HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Sunday, 4 December 2016

5 दिसंबर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास में 5 दिसम्बर
⭐🌟⭐🌟⭐🌟🌟⭐🌟


1657.... शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1922- ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली। इसके द्वारा आइरिस स्वतंत्र राज्य संविधान को आधिकारिक मान्यता मिल गई।
1992- भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
1917- कनाडा में दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम १५ सौ लोगों की मौत हो गई।
03 दिसंबर का इतिहास ---)))
1943.... जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1946: भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950... सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1955: लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।
1960.... अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1971: भारत ने बांगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1992- भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
1990.... विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
1999.... भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
2001- अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।
2006- जोसेफ कबीला चार दशकों में कांगो के लोकतांत्रिक ढंग से पहले राष्ट्रपति चुने गये।
2003- चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
2013.... यमन की राजधानी सना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।
04 दिसंबर का इतिहास

जन्म दिवस ==---
1905.... कश्मीर के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म।


शोक दिवस ===---
2013: भारत रत्न सम्मनित एवं नसलभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।
1950....श्री अरविंदो का पुड्डुचेरी में निधन।

2016-::तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया. वह 68 वर्ष की थीं. जयललिता को कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से आईसीयू में दाख़िल किया गया था.
जयललिता लगभग ढाई महीने से चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में दाख़िल थीं. उन्हें तब फेफड़ों में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भती कराया गया था.

जे जयललिता का जन्म 24 फ़रवरी वर्ष 1948 को मैसूर राज्य के मांडया जिले के पांडवपुरा तालुक के मेलुरकोट गांव में हुआ था.

जयललिता से सम्बंधित मुख्य तथ्य:
•    जयललिता ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) की वर्तमान महासचिव तथा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं.
•    उन्हें राज्य की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त था.
•    पूर्व में वे मुख्य रूप से तमिल फिल्मों की अभिनेत्री थीं, किन्तु उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अँग्रेजी फिल्म में भी काम किया.
•    जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं तभी उन्होंने 'एपिसल' नाम की अंग्रेजी फिल्म में काम किया था.
•    वे 15 वर्ष की आयु में कन्नड फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री की भूमिकाएं करने लगी थीं.
•    वर्ष 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की.
•    फिल्मी करियर के बाद उन्होने एम॰जी॰ रामचंद्रन के साथ 1982 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की.
•    उन्होंने 1984 से 1989 के दौरान तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया.
•    वर्ष 1987 में रामचंद्रन का निधन के बाद उन्होने खुद को रामचंद्रन की विरासत का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया.
•    वे 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक राज्य की पहली निर्वाचित मुख्यमंत्री और राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री रहीं.
•    अप्रैल 2011 में जब 11 दलों के गठबंधन ने 14वीं राज्य विधानसभा में बहुमत हासिल किया तो वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं.
•    उन्होंने 16 मई 2011 को मुख्य मंत्री पद की शपथ लीं और तब से वे राज्य की मुख्यमंत्री थीं.
•    राजनीति में उनके समर्थक उन्हें अम्मा कहकर बुलाते थे.
दिवस===-
5 दिसंबर --:अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस:

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक अंतरराष्ट्रीय पालन है. इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर 1985 को एक प्रस्ताव के जरिए अपनाया था. तभी से सभी सरकारें, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और नागरिक सामाजिक संगठन सफलतापूर्वक 5 दिसंबर को विश्व भर में स्वयंसेवकों दिवस मनाने के लिए शामिल एकत्रित होते हैं.

इसे स्वयंसेवकों और संगठनों के लिए उनके प्रयासों का उत्सव मनाने, उनके मूल्यों को साझा करने और उनके समुदायों के बीच उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने, गैर– सरकारी संगठनों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां, सरकारी अधिकारी औऱ निजी क्षेत्र के अनोखे अवसर के रूप में देखा जाता .संयुक्त राष्ट्र ने 5 दिसंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस मनाया. इसका थीम था: ग्लोबल अप्पलौस- गीभ वालंटियर्स ए हैंड (Global Applause– give volunteers a hand).2016 में इसकी थीम विश्व भर में स्वयंसेवकों तथा शांति और सतत विकास को साकार करने में उनके प्रयासों को मान्यता देते हैं.
🌟🌟🌟*विशेष*🌟🌟🌟

