HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Tuesday, 26 January 2021

26 जनवरी, राजकीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

 #Currentaffairs#January#26

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

आप सबों को HUMAN CREATOR की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳🇮🇳🇮🇳

अपना स्पोर्ट देने के लिए आप हमारे YOU TUBE CHANNEL को अवश्य SUBSCRIBE करें, शेयर और लाइक करें। बस आपका इतना सहयोग हमारे लिए काफ़ी है।



🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🌎 राजकीय घटनाचक्र 🌍

🌠 राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया रांची के मोरहाबादी मैदान में झण्डोत्तोलन।

🔥 सरायकेला के बीरवासा की चुटनी देवी उर्फ छुटनी महतो को पद्मश्री सम्मान के लिए गया चुना।


✨झांकी में जन संपर्क विभाग को मिला पहला पुरस्कार, अल्बर्ट एक्का के योगदान को गया था दिखाया।

💫 दुमका पुलिस लाइन में झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया झण्डोत्तोलन।

    🌎 राष्ट्रीय घटना चक्र 🌍

🇮🇳 भारत ने मनाया 72 वॉ गणतंत्र दिवस, पहली बार परेड में शामिल हुआ राफेल।

🔥 बहुप्रतीक्षित  40 लाख लोगों द्वारा पूर्व रजिस्ट्रेशन किया हुआ FAU-G गेम हुआ रिलीज, Play Stor से किया जा सकता है डाउनलोड।nCoreGame कंपनी के मदद से गया है बनाया।

🌠 केन्द्र शासित राज्य का दर्जा पाने के बाद लद्दाख पहली बार हुआ परेड में शामिल।

🌟लेफ्टिंनेंट कर्नल महम्मद शमूर शाबान के नेतृत्व में 121 बांग्लादेशी जवान पहली बार हुआ भारतीय परेड में शामिल ।

🔥 1952,1953,1966 के बाद 2021 में बिना किसी मुख्य अतिथि के मनाया गया गणतंत्र दिवस।

🌍 अंतरराष्ट्रीय घटना क्रम 🌎

💥 आस्ट्रेलिया ने मनाया आस्ट्रेलिया दिवस, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारतीयों को दिया गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

🌟 6 महीने बाद WHO में फिर शामिल हुआ अमेरिका।

💥 इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने दिया पद से इस्तीफा।


🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अब तक पाकिस्तान दो बार (1955-65) अतिथि के तौर पर शामिल हुआ है। जबकि सबसे अधिक बार फ्रांस शामिल हुआ है। इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया गया था पर कोरोना के नये सट्रेन पाये जाने के बाद ब्रिटेन में लॉकडाउन घोषित किया गया है । ऐसे में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।

🌌🎇🎇🌌🎇🌌🎇🌌🎇🎇🌌🎇🌌
डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 ई को हुई थी। इसका हेडक्वार्टर जेनोवा में है। वर्तमान में WHO के महासचिव ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयासस है। दुनिया के 150 देशों में इसके 7000 से अधिक कर्मचारी है। यह अपने  मूल सिद्धांत स्वास्थ्य एक मानव अधिकार है पर कार्य करता है और इसमें सबसे ज्यादा फंडिंग अमेरिका,ब्रिटेन और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन करता है।

Monday, 25 January 2021

करेंट अफेयर्स 25 जनवरी


CURRENT#AFFAIRS#JANUARY#25

. HUMAN CREATOR की ओर से आप सबों को गणतंत्र दिवस 🇮🇳की हा🇮🇳🇮🇳🇮🇳क शुभकामनाएं। प्लीज अपना स्पोर्ट करें और लगातार पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।


  🌎 राष्ट्रीय घटनाक्रम 🌎

🔥पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई को केंद्र सरकार ने हाल ही में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है।

💥 उत्तर प्रदेश ने 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया।

🔥अर्जुन मुंडा ने हाल ही में एक राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल- “श्रमशक्ति” को लांच किया।

🔥 भारत प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है।

 💥इस बार 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए चयनित किया गया है।

💥मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने हाल ही में ‘पंख’ योजना को लॉन्च किया है।

