HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Friday, 13 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 13 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।
12 जनवरी इतिहास यहाँ पढ़ें ।
1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।
1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालियेपन की घोषणा के बाद 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ।
1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिये अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
1842 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।
1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।जिसका प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था।
1915- इटली के आवेजानो शहर में आये विनाशकारी भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत।
1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1941-1941 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान योरोप के संयुक्त देशों ने लंदन में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन किया। चर्चिल के सुझाव पर यह सम्मेलन हुआ था। इसका उद्देश्य इटली और जर्मनी के मुक़ाबले में युद्ध के मोर्चों पर योरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों की नीतियों को समन्वित करना था । इस सम्मेलन में ब्रिटेन, हॉलैंड, बेल्जियम, फ़्रांस, ग्रीस नार्वे, लग्ज़म्बर्ग और डेनमार्क ने भाग लिया था।
1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेख हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कोलकता में आमरण अनशन शुरू किया।
1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।
1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1963- टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी। यह विद्रोह निकोलस ग्रुनिज़्की नामक सेनाधिकारी ने कराया था। इसके तीन वर्ष बाद ठीक उसी दिन ग्रुनिज़्की को एयाडेमा नामक सैनिक अधिकारी ने अपदस्थ कर दिया।
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1964: कोलकाता में सांप्रदायिक दंगे~~~
कोलकाता में आज़ादी से पहले 1946 में भी भयानक दंगे हुए थे जिनमें लगभग दो हज़ार लोग मारे गए थे.
आज ही के दिन 1964 में भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.
दंगों की चपेट में कोलकाता के अलावा आस-पास के ज़िले भी आ गए थे.
पुलिस ने लगभग सात हज़ार लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन फिर भी दंगों पर क़ाबू पाने में सफलता नहीं मिल रही थी.
शहर के पांच थाना क्षेत्रों में मुसलमानों के घरों को आग लगाने और लूट-पाट की घटना के बाद प्रशासन ने वहाँ 24 घंटे का कर्फ़्यू लगाने का फ़ैसला किया था.
पुलिस और सैन्य बलों को बलवाइयों और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए थे.
छुरेबाज़ी और बम फेंकने की कई घटनाएं हुईं थी लेकिन दंगों में ज़्यादातर मुसलमानों की संपत्ति को नुक़सान पहुंचा था.
लगभग 70 हज़ार मुसलमान अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए थे और लगभग 55 हज़ार लोग सेना की सुरक्षा में शिविरों में सो रहे थे.
जनवरी 1964 में भारत-प्रशासित कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की एक मस्जिद से इस्लाम धर्म के संस्थापक पैग़ंबर मोहम्म्द से जुड़ी एक ख़ास चीज़ के ग़ायब होने की ख़बर के बाद दंगे भड़के थे.
इसकी प्रतिक्रिया में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान और आज के बांग्लादेश में दंगे भड़के जिनमें 29 हिंदू मारे गए थे.
उसका बदला लेने के लिए बंगाल के गाँवों में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हमले होने लगे और बाद में कोलकाता भी इसकी चपेट में आ गया.
जनवरी के आख़िर तक दंगों पर क़ाबू पा लिया गया था लेकिन उसी साल मार्च में फिर दंगे भड़के थे जिनमें 21 मुसलमान मारे गए थे.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1966 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1992- अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया। इस परिषद का अध्यक्ष मोहम्मद बूज़ियाफ़ को बनाया गया और वे अलजीरिया के राष्ट्रपति भी बने। उन्होंने वर्ष 1991 के संसदीय चुनावों के परिणामों को निरस्त कर दिया जिनमें इस्लामी मुक्तिमोर्चे को सफलता मिली थी। सेना ने अलजीरिया संकट को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बूज़ियाफ़ को राष्ट्रपति बनाया था किंतु वे इसमें सफल न हो सके। क्योंकि उन्होंने इस देश के इस्लामी संगठनों को आतंकवादी घोषित करके उनका दमन आरंभ कर दिया जिससे राजनैतिक संकट हिंसा में परिवर्तित हो
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1993 – अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई त्रोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1993: दक्षिणी इराक़ पर अमरीकी हमला~~~~~~
इराक़ पर हमला के लिए उड़ान भरता हुआ अमरीकी विमान
अमरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए 1993 में आज ही के दिन इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की थी.
अमरीका का आरोप था कि इराक़ पहले खाड़ी युद्ध(1991) के बाद संयुक्त राष्ट्र के ज़रिए तय किए गए नो फ़्लाई ज़ोन का उल्लंघन कर रहा था.
अमरीका के साथ ब्रिटेन और फ़्रांस के विमानों ने भी इस हमले में हिस्सा लिया था.
गठबंधन सेना के अनुसार वे अपने मिशन में सफल हुए थे.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता मार्लिन फ़िट्ज़वाटर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, इराक़ की सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के क़रारदादों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उसी साल जून में अमरीकी सेना ने एक बार फिर इराक़ पर हमला किया था.
मार्च 2003 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने ये कहते हुए एक दफ़ा फिर इराक़ पर हमला किया कि इराक़ के पास महाविनाश के हथियार हैं.
अमरीकी सेना ने इराक़ पर क़ब्ज़ा भी कर लिया लेकिन इराक़ के पास ऐसा कोई हथियार नहीं पाया गया.
इराक़ के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को गिरफ़्तार किया गया था और 2006 में उन्हें फांसी दे दी गई थी.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1995 - बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
2002 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया, चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2005- ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थैचर के बेटे मार्क थैचर को विक्टोरिअल गुएना में विद्रोह भड़काने के आरोप में दोषी पाया गया।
2006 - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
2007 - महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
2008 -चाय निर्माण कंपीन मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।
2008-: मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।
2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
2010- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
2012- इटली के समुद्र तट पर एक यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूब गया | 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग अभी भी लापता *

