HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Sunday, 18 December 2016

19 दिसम्बर का इतिहास

19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।
18 दिसंबर का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

1154: किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने.
1787-:1787 को सिरेलिओन का ब्रिटेन में विलय हुआ उस समय इस क्षेत्र की खोज को 327 वर्ष बीत चुके थे।
 1787 ईसवी को सिरेलिओन का ब्रिटेन में विलय हुआ उस समय इस क्षेत्र की खोज को 327 वर्ष बीत चुके थे। इस क्षेत्र की खोज एक पुर्तगाली पर्यटक ने की और यह पुर्तग़ाल का उपनिवेश बन गया। इस अफ़रीक़ी देश पर पुर्तग़ाल के नियंत्रण के दौरान हज़ारों स्थानीय महिलाएं और पुरुष योरोपीय मंडियों में दास के रुप में बेचे गये। ब्रिटेन से पुर्तगाल की पराजय और सियरालियोन पर ब्रटेन के अधिकार के बाद भी यह घिनौना व्यापार जारी रहा। 1961 में यह देश ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। और 1971 में इस देश में प्रजातंत्र की स्थापना हुई। यह देश अफ्रीक़ा महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है।
1842: अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी.
1919- अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
1924 - जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए मौत की सजा सुनाई गई।
1927- उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
1927 - भारत के ३ क्रान्तिकारियों पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल', अशफाक उल्ला खाँ व ठाकुर रोशन सिंह को ब्रिटिश सरकार ने फाँसी पर लटका कर मार दिया।
[[[19 दिसम्बर - बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान और रौशन सिंह शहीदी दिवस
आज ही के दिन 19 दिसंबर 1927 को काकोरी कांड को अंजाम देने वाले देश के तीन वीर सपूतों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था। आज ही के दिन ये दिनों देश की आजादी को समर्पित हो गए थे। रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान और ठाकुर रौशन सिंह को लखनऊ के पास काकोरी में ट्रेन लूटने के आरोप में अंग्रजों ने फांसी की सजा दे दी थी।
[*अकबर की धार्मिक नीति* *प्रश्न: अकबर के धार्मिक विचारों की विवेचना करें।* अथवा *अकबर की सुलह- ए- कुल के विषय में आप क्या जानते हैं?* अथवा *अकबर की धार्मिक नीति का वर्णन करें* अथवा *दीन-ए-इलाही के संदर्भ में अकबर की धार्मिक नीति का परीक्षण करें।* अथवा *दीन-ए-इलाही अकबर की मूर्खता का प्रतीक था। उसकी बुद्धिमता का नहीं।"आलोचना करें।*  ]

काकोरी कांड- काकोरी कांड स्वतंत्रता संग्राम की एक स्वर्णिम घटनाओं में से एक है । 9 अगस्त 1925 को रामप्रसाद बिस्मिल सहित करीब 10 क्रान्तिकारियों ने ट्रेन लूटने की योजना बनाई थी। काकोरी रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन थोड़ा आगे बढ़ी, बिस्मिल ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी। इसमें रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रौशन सिंह और चन्द्र शेखर आजाद भी शामिल थे, जिन्होंने ट्रेन के इंजन और उसके ड्राइवर को कब्जे में कर रखा था। क्रांतिकारियों ने ट्रेन से 8000 रूपए की चोरी की थी। इस घटना के बाद इससे सम्बंधित क्रांतिकारियों को पकडने के लिए अंग्रेजों ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया। डेढ़ साल मुकदमा चलने के बाद अशफाक उल्लाह खान, राम प्रसाद बिस्मिल और राजेंद्र नाथ लिहाड़ी को फांसी की सजा दे दी गई।
रामप्रसाद बिस्मिल- राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को यूपी के शाहजहांपुर में हुआ था। बिस्मिल भारत के महान क्रान्तिकारी, अग्रणी स्वतन्त्रता सेनानी व उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार व साहित्यकार थे। उन्होंने हिन्दुस्तान की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी। बिस्मिल को काकोरी कांड में अंग्रेजों ने 19 दिसंबर 1927 को फांसी की सजा दे दी।
अशफाक उल्लाह खान- इनका जन्म शाहजहांपुर के एक पठान परिवार में 22 अक्टूबर 1900 को हुआ था । अशफाक और बिस्मिल दोनों बेहद घनिष्ठ मित्र थे। दोनों ने ही हिन्दी और उर्दू में देस भक्ति का कई कविताएं और शायरी लिखी हैं। इन्होंने बिस्मिल के साथ मिल कर 1925 में काकोरी कांड को अजांम दिया, जिसके चलते इन्हें 19 दिसंबर 1927 को बिस्मिल के साथ फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया ।
रौशन सिंह- ठाकुर रौशन सिंह का जन्म यूपी के शाहजहांपुर में एक ठाकुर परिवार में हुआ था। काकोरी कांड में रौशन सिंह ने बिस्मिल का साथ दिया था । जिसके चलते इनको भी बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खान के साथ 19 दिसंबर को फांसी के तख्ते पर चढ़ा दिया गया ।]]]]