🔥आईपीएल फ्रैंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है।

💥 राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।



🌎 अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम 🌎

💥 यूएई की मंजूरी के बाद इजरायल ने अबुधाबी में अपना दूतावास खोल दिया है।

🔥 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने हाल ही में स्टार्ट (Strategic Arms Reduction Treaty) संधि को पांच साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

💥 स्पेसएक्स ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, एक रॉकेट से लॉन्च किए 143 सैटेलाइट।

🌟✨🌟✨🌟✨🌟✨🌟✨🌟🌟🌟🌟
महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा सबसे पहले 2008 में पहली राष्ट्रीय बालिका दिवस मनायी गयी थी।



🌟🌠🌟🌠🌟🌟🌠🌟🌠🌟🌠🌟🌠🌟

मप्र सरकर नॆ बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को समर्पित योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत लॉन्च किया। इस योजना को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंख (PANKH) के अंग्रेजी शब्दों के स्टैंड की जानकरी दी. उन्होंने कहा कि पी -सुरक्षा, ए- जागरुकता (लड़िकयों के अधिकारों के बारे में जागरुकता) एन- पोषण, के- ज्ञान और एच- हेल्थ लिए स्टैंड करते हैं।

🌠💫🌠💫🌠💫🌠💫🌠💫💫🌠🌠
आधार की तरह ही अब वोटर आईडी कार्ड किया जा सकेगा डाउनलोड।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा 25 जनवरी 2021  से मतदाता दिवस के अवसर पर पहचान पत्र का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण लॉन्च कर दिया गया। जारी किये गये इलेक्‍ट्रॉनिक इलेक्‍टोरल फोटो आईडी कार्ड की सुविधा से वोटर आईडी कार्ड का ई-वर्जन मोबाइल फोन या पर्सनल कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है। अब इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी ऐप (e-EPIC) डाउनलोड करके डिजिटल वोटर आईडी कार्ड बनवाया जा सकता है।



☄️🎇☄️🎇☄️🎇🌠☄️🎇🌟🎇🌟☄️🌠

अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क की स्पेसएक्स (SpaceX)  कंपनी ने एक ही रॉकेट से 143 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लंच कर भारत के द्वारा 2017 में एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट लंच करने के रिकार्ड को तोड दिया है। 
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
भारत सरकार ने पद्म पुरस्‍कारों के लिए नाम जारी कर दिए हैं। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्‍वे सादिक (मरणोपरांत) भी शामिल हैं।



Saturday, 23 January 2021

करेंट अफेयर्स 23 जनवरी और ट्रिक।

 #CURRENT#AFFAIRS#JANUARY/23/



“इतिहास गवाह है की कोई भी वास्तविक परिवर्तन चर्चाओं से कभी नहीं हुआ।”---- सुभाष चंद्र बोस।

 🔥लद्दाख में पहली बार खेलो इंडिया ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल हुआ शुरू।

💥 मनाई गयी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती।

💥नटराजन, सिराज, शार्दुल, सुंदर, गिल और सैनी को गिफ्ट में आनंद महिंद्रा देंगे THAR SUV कार।

🔥राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बनेगी 1 दिन के उत्तरखंड की सीएम।

💥6 दिन में सबसे तेज 10 लाख डोज लगाने वाला देश बना भारत।डोज लगाने वाले धीमी रफ्तार राज्यों में झारखंड भी शामिल।

🌍 अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम 🌎

💥अमेरिका के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री जनरल लायड जे ऑस्टिन, पेंटागन के नये चीफ नियुक्त।

🔥सुल्जोवा बना दुनिया का सबसे लंबा गांव।

💥फिलामेना बर्फिले तुफान ने मचाया तबाही। स्पेन में टूटा ठंड के 70 साल का रिकॉर्ड मेड्रिड में हुई जमकर बर्फबारी।

💥ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने तोड़ा ।

🎇 नासा ने क्लस्टर एबेल 370 आकाशगंगा की साझा की तस्वीर, पृथ्वी से 4.9 बिलियन प्रकाश वर्ष है दूर।

⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟

हमसे जुड़ने के लिए स्क्रीन को दोबारा छुंए।


हुमायूँ द्वारा लड़े गये युद्ध क्रमवार।

Trick : “ देवरा चोर बा सर ”
देवरा- देवरा का युद्ध (1531 ई.)
चोर- चौसा का युद्ध (1539 ई.)
बा- बिलग्राम का युद्ध (1540 ई.)
सर - सरहिन्द का युद्ध (1555 ई.)



☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️☄️
  एबेल 370 आकाशगंगा क्लस्टर में सैकड़ों आकाशगंगाओं का घर और इसे सूचीबद्ध करने वाले जॉर्ज एबेल के नाम पर इसका नाम पडा है।यह तारा तारामंडल सेटस में स्थित है।
      अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत को जाने तो पता चलता है कि, गुरुत्वाकर्षण में इतनी क्षमता होती है कि वह भौतिक वस्तुओं के रूप सहित प्रकाश के रूप को भी परिवर्तन कर सकता है। इसके द्वारा, दूर की आकाशगंगा से जो प्रकाश एबेल 370 आकाशगंगा क्लस्टर के माध्यम से, हमारी ओर यात्रा करता है, एबेल क्लस्टर का गुरुत्वाकर्षण बल इस प्रकाश को झुकता है और लेंस की तरह दूर की इन आकाशगंगाओं की रोशनी को बढ़ाता है। इसे गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग कहा जाता है। जिसके प्रभाव की वजह से यह अन्य आकाशगंगाओं से भिन्न रूप प्रर्दशित करती है।एबेल 370 उन पहले आकाशगंगा समूहों में से एक है जिसने गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग के प्रभावों को दिखाया है।


मसे जुड़ने के लिए स््क््क्््क््क््क््क्््क््््क््क्््क््क््क््क्््क्

🌠☄️✨💫🌠☄️🌟⭐🌠☄️⭐🌟💫🌠



👉14 वीं शताब्दी में बसा पोलैंड का सुल्जोवा बना दुनिया का सबसे लंबा गांव। 1600 घर तथा 6200 आबादी वाले इस गांव की लंबाई 9 किलोमीटर और चौड़ाई 150 मीटर है।
👉बांग्लादेश का बनियाचोंग गांव दुनिया का सबसे बड़ा गांव हैं। जिसकी आबादी 2.40 लाख है। जिसमें, पुरूष 50.84 प्रतिशत और महिला 49.16 प्रतिशत है।
👉उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का गमहर गांव है, एशिया का सबसे बड़ा गांव, 1530 में बसे इस गांव की आबादी है 1.10 लाख और हर घर से सेना में है कोई न कोई।
👉प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध हो या 1965 और 1971 के युद्ध या फिर कारगिल की लड़ाई, सब में यहां के फौजियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
👉 इस गांव के करीब 10 हजार लोग इंडि‍यन आर्मी में जवान से लेकर कर्नल तक हैं, जबकि 14 हजार से ज्यादा भूतपूर्व सैनिक हैं।
👉5 गांव 22 टोले में बंटा हुआ है और हर पट्टी किसी न किसी प्रसिद्ध व्यक्ति सैनिक के नाम पर है
👉विश्वयुद्ध के समय अंग्रेजों की फौज में गहमर के 228 सैनिक शामिल थे, जिनमें 21 मारे गए थे। इनकी याद में गहमर में एक शिलालेख लगा हुआ है।



✨🌟✨✨🌟✨🌟✨🌟✨🌟✨🌟✨
👉उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में बाल विधानसभा के सेशन के दौरान सृष्टि को 1 दिन के लिए सीएम बनाएंगे।
👉हरिद्वार के दौलतपुर की रहने वाली सृष्टि गोस्वामी रूड़की के बीएस एम पीजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर कर रही है।
👉2018 में वे उत्तराखंड में चाइल्ड असेंबली की कानून निर्माता(लॉमेकर) चुनी गई थी।
👉2019 में गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप में शामिल होने थाईलैंड भी जा चुकी है।

Friday, 22 January 2021

22/January /current affairs

 Current#affairs#January#22/01


🔥नहीं रहे "चलो बुलावा आया है" से भक्तों को झुमाने वाले  प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल ।

