HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Thursday, 8 February 2018

*संवेगों की विशेषताएं*

*संवेगों की विशेषताएं*---- :   संवेगों की मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है. संवेगों की प्रकृति भावनात्मक होती है जो व्यक्ति को क्षणिक उत्तेजना प्रदान करते हैं। संवेगो को व्यक्ति के मुख-मुद्रा, वाणी तथा अन्य व्यवहार के अवलोकन से पहचाना जा सकता है। *संवेगों की निम्नलिखित विशेषताएं होती है---*
1-: संवेगों में व्यापकता पाई जाती है। संवेग पशु-पक्षी, बालक वृद्ध,  सभी में पाए जाते हैं।
2-: मनुष्य की सभी दशाओं एवं अवस्थाओं में संवेग पाए जाते हैं।
3-: संवेगात्मक अनुभूतियों के साथ-साथ कोई ना कोई मूल प्रवृत्ति अथवा मूलभूत आवश्यकता जुड़ी रहती है।
4-: सामान्य रूप से संवेग की उत्पत्ति प्रत्यक्षीकरण के माध्यम से होती है ।
5-: किसी भी संवेग को जागृत करने के लिए भावनाओं का होना आवश्यक है।
6-:प्रत्येक संवेगात्मक अनुभूति व्यक्ति में कई प्रकार के शारीरिक और शरीर संबंधी परिवर्तनों को जन्म देती है।
7-: संवेग में अस्थिरता पाई जाती है।
8-: संवेग मनोशारीरिक होता है।
9-:संवेग की दशा में बुद्धि काम नहीं करती है।
10-: संवेग पर परिस्थिति और ग्रंथियों का प्रभाव पड़ता है।
11-: संवेग का प्रकाशन हर एक व्यक्ति व्यक्तिगत ढंग से करता है।
12-: संवेग का परिणाम कोई क्रिया अवश्य होती है।
13-: प्रशिक्षण, ज्ञान ,अनुभव की वृद्धि आदि के परिणाम स्वरुप मनुष्य में विशेषकर संवेगों का स्थानांतरण होता है।

No comments:

Post a Comment