1. जरूरत पड़ी तो फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक: आर्मी चीफ

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने सीजफायर वॉयलेशन पर पाकिस्तान को वॉर्निंग दी। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी सीजफायर वॉयलेशन में कमी आई है। लेकिन आगे इसमें कमी नहीं आई तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑप्शन हमारे पास हैं। सर्जिकल स्ट्राइक इसलिए हुआ था ताकि हम अपनी ताकत दिखा सकें कि हम क्या कर सकते हैं। जरूरत पड़ी तो दोबारा ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने फौजियों से अफसरों की सेवादारी कराने की शिकायत करते आर्मी जवान के वीडियो पर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा, ''सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने की बजाय जवानों को अफसरों को अप्रोच करना चाहिए। बात को बाहर नहीं ले जाना चाहिए। हम जवान के वीडियो की जांच कराएंगे।"

2. सपा के सिंबल साइकिल पर 4 घंटे चली सुनवाई, ECने फैसला सुरक्षित रखा

समाजवादी पार्टी में सिंबल को लेकर जारी विवाद के बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग में 4 घंटे तक सुनवाई चली। सपा के दोनों गुटों ने आयोग के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद अखिलेश गुट के वकील कपिल सिब्‍बल ने कहा, 'आयोग ने फैसला रिजर्व कर लिया है। जल्‍द ही पता चल जाएगा कि किस गुट को पार्टी सिंबल दिया जाना है।'
- इससे पहले अखिलेश गुट के एक और वकील सुमन राघव ने कहा कि हमने पूरी ताकत से चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखा।
- सूत्रों की मानें तो रामगोपाल पक्ष ने आयोग से कहा कि अखिलेश को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है, सिंबल भी उन्हीं का है।
- वहीं, मुलायम पक्ष ने कहा कि मीटिंग असंवैधानिक थी,रामगोपाल बर्खास्त थे।
- उधर, सुनवाई के लिए मुलायम के साथ शिवपाल यादव ईसी ऑफिस में मौजूद रहे।
- मुलायम की तरफ से वकील एम सी ढींगरा, एन हरिहरन और मोहन परसरन मौजूद रहे।