1961 - :गोवा स्वतंत्र हुआ।
[19 दिसंबर को हर साल 'गोवा मुक्ति दिवस'के रूप में  मनाया जाता है।
इसी दिन गोवा,दमन दीव को पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली थी और वह भारत का अभिन्न अंग बना।
19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना  ने 'ऑपरेशन विजय'से ' गोवा ,दमन दीव को पुर्तगालियों के शासन से मुक्त कराया था।
पुर्तगाल के गवर्नर जनरल वसालो इ सिल्वा ने भारतीय सेना प्रमुख पीएन थापर के सामने सरेंडर किया।]
1961: गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली. ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया था.[[भारतीय सेना ने आज ही के दिन गोवा, दमन और दीव में प्रवेश करके इन इलाकों को साढ़े चार सौ साल के पुर्तगाली आधिपत्य से आजाद कराया था.


भारतीय सेना ने आज ही के दिन गोवा, दमन और दीव में प्रवेश करके इन इलाकों को पुर्तगाली आधिपत्य से आजाद कराया था.

[ तृतीय अंग्रेज मराठा युद्ध के कारण एवं परिणामों की विवेचना करें। अथवा लॉर्ड हेस्टिंग्स की मराठा नीति की विवेचना करें।  ]

गोवा, दमन और दीव पर 450 साल के पुर्तगालियों के शासन को भारतीय सेना ने आज ही के दिन खत्म किया था. महज 40 घंटे की लड़ाई के बाद गोवा पुर्तगालियों से आजाद हुआ था. दरअसल ब्रिटिश और फ्रांस के सभी औपनिवेशिक अधिकारों के खत्म होने के बाद भी भारतीय उपमहाद्वीप गोवा, दमन और दीव में पुर्तगालियों का शासन था. भारत सरकार की बार बार बातचीत की मांग को पुर्तगाली ठुकरा दे रहे थे. जिसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय के तहत सेना की छोटी टुकड़ी भेजी. 40 घंटे चले युद्ध के बाद गोवा, दमन और दीव को सुरक्षित आजाद करा लिया गया और उनको भारत का अंग घोषित कर दिया गया. 30 मई 1987 को गोवा को राज्‍य का दर्जा दे दिया गया. जबकि दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश बने रहे.]]
1950- जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
1983 - ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।
1984- चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1984 - :चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
1998 - :अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
1989-:1989 ईसवी को पनामा देश पर अमरीकी सैनिकों ने आक्रमण करके इस देश के राष्ट्रपति मैनुएल नोरीगा को गिरफ़तार कर लिया जो पनामा पर अमरीका के वर्चस्व के विरोधी थे। उन्हें गिरफ़तार करके अमरीका पहुँचा दिया गया। पनामा पर अमरीका का अतिक्रमण और इसदेश के आंतरिक मामलों में हस्ताक्षेप के कारण पनामा की जनता में वाशिंगटन के प्रति आक्रोष फूट पड़ा तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अमरीका की इस कार्यवाही पर आपत्ति जताई गयी। इसके बावजूद अमरीका के एक न्यायालय में पनामा के राष्ट्रपति पर मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में मुक़द्दमा चलाया गया। और 1992 में उन्हें 40 वर्ष कारावास का दंड सुनाया गया।
मैनुएल नोरीगा फ़्रांस और पनामा के प्रयासों के अन्तर्गत लम्बी क़ानूनी प्रक्रिया से गुज़रने के बाद 11 दिसम्बर सन 2011 में पनामा वापस पहुंचे।
1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
[ लाॅर्ड काॅर्नवालिस ने शासन के क्षेत्र में कौन कौन से सुधार किए?उसने वारेन हेस्टिंग्स के कार्यों को कैसे पूरा किया।जरूर पढे। ]

