अपने दोस्तों को मैसेज के ज़रिये ये खबर दी है। उन्होंने लिखा कि वे 27 जनवरी को अपने बेस्ट फ्रेंड रोनित बिस्वास से शादी कर रही हैं और अपनी ज़िन्दगी मिसेज़ बिस्वास के रूप में बिताने के लिए तैयार हैं। ये निर्णय जल्दबाज़ी में सिर्फ़ दो दिन पहले ही लिया गया है। हम केदारनाथ के शिव-पार्वती मंदिर में एक साधारण शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ़ 15 लोग जायेंगे। 23 और 24 जनवरी को मेरे घर पर हल्दी और मेहँदी की रस्म होगी। आप चाहे तो आइये और हमें दुआएँ दीजिये।



  
19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===----
1736 - जेम्स वॉट अंग्रेज़ अन्वेषक (निधन 1819)।
1809 - लेखक 'एडगर एलन पो' का जन्म।
1898 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
1919 - कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर।
1922- गाइ मैडिसन, अमेरिकी अभिनेता (मृ. 1996)।
1935 - सौमित्र चटर्जी - बंगाली फ़िल्म अभिनेता।
17 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
19 जनवरी को हुए निधन====--
1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
1905 - देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन।
1989 - आचार्य रजनीश भारतीय विचारक और धर्मगुरु।
1990 - आचार्य रजनीश- भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन।
1995 - उपेंद्रनाथ अश्क- हिन्दी साहित्यकार|
2010 - के. एस. अशवाथ, कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता|
2012 - एंथनी गोंज़ाल्विस - प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद।
2015 - रजनी कोठारी- राजनीतिक विचारक एवं लेखक।

19 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव===---
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
18 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।

Wednesday, 18 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 18 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