3. कहीं गांधीजी को नोटों से भी गायब ना कर दें, बोले बापू के पड़पोते

खादी विलेज इंडस्‍ट्रीज कमीशन (KVIC) के 2017 के वॉल कैलेंडर और टेबल डायरी से महात्मा गांधी की फोटो हटाने पर बापू के पड़पोते तुषार गांधी खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी इमेज बनाने के लिए बापू के नाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ अफसर उन्हें खुश करने के लिए चमाचागिरी में व्यस्त हैं। मैं सोच रहा हूं कि अब कहीं बापू को नोटों से भी गायब न कर दिया जाए। दूसरी ओर,बीजेपी और KVIC ने मोदी को खादी का सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेसडर बताया है। वहीं, पीएमओ ने इस विवाद को गैर-जरूरी बताया है। बता दें कि पहले सात मौकों पर भी खादी के कैलैंडर में गांधीजी नहीं थे। इनमें से चार मौकों पर यूपीए की सरकार थी।
- इस मामले में आए बयानों के बाद पीएमओ ने सफाई दी।
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मोदी के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि ये विवाद बेवजह का है। KVIC में ऐसा कोई नियम नहीं है जो कहता हो कि कैलेंडर और डायरी में गांधीजी की फोटो होना चाहिए।
- पीएमओ के सूत्रों ने कहा कि 1996, 2002, 2005, 2011, 2012, 2013 और 2016 में भी खादी उद्योग के मटेरियल में बदलाव किए गए थे।
- पीएमओ ने कहा कि जो इस विवाद को हवा दे रहे हैं, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस के 50 साल के राज में खादी की बिक्री 2 से 7 फीसदी के बीच ही रही। वहीं, पिछले दो साल में खादी की बिक्री में 34 फीसदी का उछाल आया है। ये खादी को पॉपुलर बनाने की पीएम की कोशिशों का ही नतीजा है।

4. सलमान-सैफ समेत 5 Celebs को 25 जनवरी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा

सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में 25जनवरी को मुलजिम बयान यानी उन पर कोर्ट में तय आरोप सुनाए जाएंगे। इस दौरान कोर्ट में सैफ अली खान, एक्ट्रेस नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे को भी मौजूद रहना होगा। सलमान के खिलाफ चल रहे आर्म्स एक्ट में भी 18 जनवरी को फैसला आ सकता है।
- 18 साल पहले जोधपुर के पास कांकाणी गांव में हुए हिरण शिकार मामले में सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम आरोपी हैं।
- सलमान पर आरोप है कि उन्होंने 1 अक्टूबर 1998 की रात कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था।
- ये सभी वहां हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए थे। आरोप है कि गोली की आवाज से गांव वालों की नींद खुल गई तो ये लोग हिरणों को मौके पर छोड़कर भाग निकले।
- जोधपुर की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। 25जनवरी को इन सभी कलाकारों के खिलाफ कोर्ट की ओर से तय किए गए आरोप (मुलजिम बयान)पढ़ कर सुनाए जाएंगे।
- मुलजिम बयान सुनने के लिए आरोपी का कोर्ट में मौजूद रहना जरूरी है।

5. नोटबंदी की प्लानिंग पर मुंह खोलने वाले की जान को खतरा: RTI पर RBI का जवाब

नोटबंदी की तैयारी कितनी थी? इसके आगे पड़ने वाले इम्पैक्ट पर क्या स्टडी की गई? इन सवालों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का कहना है कि इसका खुलासा करने वाले की जान को खतरा हो सकता है। एक आरटीआई अर्जी पर आरबीआई ने कहा कि सेंसटिव इन्फॉर्मेशन साझा करने से देश की प्रभुता, अखंडता और सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
- ब्लूमबर्ग न्यूज ने RTI के तहत RBI से सवाल पूछे थे। एक सवाल के जवाब में कहा गया है, "RBI ने पीएम के एलान से तीन घंटे पहले नोटबंदी को मंजूरी दी थी और इससे पहले मसले पर चर्चा नहीं हुई थी।"
- हालांकि इसी हफ्ते एक पार्लियामेंट्री कमेटी को RBI ने बताया था, "सरकार ने एक दिन पहले नोटबंदी पर विचार करने की सलाह दी थी। जिसके बाद RBI बोर्ड ने मंजूरी दी। सरकार ने मंजूरी पर विचार करने के बाद नोटबंदी का फैसला किया।"
- बता दें कि पॉवर मिनिस्टर पीयूष गोयल ने नवंबर में पार्लियामेंट में बताया था कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद RBIने नोटबंदी को मंजूरी दी और फिर पीएम ने 8 नवंबर को इसकी घोषणा की।