19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति====---
1899 - मार्टिन लूथर किंग सीनियर मानवाधिकारों के लिए आजिवन संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता।

1919 - ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता
1934 - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति। इनके बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ जरूर पढ़ें ।

1940:गोविंद निहलानी।इनके बारे में यहाँ जाकर अधिक पढ़ें ।

1974 –रिकी पोंटिंग‎ - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।

जेक प्लमर - अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी।
1980 - जेक गाइलनहाल - अमरीकन अभिनेता।
17 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
19 दिसंबर को हुए निधन====---
1927 - राम प्रसाद बिस्मिल, महान स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे
1927 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1927 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1927: महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी.वे महान स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे
1988 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।

19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव===---
गोवा मुक्ति दिवस।
06 दिसम्बर का इतिहास यहाँ देखें ।
2016-:===•    वह मंत्रालय जिसके द्वारा स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम आरंभ किया गया: आयुष मंत्रालय

•    इन्हें आईसीएफए ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया: रतन टाटा

•    वह टीम जिसने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी ख़िताब जीता: भारत

•    नदी जल विवादों के शीघ्र निपटान हेतु केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया कदम: स्थायी न्यायाधिकरण के गठन हेतु मंजूरी

•    कश्मीर का वह गांव जो देश का  पहला कैशलेस गांव बना: लानुरा

•    इन्हें हाल ही में वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया: बी एस धनोआ

•    इन्हें नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया: बिपिन रावत

•    उच्चतम न्यायालय ने बच्चों को नशे से बचाने हेतु केंद्र सरकार को नेशनल एक्शन प्लान बनाने हेतु आदेश दिया, कोर्ट ने इसके लिए जितनी अवधि निर्धारित की है: छह महीने

•    जिस देश में बच्चों को गंभीर आनुवांशिक बीमारियों से बचाने की दिशा में ऐतिहासिक ‘थ्री पैरेंट बेबीज’ पहल को मंजूरी दे दी है: ब्रिटेन

•    भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग का प्रमुख जिसे नियुक्त किया गया: अनिल धस्माना

•    भारत और ताजिकिस्तान ने दोहरे कराधान से बचाव, धन शोधन तथा आतंकवाद के क्षेत्रों सहित जितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए: चार

•    जिस बैंक ने हाल ही में मोबीकैश मोबाइल वॉलेट लांच किया: भारतीय स्टेट बैंक

•    जिस राज्य सरकार ने दिसम्बर 2016 में शराब पीने, बेचने और खरीदने पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया है: गुजरात सरकार

•    जिस देश की सीनेट ने 20 साल के सरकारी खर्च को फ्रीज करने को मंजूरी दी: ब्राजील

•    भारत ने जितने देशों के साथ खुला आकाश समझौतों पर हस्ताक्षर किया: छह

No comments:

Post a Comment