💥महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में कार्य दिवसों की संख्या को मौजूदा 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन करने की घोषणा की ।

🔥 21 जनवरी 1972 को अपना राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाले मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा ने राज्य दिवस मनाया।

💥जनवरी 2021 में अंडमान और निकोबार कमान के तहत भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु द्वारा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कवच’ का आयोजन किया जायेगा।

 🔥गुजरात राज्य सरकार ने बागवानी विकास मिशन की घोषणा की।

 💥हावड़ा कालका ट्रेन का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया गया।

 💥स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धोखाधड़ी के बारे में उसे बताने में देरी के लिए 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

 🔥जयंत खोबरागड़े नियुक्त किये गये जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत का अगला राजदूत।

 💥धौनी के बायोपिक फिल्म में किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा।
 
🔥सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा डीआरडीओ संस्था ने प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है।



समुद्रगुप्त को दी गई उपाधियाँ
Trick : ” नेपोलियन का अश्व विक्रम कवि को दो “
1. भारत का नेपोलियन समुद्रगुप्त
2. अश्वमेघकर्ता
3. विक्रमंक
4. कविराज।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
"बागवानी विकास योजना " किसानों के लिए गुजरात सरकार ने की पहल।

  बागवानी और औषधीय खेती में शामिल किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से गुजरात के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘बागवानी विकास मिशन’ की घोषणा की। इस मिशन के तहत, औषधीय और बागवानी फसलों की खेती के लिए गुजरात राज्य सरकार की बेकार पड़ी भूमि को तीस साल के पट्टे पर प्रदान किया जायेगा।इसे ‘बागायत विकास मिशन’ भी कहा जाता है।

DRDO ने भू-खतरा प्रबंधन हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ फ्रेमवर्क एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के मुताबिक, डीआरडीओ और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भू-खतरा प्रबंधन से संबंधित पारस्परिक लाभ के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। यह पहल देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रतिकूल प्रभावों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) विभिन्न प्रकार के इलाकों और हिमस्खलन से निपटने की बेहतर प्रभावशीलता के लिए महत्वपूर्ण तकनीकों के विकास पर काम कर रहा है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं रखरखाव के लिए जिम्मेदार है.

नहीं रहे प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल । कहीं भी क्लििक करें और हमारे You tube se jude...

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वे एक धार्मिक माहौल में पले-बड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनको भजन कीर्तिन गाना शुरू से ही पसंद था। उन्होंने फिल्म 'आशा' 1980, में तूने मुझे बुलाया सॉन्ग गाया, जो काफी हिट हुआ था। इसके बाद 1983 में फिल्म अवतार के लिए उन्होंने भजन 'चलो बुलावा आया है' गाया।

चीन ने अमेरिका के 28 अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध--
डोनाल्ड ट्रंप ने जाते जाते चीनी कंपनियों के मालिकाना हक वाले 8 ऐप से लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे। जिसमें वीचैट पे और जैक मा के एंट ग्रुप का अलीपे भी शामिल था। ऐसे में चीन ने यह प्रतिबंध चीन-अमेरिका संबंधों को खराब करने और चीन के अंदरुनी मामलों में दखल देने का आरोप लगाते हुए लगाए गए हैं।
जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति काल में महत्वपूर्ण पदों पर रहे 28 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया हहै



Thursday, 21 January 2021

current affairs 21 January

 करेंट अफेयर्स जनवरी/21/2021

      टेलीग्राम चैनल‌ से जुड़कर पाये हर दिन का PDF....जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



करेंट अफेयर्स जनवरी 21

   🌎 राष्ट्रीय घटनाक्रम 🌏

💥कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)
को हाल ही में वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आईसीएआई राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


💥इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020 में कर्नाटक और केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने पाया प्रथम स्थान।

🔥आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने किया संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान नियुक्त।

🔥केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20 जनवरी 2021 को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र को दिया मंजूरी।

💥केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में 850 मेगावाट के रेटले पावर प्रोजेक्ट को दी मंजूरी।

🔥 ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स, 2021 में भारत को चौथा स्थान हुआ प्राप्त।