इतिहास के पन्नों म दर्ज 17 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।
226-: 226 ईसवी को ईरान में अश्कानी शासन श्रृंखला के अंतिम राजा, अरदोवान पॉचवें की हत्या के साथ ही यह श्रृंखला समाप्त हुई। अर्देशीर बाबकान नामक संघर्षकर्ता द्वारा अश्कानी सरकार के विरुद्ध किये गये विद्रोह के बाद से अंतिम अश्कानी राजा की सरकार का पतन आरंभ हो गया था। यह विद्रोह सन 223 ईसवी में हुआ था।
          अश्कानियों का 500 वर्ष तक चलने वाला शासन वर्ष 250 ईसापूर्व में आरंभ हुआ। जिसके दौरान अधिकतर अश्कानी शासक रोम वासियों और केंद्रीय एशिया के शासकों से युद्धरत रहे। आंतरिक मतभेद और देश की कमज़ोर प्रशासन व्यवस्था के कारण अरदवान पॉचवें, अर्देशीर बाबकान के सामने टिक नहीं पाए और उनकी सरकार के गिरने के साथ ही अश्कानी शासन का पतन हुआ और सासानी शासन काल आरंभ हुआ।
336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
इतिहास के पन्नों में दर्ज 16
1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन हुआ।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
1896 – पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
चोट लग जाने पर डॉक्टर एक्स रे कराने की सलाह देते हैं, लेकिन 18 जनवरी 1896 से पहले यह काम मुमकिन नहीं था.
इतिहास के पन्नों मे दर्ज 15 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।
1896 में आज ही के दिन पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया. एक्स रे मशीन चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी अविष्कार की तरह सामने आई. इसमें एक्स किरणों के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल होता है. इस विकिरण की मदद से शरीर के भीतर हड्डियों की तस्वीर ली जाती है. एक्स किरणों का इस्तेमाल इस तरह की चिकित्सीय जांच के अलावा स्टेरिलाइजेशन और फ्लोरेसेंस में भी होता है.
एक्स रे की खोज ब्रिटेन के वैज्ञानिक विलियम क्रुक्स की इलेक्ट्रिकल डिसचार्ज ट्यूब की मदद से हुई. 1895 में विलहेल्म रोएंटगेन ने क्रुक्स ट्यूब पर प्रयोग के दौरान एक्स किरणों के विकिरण को देखा. पहली एक्स रे तस्वीर रोएंटगेन ने अपनी पत्नी के हाथ की निकाली. इस तस्वीर में हड्डियों के साथ अंगूठी की भी आकृति उभर कर सामने आई. इससे काफी कुछ स्पष्ट हो गया. 1896 में एचएल स्मिथ ने एक्स किरणों के विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल कर पहली एक्स रे मशीन बनाकर 18 जनवरी को दुनिया के सामने पेश की.
1940 और 1950 के दशक में एक्स रे मशीन का इस्तेमाल जूतों की दुकानों में माप के लिए भी होता था. शीघ्र ही इसके विपरीत प्रभावों का पता चलने पर इनका इस्तेमाल बंद हो गया. सबसे पहले इसके ऐसे इस्तेमाल पर रोक अमेरिकी प्रांत पेनसिल्वेनिया में 1957 में लगी थी.
                   ]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
   सन 1915 ईसवी को फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है। इस समझौते का वास्तविक कारण उसमानी शासन का जर्मनी और ऑस्ट्रिया से मिल जाना था। क्योंकि उसमानी शासन के इस क़दम से, काला सागर में रुस के जलपोतों का घटक देशों की सेना से संबंध टूटने वाला था। इस सतझौते के बाद रुस और घटक देशों ने डेरडेनल जलडमरु मध्य पर आक्रमण कर दिया जो काला सागर को भूमध्यसागर से जोड़ता है।
                 ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1919-: 1919 ईसवी को प्रथम विश्व युद्ध के बाद पेरिस में ऐतिहासिक शांति सम्मेलन हुआ। जिसमें विश्व के 27 देशों ने भाग लिया। प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने वाले चार देशों जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंग्री, बुल्गारिया और उसमानी शासन ने इस सम्मेलन में भाग नहीं लिया। इस सम्मेलन में जर्मनी पर भारी जुर्माना लगाया गया और लीग ऑफ़ नेशन्ज़ की स्थापन की भूमि समतल की गयी।
1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1923 - एलोन कॉलेज परिसर को नष्ट कर दिया।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकडऩे वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1954 – फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1967: बोस्टन के हत्यारे को मिली उम्र कै़द-----
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
अल्बर्ट डेसाल्वो ने 13 महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार की थी.
अल्बर्ट डेसाल्वो नाम के एक हत्यारे को 18 जनवरी 1967 को ही उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी.
उस पर अमरीका के कनेक्टीकट में चार महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा, यौन उत्पीड़न और सशस्त्र डकैती करने का आरोप था.
अल्बर्ट डेसाल्वो ने ये स्वीकार किया था कि जून 1962 से लेकर जनवरी 1964 तक उसने बोस्टन इलाक़े में 13 महिलाओं की हत्या की थी.
इन हत्याओं से इलाक़े में दहशत का माहौल पैदा हो गया था.
अल्बर्ट ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया था उनकी उम्र 19 से 85 वर्ष तक थी.
अल्बर्ट ने पहले उनका बलात्कार किया था और फिर उनकी हत्या कर दी थी.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
1974 – इजरायल तथा मिह्म ने हथियारों का समझौता किया।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1991: इराक़ी स्कड मिसाइलों का इस्राइल पर हमला======--
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
तेल अवीव और हाफ़ा पर हमला रात में हुआ था जब लोग घरों में सो रहे थे.
इतिहास में 18 जनवरी 1991 को इराक़ ने इसराइल के दो शहरों पर स्कड मिसाइलों से हमला कर दिया था.
इसराइल के तेल अवीव और तटीय नगर हाफ़ा पर ये हमला रात में किया गया था जब ज़्यादातर बाशिंदे सो रहे थे.
हालांकि इस हमले में किसी की मृत्यु नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख़्मी हो गए थे.
ये पहली बार था जबकि अरब इसराइल लड़ाई में तेल अवीव पर हमला किया गया था.
मध्यपूर्व के देशों में इसराइल के पास सबसे मज़बूत सेना थी और उसने कहा था कि इराक़ की तरफ़ से हुए किसी भी हमले का अंजाम अच्छा नहीं होगा.
इसराइल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक शमिर ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक बुलाकर इसराइल की तरफ़ से जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर विचार किया था.
हालांकि अमेरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इस्राइल से संयम बरतने की अपील की थी.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार 'रेवा' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 -
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2008 – जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
2008 -मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2008-:पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2009 -'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
2009-:सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2015-:18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मात्र 31 गेंदों में वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा था.
पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो जैसे कि मैदान में रनों की आंधी सी आ गई. इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था.
39 वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे एबी डिविलयर्स ने अपनी 59 गेंदों में खेली गई 149 रनों की पारी के दौरान कुल 9 चौके मारे और 16 छक्के मारे थे.
वहीं इस मैच में ओपनर हाशिम अमला ने 153 रनों की पारी खेली थी, वहीं दूसरे ओपनर रिले रोसो ने भी 128 रनों की शानदार पारी खेली थी.
जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला गया यह मैच ब्रेस्ट कैंसर की जागरुकता फैलाने के लिए खेला गया था, इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने गुलाबी ड्रेस पहन कर मैच खेला वहीं पूरा स्टेडियम भी गुलाबी रंग से भरा हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक:
खिलाड़ी- बनाम -गेंद.
एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज़ 31 गेंद.
कोरी एंडरसन vs वेस्टइंडीज़ 36 गेंद.
शाहिद अफरीदी vs श्रीलंका 37 गेंद.
मार्क बाउचर vs जिम्बावे 44 गेंद.
ब्रायन लारा vs बांग्लादेश 45 गेंद.
                     2017                   
1. यूपी में महागठबंधन: 100 से कम सीटों पर राजी नहीं कांग्रेस, अखिलेश 90 सीट देने को तैयार


यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दलों के महागठबंधन की बात लगभग फाइनल है लेकिन कई बातों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है. महागठबंधन को लेकर अखिलेश खुद सारे फैसले ले रहे हैं. अखिलेश कांग्रेस को 90 सीटें देने पर राजी हैं हालांकि, कांग्रेस अपने लिए 100 से अधिक सीटें मांग रही है. अखिलेश खुद इस ग्रांड एलायंस का स्वरूप तैयार कर रहे हैं.
यूपी के लिए हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद थे. मंगलवार देर रात तक ये मीटिंग हुई. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा कि हम अकेले यूपी में सरकार नहीं बना पा रहे थे, इसलिए बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन का फैसला किया. हालांकि, राहुल ने साफ किया कि हम राज्य में कम से कम 100 सीटों पर लड़ेंगे. कांग्रेस की ओर से यूपी में घोषित सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने मंगलवार को ऐलान किया था कि अखिलेश के लिए वे सीएम पद की दावेदारी छोड़ने को तैयार हैं.

2. जलीकट्टू के समर्थन में तेज हुआ प्रदर्शन, चेन्‍नई के मरीना बीच पर हजारों जुटे

चेन्‍नई। जलीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन तेज हो गया है। चेन्‍नई के मरीना बीच पर बुधवार को हजारों की संख्‍या में स्‍टूडेंट्स और युवा लोग पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। यह लोग हाल ही में खत्‍म हुए पोंगल से पहले जलीकट्टू का आयोजन कराने में असफल रही राज्‍य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
इनका विरोध पेटा के खिलाफ भी है जिसकी मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने इस खेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रदर्शन बुधवार से लगातार जारी है और तेजी से बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर खुद मुख्‍यमंत्री ओ पन्‍नेरीसेल्‍वम ने भी इसमें दखल दिया है।

3.प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उतरे कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू ने भी पर्चा भरा

चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी सीट से चुनौती पेश कर दी है। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने दावा कि वह बादल को यहां निश्चित रूप से हरा देंगे। अमरिंदर ने मंगलवार को पटियाला शहरी सीट से नामांकन भरा था। उधर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से अपना पर्चा दाखिल किया है। सिद्धू ने कहा कि वह यहां कोई निजी लड़ाई के लिए नहीं आए हैं, बल्कि पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने बादल सरकार पर जमकर हमला किया।

4.कॉमेडियन भारती ने अपने से सात साल छोटे बॉयफ्रेेंड से किया रोका


टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से गुपचुप सगाई कर ली है। बता दें कि रविवार को भारती ने अपने से उम्र में सात साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ रोका सेरेमनी की है। आई खबरों के अनुसार यह रोका एक निजी समारोह था जिसमें परिवार के सदस्यों सहित बहुत कम दोस्त शामिल हुए। पिछले साल जब भारती की सगाई की खबरें सामने आई थीं तो उन्होंने इसे लेकर काफी निराशा व्यक्त की थी। अपनी निजी जिंदगी के बारे में हो रही बातों से वो काफी नाराज थीं। उनका कहना था कि परिवार चाहता था कि वो अब सेटल हो जाएं और चीजें अपने आप होती चली गईं।

5. लखनऊ: टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है. सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए घोषित की गई 149 प्रत्याशियों की सूची के बाद से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है.इसी क्रम में बुधवार को शाहजहांपुर के रहने वापे भाजपा कार्यकर्ता राकेश दुबे ने लखनऊ पार्टी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की. राकेश दुबे पार्टी से टिकट चाहता था, लेकिन पहली लिस्ट में उसका नाम नहीं था. जिस वजह से नाराज राकेश ने आज आत्मदाह की कोशिश की.

6.Ind Vs Eng : कटक ODI में टीम इंडिया में हो सकता है यह बड़ा बदलाव


पुणे एकदिवसीय में भारतीय गेंदबाज़ो ने बेहद लचर प्रदर्शन किया, हालाँकि भारत की जीत के बाद गेंदबाज़ो को कुछ राहत मिली थी, लेकिन कप्तान विराट कोहली एक आक्रामक कप्तान है और वह कटक एकदिवसीय में जीत के साथ सीरीज का कब्ज़ा करना चाहेगे, ऐसे में पुणे एकदिवसीय में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज़ उमेश यादव पर गाज गिर सकती हैं.
कटक एकदिवसीय में भारतीय कप्तान उमेश यादव को बाहर करके उनके स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को मौका दे सकते हैं. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज़ उमेश यादव ने पुणे एकदिवसीय में 7 ओवरों की गेंदबाज़ी के बाद 63 रन लुटाए और भारतीय दल के सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे थे.