*===1).*1945 में 5 दिसंबर को पांच अमेरिकी नेवी अवेंजर विमानों ने फ्लोरिडा के अपने एक नेवल स्टेशन से रूटीन उड़ान भरी. उनकी यह उड़ान केवल तीन घंटे की होने वाली थी लेकिन वे कभी नहीं लौटे. उड़ान के दो घंटे बीत जाने पर इस दल का नेतृत्व कर रहे लीडर ने बताया कि उन्हें किसी भी कम्पास पर विमानों की स्थिति नहीं मिल रही है. बाकी विमानों में भी यही समस्या पैदा हुई. इस गड़बड़ी के बारे में पता लगाने और विमानों की स्थिति जानने के लिए नेवल स्टेशनों के पास के रेडियो उपकरणों की मदद ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसी अफरातफरी में दो घंटे और निकल गए और फिर उड़ान भर रहे दल के लीडर की आवाज में एक संदेश सुनाई दिया जिसमें वह अपने बाकी विमान चालकों से विमानों को छोड़ देने के लिए कहते सुने गए. तब तक एयरक्राफ्ट्स में ईंधन खत्म हो चुका था.

कई राडार स्टेशनों की तमाम कोशिशों के बाद इतना पता चल पाया कि एक विमान फ्लाइट 19 बहामास के उत्तर और फ्लोरिडा कोस्ट के पूर्वी क्षेत्र के बीच कहीं हो सकता है. तब खोज और बचाव दल 13 सदस्यीय दल के साथ उन्हें ढूंढने निकल पड़े. बचाव दल के उड़ने के 3 मिनट बाद उनका एक संदेश मिला लेकिन उसके बाद वह भी लापता हो गए.

इस तरह पहले 14 लोगों के साथ गायब हुए फ्लाइट 19 विमान और फिर उन्हें ढ़ूंढने गए 13 क्रू सदस्यों के भी लापता हो जाने से सब सकते में थे. इन सबकी तलाश अटलांटिक महासागर में कई मील के दायरे में की गई लेकिन ना तो कभी किसी विमान का पता चला और ना ही कोई शव बरामद हुआ. नेवल अधिकारियों का मानना था कि तूफानी मौसम की वजह से इन विमानों और 27 लोगों के अवशेष नहीं मिले. इस दुर्घटना पर आधारित फिल्में और कई कहानियां भी बन चुकी हैं. बरमूडा ट्राएंगल का इलाका दक्षिण अमेरिकी तट से लेकर बरमूडा और फिर नीचे क्यूबा और सांटो डोमिंगो के अटलांटिक तट तक फैला हुआ माना जाता है.

*==2).*इतिहास में आजः 5 दिसंबर
लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई.
   
ब्रिटेन की महारानी ने ब्रिस्टल से एडिनबरा में सीधे फोन किया था. पहली बार इतनी लंबी दूरी का फोन कॉल हो पाया था और वह भी इतना तेज. इसके साथ ही 5 दिसंबर 1955 को एसटीडी यानी 'सब्सक्राइबर ट्रंक डायल' की शुरुआत हुई. इसके पहले ट्रंक कॉल यानी दूसरे शहर में फोन करने की सुविधा टेलिफोन एक्सचेंज के पास ही होती थी. एसटीडी के जरिए यह सुविधा ग्राहकों तक पहुंच गई. इसके लिए हर शहर के एक्सचेंज का एक कोड बनाया गया और ग्राहकों को फोन नंबर के पहले उस कोड को डायल करना होता था.
        पहला एसटीडी फोन कॉल भले ही 1955 में हो गया लेकिन पूरा तंत्र बनाने में काफी वक्त लगा और 1979 में ही यह ब्रिटेन में पूरी तरह से लागू हो सका. इसी सेवा का विस्तार कर 1963 में लंदन और पैरिस के बीच बातचीत हुई तो इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग अस्तित्व में आई. इसके बाद इंटरनेशलन सब्सक्राइबर डायलिंग शुरू हुई. मोबाइल फोन के आने आने के बाद इन सेवाओं का उपयोग और महत्व कम हो गया है लेकिन बहुत पुरानी बात नहीं है कि दूसरे शहर में बात करने के लिए घंटों इंतजार करना होता था. तब एसटी़डी सेवा किसी वरदान जैसी थी.