15 जनवरी का करेंट अफेयर्स यहां देखें।

     🌏 अंतरराष्ट्रीय घटना क्रम 🌎
💥 पेरिस जलवायु समझौते में वापसी करेगा अमेरिका।

🔥चीन ने नई हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन के लिए प्रोटोटाइप का अनावरण किया है।

💥ईरान के साथ अन्य 06 देशों ने खोया UNGA में मतदान का अधिकार।

💥युगांडा के वर्तमान राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को 2021 के देश के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में घोषित किया गया है।

🌞760 वाॉ गोल देखने के साथ ही फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में जोसेफ बिकान को किया पीछे।

🔥श्रीलंकाई क्रिकेट गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से लिया संन्यास।

💥चीन ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो समेत 28 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला।

TRICK-:  यूरोपीयन के भारत आगमन का क्रम..

PDEF

P- पुर्तगाली।
D- डच।
E- अंग्रेज।
F- फ्रेंच।


करेंट अफेयर्स जनवरी प्रथम सप्ताह।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
...ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स, 2021 जारी...

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में देशों को उनकी संभावित सैन्य ताकत के आधार पर रैंक किया जाता है। इसमें अमेरिका 904 अटैक हेलीकॉप्टर और 11 एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ सूचकांक में सबसे ऊपर है।138 देशों के किते गये रैंकिंग में भारत को चौथा जगह मिला  है।
💥🔥💥🔥🔥💥🔥💥🔥💥🔥🙏🔥🔥💥🔥💥🔥💥🔥
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20 जनवरी 2021 को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र को दी मंजूरी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20 जनवरी 2021 को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडलने एक सहमति पत्र (एमओयू) को मंजूरी दी। राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान और उज्बेकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (आईएसईआई) के बीच शोध, प्रदर्शन, पायलट परियोजनाओं पर काम किया जाएगा
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
 20 जनवरी, 2021 को नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020 में झारखंड को मिला
15.77 अंक के साथ 15 वां स्थान।

हमारे Youtube Channel से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत और सदस्य डॉ. वीके सारस्वत की मौजूदगी में एक आभासी कार्यक्रम में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार द्वारा इंडिया इनोवेशन इंडेक्स जारी किया गया। इस इंडेक्स का पहला एडिशन अक्टूबर, 2019 में जारी किया गया था। कर्नाटक ने देश के सबसे नवाचारी/ इनोवेटिव प्रमुख राज्य के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।
        दूसरे महाराष्ट्र और तमिलनाडु रहा। जबकि 14.5 अंक के साथ बिहार सबसे अंतिम स्थान पर रहा।
         उत्तर-पूर्व/ पहाड़ी राज्यों में शीर्ष पर हिमाचल प्रदेश , दूसरे मणिपुर है, जबकि मेघालय अंतिेम में रहा केन्द्रशासित में दिल्ली ने प्रथम स्थान हासिल किया, इसके बाद चंडीगढ़ और दमन और दीव और 11.71 स्कोर के साथ लक्षद्वीप अंतिम स्थान पर रहा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
         रोनाल्डो ने किया करनामा।

20 जनवरी को जुवेंटस और नापोली के बीच खेले गए सुपर कप के फाइनल मैच में रोनाल्डो ने एक गोल दागा, जो उनके करियर का 760वां गोल था. इस तरह से उन्होंने जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ते हुए फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बिकान के नाम 759 गोल हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्राजील के महान फुटबॉलर रहे पेले हैं, जिनके खाते में 757 गोल हैं।
🌞🔥💥🌞🔥💥🌞🔥💥🌞🔥💥🌞🔥
पेरिस जलवायु समझौते में शामिल होगा अमेरिका।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 12 दिसंबर 2015 को 196 देशों के प्रतिनिधियों ने पेरिस जलवायु समझौते को अपनाया था। इसके लगभग एक साल बाद 03 नवंबर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के दौरान पेरिस समझौते को स्वीकार किया था। राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन की तरफ से अगस्त 2017 में औपचारिक रूप से इस समझौते से बाहर होने की बात कही गई थी। बाइडेन ने आते ही इस में शामिल होने का घोषणा किया है।

