HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Saturday, 3 December 2016

03 दिसंबर का इतिहास




♓🅰♉🚩🅾♏
*भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।*



1790: लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया.
1796- बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1829- वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1860- मारगाओ निवासी अगस्टिनो लोउरेंको ने पेरिस से रसायन शा में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। संभवतः वे प्रथम भारतीय थे, जिन्होंने विदेश से अपनी डाक्टरेट की डिग्री पूरी की थी।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सबिर्या, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1943- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति फेंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और तुर्की के राष्ट्रपति इस्मत इनोनु द्वितीय काईरो सम्मेलन में मिले।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत हुई।
1959- भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1967- भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच ७५ को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
1970 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुर्शिदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1972- होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
1974- एक हालैंड (डच) यात्री विमान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी १९१ यात्रियों की मौत हो गई।
1977- जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
1980- पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो की लिस्बन में विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994: ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षो के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2008- * मुंबई में हुई २६ नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

जन्म दिन =====---
1469 – इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
1882 – प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के जीरादेई में हुआ।===)))  डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 03 दिसंबर 1884 को हुआ था।इनके पिता का नाम महादेव सहाय एवं उनकी माता कमलेश्वरी देवी थीं।
 ये स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।लोग इन्हें *देशरत्न* के नाम से जानते है।राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने स्वाधीन भारत में केन्द्रीय मन्त्री के रूप में भी कुछ समय के लिए काम किया था।
उन्होंने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही होने के बाद।शिक्षित परिवार में होने के बावजूद उस समय के रिति-रिवाज के अनुसार मात्र 13 साल के आयु में राजवंशी देवी से उनका विवाह हो गया था।(((===


1888- रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार
1889 – स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे कम उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
1910- आर वेंकटरमन, भारत के आठवें राष्ट्रपति का जन्म हुआ।
1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।
1976 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर मार्क बाउचर का जन्म हुआ। उन्होंने 147 टेस्ट मैच में 5515 रन बनाए। विकेट के पीछे 525 कैच लपके तथा 23 स्टंप्स किए।
निधन=====-----
2011 - फिल्म अभिनेता देव अानंद का निधन हुआ।
2011 – फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ।
2016--कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और मशहूर शायर बेकल उत्साही का आज ही के दिन 2016 को निधन हो गया था. वे 88 वर्ष के थे. वे हिंदी, उर्दू और अवधी के अजीम शायर थे. गुलामी के वक्त अपने गीतों की वजह से बेकल उत्साही को कई बार जेल भी जाना पड़ा. उन्होंने अफ्रीका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और अमेरिका जैसे देशों का दौरा कई बार किया.
          इनका जन्म वर्ष 1928 में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुआ था. असली नाम शफी खान था. 1952 में विजय बिगुल कौमी गीत और वर्ष 1953 में बेकल रसिया लिखी।वे कांग्रेस की ओर से वर्ष 1986 में राज्यसभा का सदस्य बनाये गये थे.
इनको 1976 में राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित भी किया था।इन्होंने कई किताबें लिखी जिनमें गोण्डा हलचल प्रेस, नगमा व तरन्नुम, निशात-ए-जिन्दगी, नूरे यजदां, लहके बगिया महके गीत, पुरवईयां, कोमल मुखड़े बेकल गीत वा अपनी धरती चांद का दर्पण जैसी प्रमुख है।उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।
दिवस--
विश्व दिव्यांग दिवस
विश्वभर में 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग व्यक्ति दिवस मनाया गया।
    इस दिवस का आयोजन वर्ष 1992 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया जा रहा है.

•    इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की दिक्कतों को समझना, उनके अधिकारों के लिए कार्य करना तथा उन्हें सशक्त बनाना है.

•    इस दिवस का अन्य प्रयोजन दिव्यांग लोगों को राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक जीवन की मुख्यधारा में शामिल करना है.वर्ष 2016 का अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग व्यक्ति दिवस सीआरपीडी एडॉप्शन दिवस की 10वीं वर्षगांठ के साथ ही मनाया गया था. सीआरपीडी संयुक्त राष्ट्र द्वारा लागू की गयी सबसे अधिक देशों द्वारा स्वीकृत संधि है.