7. सलमान खान बरी: कोर्ट रूम में क्या हुआ, यहां पढ़ें!

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है. आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान को कोर्ट ने बरी कर दिया है. आज इस केस में सुनवाई के लिए सलमान खान जोधपुर कोर्ट पहुंचे. 18 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले से जुड़े अवैध हथियार रखने के केस में जोधपुर की अदालत ने फैसला सुनाया है.
कोर्ट रूम में क्या हुआ
जज ने पूछा, “आपका नाम क्या है?”
सलमान खान ने कहा- ‘सलमान खान’
इसके बाद जज ने सलमान खान के फैसले का आखिरी पैरा पड़ते हुए कहा, ”आपको आर्म्स एक्ट में बरी किया गया.”

क्या है मामला?
साल 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर अवैध शिकार का आरोप लगा था, इसमें सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज हुए थे. एक केस कांकाणी में शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल का भी था जिस पर आर्म्स एक्त के तहत केस में आज सलमान खान बरी हो गए हैं.

8. करण जौहर ने किया खुलासा: फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए मुझे देने पड़े थे पैसे

बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में खुलासा किया है कि फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए उन्होंने पैसे दिए थे. An Unsuitable Boy में करण ने ये भी लिखा है कि फर्स्ट सेक्शुअल एनकाउंटर को लेकर उन्हें गर्व नहीं है. उन्होंने कहा कि वे 26 साल के थे, लेकिन उनके पास सेक्स का अनुभव नहीं था. करण ने कहा कि वे एक हफ्ते बाद दूसरी बार सेक्स के लिए गए थे.
हालांकि, इससे पहले #NoFilterNeha शो में उन्होंने फर्स्ट टाइम सेक्स को लेकर कुछ और ही बात कही थी. करण ने किताब में लिखा है- 'उस वक्त वे गिल्ट के साथ बाहर आए थे. उन्हें खराब लगा था.'
हालांकि, नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में करण ने इससे पहले अपनी वर्जिनिटी खोने के बारे में कहा था कि 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के बाद वे न्यूयॉर्क में थे. उनके अंदर कॉन्फिडेंस कुछ अधिक था और वे बॉलीवुड अवॉर्ड लेने गए थे. वे जिस होटल में थे वहीं उन्होंने फर्स्ट टाइम सेक्स किया. उन्हें 'अच्छा लगा और वे उस शख्स के बहुत आभारी रहे.'
हालांकि, दो अलग-अलग वर्जन के कारण कई मीडिया रिपोर्ट्स में करण से पूछा गया है कि लोग किस बात सही मानें.

18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===---
1852-::: सन 1852 ईसवी को जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण की और शोधकार्य में व्यस्त हो गये। लोफ़र सन 1880 ईसवी में अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाने में सफल हुए। सन 1915 ईसवी में उनका निधन हुआ।
1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[
सन 1689 ईसवी को फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ। वे ऐसे विचारकों में थे जिनकी सोच का फ़्रांस में आने वाली क्रान्ति पर बहुत प्रभाव पड़ा। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने जल थल और वायु सेनाओं को एक दूसरे से अलग करने की आवश्यकता का विचार पेश किया। मोनटेस्कियो की सबसे विख्यात पुस्तक का नाम नियमों की आत्मा है जो 1748 में जेनेवा में प्रकाशित हुई। उन्होंने इस पुस्तक में विभिन्न सरकारों के बारे में चर्चा की है तथा रीति रिवाजों, प्राकृतिक एवं मानवीय नियमों और उनके आपसी संबंधों को विस्तार से बयान किया है। उनकी दूसरी पुस्तकें, ईरानी पत्र, और वास्तविक इतिहास हैं। सन 1755 ईसवी में मोनटेस्कियो का निधन हुआ।
                  ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1841 - महाराष्ट्र के विद्वान 'महादेव गोविन्द रानाडे' का जन्म हुआ।
1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
1927 - वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।
1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी।
1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। भारत की इस दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट ने 1997 से 2006 के बीच नौ बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का रिकॉर्ड की बराबरी की।
1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री।



18 जनवरी को हुए निधन====---
1947 – गायक कुंदन लाल सहगल----- प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
1955 - सआदत हसन मंटो - भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।
1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1996 - एन.टी. रामाराव -आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिनेता एन.टी. रामाराव का निधन हुआ।
2003 - हरिवंश राय बच्चन - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।
2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।


18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव=====------
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
इतिहास के पन्नों में दर्ज 14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।