6. 6 सप्ताह बाद सोने की चमक बढ़ी, चांदी में ₹300की गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और यह 200 रुपए की तेजी के साथ छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली और विदेशों में मजबूती के रुख से सोने में चमक बढ़ी है। हालांकि चांदी 300 रुपए की गिरावट के साथ41,000 रुपए से नीचे 40,950 रुपए प्रति किलो पर आगई। बाजार सूत्रों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों और आगामी शादी विवाह के मौसम के लिए फुटकर मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से कारोबारी धारणा मजबूत हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,195 डॉलर प्रति औंस हो गयी और चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.74 डॉलर प्रति औंस हो गयी। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 200-200 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,450 रुपए और 29,300 रुपए प्रति10 ग्राम के भाव पर पहुंच गए। इससे पूर्व इनका यह स्तर 29नवंबर को देखने को मिला था। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेने में 550 रुपए की तेजी आई है। हालांकि गिन्नी में24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता रही। चांदी तैयार की कीमत 300 रुपए की गिरावट के साथ 40,950 रुपए प्रति किलो तथा चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 380 रुपए की गिरावट के साथ 40,820 रुपए प्रति किलो पर आ गयी। हालांकि चांदी सिक्कों का भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख लिए बंद हुआ।

7. सैमसंग के वाइस चेयरमैन से 22 घंटे तक लगातार पूछताछ

तकनीकी जगत की बड़ी कंपनी सैमसंग ग्रुप के प्रमुख जे वाई ली से भ्रष्‍टाचार के मामले में लगातार 22 घंटों तक लगातार पूछताछ की गई है। इस दौरान उन्‍हें सोने नहीं दिया गया है और सिर्फ 5 डॉलर का भोजन मुहैया कराया गया। ली से महाभियोग द्वारा हटाए गए राष्‍ट्रपति पार्क जिन-ह्यी की लिप्‍तता के संबंध में पूछताछ हुई है। 6.2 बिलियन डॉलर की संप‍त्ति के मालिक ली देश की सबसे बड़ी कंपनी के तीसरी पीढ़ी के अगुवा हैं। दक्षिणी सियोल स्थित विशेष जांचकर्ताओं के कार्यालय से उसी सूट और टाई में बाहर निकले, जिसमें वह एक दिन पहले भीतर गए थे। रॉयटर्स को आधिकारिक जांचकर्ता ने कहा, ”दो जांचकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की और वे अपने चीफ को रिपोर्ट करने के लिए कमरे से बाहर आते-जाते रहे। पूछताछ पूरी होने तक न तो जांचकर्ता, न ही ली सोए।” जानकारी के मुताबिक, ली के वकील पूछताछ के दौरान मौजूद थे।

8. जाते-जाते ओबामा ने खत्म की क्यूबा के लिए ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी जमीन पर आने वाले क्यूबाई प्रवासियों को एक वर्ष बाद कानूनी स्थायी निवासी बनने की अनुमति देने वाली दो दशक पुरानी ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति को खत्म कर दिया है। यह कदम ओबामा प्रशासन के आखिरी दिनों में आया है। कभी अमेरिका के दुश्मन रहे क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। ओबामा ने गुरुवार (12 जनवरी) को एक बयान में कहा, ‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ की तथाकथित नीति को खत्म कर रहा है जिसे 20 साल पहले लागू किया गया था और इसे एक अलग दौर के लिए तैयार किया गया था।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में और अपनी आव्रजन नीति को अधिक स्थिर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