  *करेंट अफेयर 03 दिसम्बर 2016*

1.   टाइम पत्रिका ने निम्नलिखित में से किस भारतीय तस्वीर को 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों के संकलन में शामिल किया ?
a.    मंगलयान
b.    महात्मा गांधी का चरखा
c.    ए पी जे अब्दुल कलाम
d.    भोपाल त्रासदी की तस्वीर


2.   नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसइ) की प्रबंध निदेशक और सीइओ का क्या नाम है जिन्होंने हाल में त्यागपत्र दिया ?
a.    आरती बिष्ट
b.    प्रभा जोशी
c.    चित्रा रामकृष्ण
d.    देविकारानी उपाध्याय

3.   भारत के किस स्थान पर 3 दिसम्बर 2016 को हार्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन आरंभ हुआ?
a.    लखनऊ
b.    नई दिल्ली
c.    बीकानेर
d.    अमृतसर


4.   किस देश के वैज्ञानिकों ने बिजली का उपयोग करते हुए परमाणु ईंधन के उत्पादन हेतु नया एवं सस्ता तरीका विकसित किया?
a.    रूस
b.    अमेरिका
c.    चीन
d.    जापान


5.   भारत का पहला एवं एशिया का सबसे लम्बा साइकिल हाइवे किस राज्य में आरंभ किया गया ?
a.    महाराष्ट्र
b.    पंजाब
c.    हरियाणा
d.    उत्तर प्रदेश


6.   पुस्तक ‘माइग्रेंट, रिफ्यूजी एंड स्टेटलेस इन साउथ एशिया’ के लेखक कौन हैं?
a.    सरताज अजीज
b.    पार्था घोष
c.    शशि थरूर
d.    प्रताप भानु मेहता


7.   हाल ही में मॉर्गन स्टैनले द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर क्या रहने का अनुमान लगाया गया है?
a.    6 प्रतिशत
b.    6.5 प्रतिशत
c.    7 प्रतिशत
d.    7.3 प्रतिशत


8.   निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने वर्ष 2016 की आबु धाबी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीती ?
a.    सेबेस्टियन वेटेल
b.    निको रोसबर्ग
c.    मैक्स वर्सटेप्प्न
d.    लुईस हैमिलटन


9.   अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने हाल ही में किसे अपना रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया?
a.    जॉन बैरी
b.    के एस वाल्ट
c.    जेम्स मैटिस
d.    एंटोनी कार्लोस


10.   निम्नलिखित में से किसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया ?
a.    अरुण साहा
b.    विवेक मजूमदार
c.    संदीप सिंह
d.    एमेसिंग लुईखाम


11.  निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने फार्मूला वन का ख़िताब जीतने के पश्चात् संन्यास लेने की घोषणा की ?
a.    लुईस हैमिलटन
b.    निको रोसबर्ग
c.    सेबेस्टियन वेटेल
d.    उपरोक्त में से कोइ नहीं


12.  बच्चों के यौन शोषण की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा निम्न में से किस पोर्टल की शुरुआत की गयी?
a.    पोस्को- ई-बॉक्स
b.    पोस्को- एम-बॉक्स
c.    पोस्को – वाई एम्सोन
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं


13.  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा किस देश के पांचवी बार परमाणु परीक्षण किये जाने पर प्रतिबंधो की घोषणा की?
a.    दक्षिण कोरिया
b.    उत्तर कोरिया
c.    इज़राइल
d.    ईरान


14.    विश्व इकनोमिक फोरम में एनाल्ब्लिंग ट्रैक इंडेक्स में भारत को क्या स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    110
b.    120
c.    100
d.    102


15.    इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च का मुख्यालय निम्न में से किस स्थान पर है?
a.    नई दिल्ली
b.    अगरतला
c.    मुंबई
d.    चेन्नई


उत्तर –
1. b. महात्मा गांधी का चरखा
2. c. चित्रा रामकृष्ण
3. d. अमृतसर
4. a. रूस
5. d. उत्तर प्रदेश
6. b. पार्था घोष
7. d. 7.3 प्रतिशत
8. d. लुईस हैमिलटन
9. c. जेम्स मैटिस
10. d. एमेसिंग लुईखाम
11. b. निको रोसबर्ग
12. a. पोस्को- ई-बॉक्स
13. b. उत्तर कोरिया
14. d. 102
15. a. नई दिल्ली

No comments:

Post a Comment