टेलीग्राम चैनल‌ से जुड़कर पाये हर दिन का PDF ..... यहां क्लिक कर चैनल से जुड़े।

🔥💥🔥💥🔥💥🔥💥🔥💥🔥💥🔥💥
ईरान के साथ  अन्य 06 देशों ने अपना बकाया भुगतान नहीं करने के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा - UNGA में मतदान करने का अधिकार खो दिया है।
ईरान के अतिरिक्त, UNGA में मतदान का अधिकार खो चुके अन्य देश लीबिया, नाइजर, कांगो ब्रेज़्ज़विल, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, ज़िम्बाब्वे और दक्षिण सूडान हैं. हालांकि, तीन अन्य देशों - सोमालिया, कोमोरोस और साओ टोम और प्रिंसिपे - को भुगतान न चुकाने के बावजूद मतदान की अनुमति होगी, क्योंकि उन्होंने पर्याप्त रूप से यह प्रदर्शित किया है कि वे भुगतान करने में सक्षम हैं।


20 जनवरी का करेंट अफेयर्स यहां से देखें।


करेंट अफेयर्स और इतिहास का शानदार ट्रिक

#CURRENT#AFFAIRS#JANUARY#20/2021



    🌎 राष्ट्रीय घटना चक्र🌏

💥भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट भावना कांत  गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होकर बनेंगी पहली महिला फाइटर पायलट।

💥मेल ट्रेन हावड़ा कालका मेल का नाम अब होगा 'नेताजी एक्सप्रेस'।

🔥  खेल और युवा मामलों के मंत्री  किरण रिजिजू को अब अस्थाई तौर आयुष मंत्रालय का  दिया गया अतिरिक्त प्रभार।

🌞ड्रैगन फ्रूट अब जाना जाएगा कमलम फ्रूट के नाम से, गुजरात सरकार ने बदलकर नाम रखने की घोषणा।

🔥 सबसे कम 27 पारियों में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने  ऋषभ पंत।

🔥पूर्व राज्यपाल व पूर्व राजस्व मंत्री का पदभार संभाल चुके माता प्रसाद का निधन।

   🌏 अंतरराष्ट्रीय घटना चक्र 🌎

🔥अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडेन लेंगे अमेरिका के 46 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

💥भारत ने पड़ोसी देश भूटान को सबसे पहले  1.5 कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के डोज अनुदान सहायता प्रदान किया।

🌞मलेशिया देश की सरकार ने हाल ही में COVID-19 के प्रभावों से उबरने में मदद करने के लिए 3.7 बिलियन डालर के पैकेज की घोषणा की।

 💥बांग्लादेश, नेपाल समेत अन्य 6 देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन देगा भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की घोषणा।


टेलीग्राम से जुड़कर करेंट अफेयर्स का PDF हर दिन प्राप्त करें। हमें Join करने के लिए सर्च करें  Human Creator ।ल

💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪💪
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की 123 वीं जयंती है और‌ अब इनके जयंती को पराक्रम दिवस ​​के रूप में मनाया जाएगा।
इसकी शुरुआत कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल से किया जाएगा।
जन्म - 23 जनवरी 1897 कटक में हुआ था।
पिता: जानकीनाथ बोस,
माता- प्रभावती देवी
मृत्यु की जगह और तारीख: 18 अगस्त 1945, ताइपे, ताइवान।

🚉🚦🚉🚉🚉🚦🚉🚉🚉🚦
हावड़ा-कालका मेल का नाम बदल कर नेताजी एक्सप्रेस रखने का फैसला रेल मंत्रालय ने लिया।

01/01/ 1866 को कालका मेल पहली बार चली थी।यह भारतीय रेल की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक है।
🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये है।

इन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की‌ शुरुआत की थी। धोनी ने इस मुकाम तक 32 टेस्ट पारियों का समय लिए थे। जबकि ऋषभ पंत सबसे कम 27 पारियों में 1000 रन बनाने वाले पहला भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसे 27वीं पारी लगा। ये इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले भारत के अकेले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इनका अब तक 16 टेस्ट में 1088 रन हो चुका है।