9. दिल्‍ली में अब केजरीवाल vs बैजल: DTC के किराये घटाने की फाइल LG ने लौटाई

दिल्ली के नए एलजी अनिल बैजल को आए अभी दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं और केजरीवाल सरकार के साथ उनका टकराव भी दिखना शुरू हो गया है. एलजी ने डीटीसी किराया घटाने की केजरीवाल सरकार के फैसले की फाइल लौटा दी है. फाइल वापस करते हुए एलजी ने कहा है कि2009 के बाद से डीटीसी के किराए पहले ही नहीं बढ़ाए गए हैं इसलिए इस फैसले पर पुनर्विचार कीजिए. आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने ठंड के मौसम में प्रदूषण कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए ट्रायल के लिए एक महीने के लिए डीटीसी बसों का किराया नॉन एसी बस के लिए ₹5,10,15 की जगह सिर्फ 5 रुपये और एसी बस के लिए ₹10,15,20,25 की जगह केवल 10रुपये करने का प्रस्ताव एलजी को भेजा था. असल में डीटीसी की आर्थिक पहले ही बहुत खराब है. डीटीसी की हालत देखिये बीते 5 साल में भारी घाटे में चल रही है.

10. लोकलेखा समिति प्रधानमंत्री को बुला नहीं सकती,कर सकती है सिर्फ अनौपचारिक चर्चा

लोकलेखा समिति (पीएसी) का कहना है कि मंत्रियों को उसके सामने नहीं बुलाया जा सकता है. मंत्रियों से सिर्फ अनौपचारिक रूप से चर्चा हो सकती है. पीएसी के उक्त बात कहने से प्रधानमंत्री को समिति द्वारा बुलाए जाने को लेकर जारी विवाद खत्म हो जाएगा. स्पीकर का निर्देश 98 है कि संसदीय समितियां कौन सी नीतियों का परीक्षण करेंगी. सिर्फ संसद से पारित मुद्दों पर ही चर्चा हो सकती है. पीएसी ने विमुद्रीकरण पर नहीं बल्कि मौद्रिक नीतियों पर पीएम को बुलाया था. जबकि निर्देश 99 के तहत कोई भी वित्तीय समिति किसी मंत्री को नहीं बुला सकती. 1966 में कृषि मंत्री रंगराजन को बुलाया गया था. लेकिन तब तक कॉंग्रेस का अध्यक्ष होता था. उसके बाद से विपक्ष के अध्यक्ष होने लगे. गौरतलब है कि संसद की लोकलेखा समिति नोटबंदी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समन कर सकती है या नहीं, इस अहम सवाल पर विवाद चल रहा है. मंगलवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी कि वे समिति 1 से बातचीत में दोहराया कि कमेटी के पास प्रधानमंत्री को बुलाने का अधिकार है.
11 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===---
1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1450- पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1488 ईसवी में एटलांटिक महासागर की महत्वपूर्ण यात्रा की जिसके दस वर्ष बाद उनके स्वदेशी नाविक वास्को डीगामा ने डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके भारत के जलमार्ग की खोज की। इस मार्ग की खोज पश्चिमी देशों के लिए इस लिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि उसमानी शासन ने 1453 में कुस्तुनतुनिया पर अधिकार करके युरोप से एशिया के मार्ग को बंद कर दिया था।
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1896 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार
1911- शमशेर बहादुर सिंह, हिंदी कवि (मृत्यु-1993)।
1919 - मर्री चेन्ना रेड्डी - उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1922- अल्बर्ट लैमोरिस्स, फ्रांसिसि फिल्म निर्देशक (मृ. 1970)।
1926 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक
1938 - शिवकुमार शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक।
1949 - राकेश शर्मा, पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक
1978 - अश्मित पटेल, भारतीय अभिनेता।
10 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
13 जनवरी को हुए निधन====---
1963- सैन्य विद्रोह में टोगो गणराज्य के राष्ट्रपति स्यलवानुस ओलयम्पिओ की हत्या।
1964 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर।
1976- अहमद जान थिरकवा, भारत के प्रसिद्ध तबला वादक।
1988 - चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
2004- ब्रिटेन के सबसे कुख्यात सीरियल किलर डाक्टर हेराल्ड शिपमैन को जेल में मृत पाया गया।
14 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
13 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव====----
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।

No comments:

Post a Comment