😭😭😭😭😭😭😢😥😢😥😢😥😢😥
राज्यपाल व राजस्व मंत्री का पदभार संभाल चुके माता प्रसाद का निधन--

आता प्रसाद अरूणाचल प्रदेश का 21 अक्तूबर 1993 से 31 मई 1999 राज्यपाल रहे थे।और उत्तर प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री भी रहे थे। राजनीति में स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम को अपना आदर्श मानने वाले माता प्रसाद जिले के शाहगंज (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 1957 से 1974 तक लगातार पांच बार विधायक रहे।
🎆🎇🎆🎇🎆🎇🎆🎇🎆🎇🎆🎇🎆🎇

14 वर्षो बाद फिलिस्तीन पहला राष्ट्रीय चुनाव आयोजित करने को तैयार है।

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास द्वारा 15 जनवरी 2021 को हस्ताक्षरित एक डिक्री के अनुसार, इस वर्ष देश में तीन चुनाव - संसदीय, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय परिषद के चुनाव कराए जाने का 14 वर्षों के लंबे समय के बाद लोकतांत्रिक चुनाव का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

🤔कनिष्क के दरबार के प्रमुख व्यक्ति🤔🤔

==Trick : ” अश्व नाचे पाव पे “==

1. अश्व – अश्वघोष
2. ना – नागार्जुन
3. च – चरक
4. पा – पार्श्व
5. व – वसुमित्र।
🌎🎇🌏🎆🎇🌏🎆🌎🎇🎆🎇🤔🎆🌎🎇💥🔥🌞🌏🌎



राष्ट्रपति बाइडेन 78 साल की आयु में देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।भारत (10:30रात),अमेरिका दोपहर 12 बजे ।
151 साल में यह पहला मौका है, जब कोई प्रेसिडेंट नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो रहा।उपराष्ट्रपति माइक पेंस शिरकत करेंगे। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा भी आ रहे हैं। बताते चलें  ट्रम्प से पहले एंड्रयू जॉनसन ने 1869 में नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण का बायकॉट किया था।

चीफ जस्टिस जॉन जी रॉबर्ट जूनियर कैपिटल हिल्स के वेस्ट फ्रंट पर बाइडेन को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन इनॉगरल स्पीच देंगे।
सिंगर लेडी गागा नेशनल एंथम गाएंगी। इवेंट में जेनिफर लोपेज की भी म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगी।
बाइडेन और वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस प्रेसिडेंट एस्कॉर्ट में कैपिटल हिल से व्हाइट हाउस जाएंगे।

Tuesday, 19 January 2021

 #Current#affairs#January 19/ 2021



🌎 राष्ट्रीय घटना क्रम🌏

💥केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'वनस्कूल वन आईएएस’ योजना का उद्घाटन किया है। 

🔥अद्यार कैंसर संस्थान की अध्यक्षा डॉ. वी.शांता का 93 वर्ष की उम्र में 19 जनवरी 2021 को निधन हो गया।

💥सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना है।
       🌏 अंतरर्राष्ट्रीय 🌎

💥भारत और जापान ने हाल ही में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ITC) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं- जापान।

🔥फ्रांस के तेल-ऊर्जा समूह टोटल ने अडानी एनर्जी में  20% प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने हेतु 2.5 अरब डॉलर का समझौता किया है।

💥अमेरिका के ‘ओपन स्काई संधि’ से अलग होने की घोषणा के बाद रूस देश ने भी इस संधि से वापसी की घोषणा की है।

🔥अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टीम ने भारतीय मूल की समीरा फाजली को व्हाइट हाउस में नेशनल इकनॉमिक काउंसिल का डेप्युटी डायरेक्टर नामित किया है।

💥ब्रिटेन देश की सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी रॉबर्ट क्लाइव के इंडियन सिल्वर दरबार के मॉडल के निर्यात पर रोक लगा दी है।

🔥भारत ने हाल ही में ईरान के चाबहार बंदरगाह को दो हार्बर क्रेन की आपूर्ति की है।

💥हाल ही में अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन को प्रमुख रणनीतिक साझेदार करार दिया है।