  करेंट अफेयर 05 दिसम्बर 2016

•    जिस देश ने फीफा विश्व कप वर्ष 2022 की मेजबानी के लिए कतर पुलिस को प्रशिक्षित करेगा: भारत

•    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जिस शहर को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार दिया गया: कोलकाता

•    पाकिस्तान और जिस देश के बीच सीधी रेल एवं मालवहन सेवा शुरु किया गया: चीन

•    जिस बैंक ने ग्राहकों की दैनिक जरुरतों के लिये नकद रहित भुगतान हेतु ‘सिप्पी’ वॉलेट एप लांच किया: डीसीबी बैंक

•    भारत की वृद्धि दर 2016-17 में जितने प्रतिशत रहने का अनुमान है: 7.6

•    जिस देश के वैज्ञानिकों ने बिजली का उपयोग करते हुए परमाणु ईंधन के उत्पादन हेतु सस्ता तरीका विकसित किया: रूस

•    जिस देश की संसद ने बुर्के पर बैन लगाने का कानून मंजूर करते हुए यूरोप का चौथा देश बन गया है: नीदरलैंड्स

•    जिस देश की शीर्ष संवैधानिक अदालत ने सड़कों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले कानून को कायम रखा: मिस्र

•    अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार जिसने जीता: उसेन बोल्ट

•    कांग्रेस पार्टी के जिस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: बेकल उत्साही

•    इन्हें टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत प्राप्त हुई: नरेंद्र मोदी

•    जिस देश के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने संवैधानिक सुधार पर जनमत संग्रह में हार प्राप्त होने के बाद हार स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया: इटली

•    इस देश की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ष 2016 का एशिया कप जीता: भारत

•    न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का नाम जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया:  जॉन की

•    भारतीय गोल्फ खिलाड़ी जिन्होंने दिल्ली में आयोजित पैनासॉनिक ओपन गोल्फ ख़िताब जीता: मुकेश कुमार।

1. किस देश ने फीफा विश्व कप वर्ष 2022 की मेजबानी के लिए कतर पुलिस को प्रशिक्षित करेगा?
a.    भारत
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    पाकिस्तान

2. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किस शहर को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार दिया गया?
a.    दिल्ली
b.    जयपुर
c.    कोलकाता
d.    इनमें से कोई नहीं

3. पाकिस्तान और किस देश के बीच सीधी रेल एवं मालवहन सेवा शुरु किया गया?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    अमेरिका

4. किस बैंक ने ग्राहकों की दैनिक जरुरतों के लिये नकद रहित भुगतान हेतु ‘सिप्पी’ वॉलेट एप लांच किया?
a.    भारतीय स्टेट बैंक
b.    पंजाब नेशनल बैंक
c.    डीसीबी बैंक
d.    देना बैंक

5. भारत की वृद्धि दर 2016-17 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a.    7.3
b.    7.2
c.    7.1
d.    7.6

6. किस देश के वैज्ञानिकों ने बिजली का उपयोग करते हुए परमाणु ईंधन के उत्पादन हेतु सस्ता तरीका विकसित किया?
a.    भारत
b.    पाकिस्तान
c.    रूस
d.    नेपाल

7. किस देश की संसद ने बुर्के पर बैन लगाने का कानून मंजूर करते हुए यूरोप का चौथा देश बन गया है?
a.    नीदरलैंड्स
b.    बेल्जियम
c.    फ्रांस
d.    जर्मनी

8. किस देश की शीर्ष संवैधानिक अदालत ने सड़कों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले कानून को कायम रखा?
a.    भारत
b.    मिस्र
c.    नेपाल
d.    इनमें से कोई नहीं

9. निम्नलिखित में से किसे टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत प्राप्त हुई?
a.    कोफ्फी अन्नान
b.    बराक ओबामा
c.    नरेंद्र मोदी
d.    जूनो कार्लोस

10. किस देश के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने संवैधानिक सुधार पर जनमत संग्रह में हार प्राप्त होने के बाद हार स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया?
a.    फ्रांस
b.    जर्मनी
c.    इटली
d.    स्विट्ज़रलैंड

11. निम्नलिखित में से किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता?
a.    पाकिस्तान
b.    भारत
c.    बांग्लादेश
d.    अफगानिस्तान

12. न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया?
a.    जॉन की
b.    जे एफ पीटर
c.    जॉनाथन स्माल
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

13. किस भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ने दिल्ली में आयोजित पैनासॉनिक ओपन गोल्फ ख़िताब जीता?
a.    ज्योति रंधावा
b.    हनी वैश्य
c.    मुकेश कुमार
d.    संजीत कुमार

14. अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार किसने जीता?
a.    उसेन बोल्ट
b.    धरमबीर सिंह
c.    समीर मोन
d.    इनमें से कोई नहीं

15. कांग्रेस पार्टी के किस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया?
a.    संजय दीना पाटिल
b.    बेकल उत्साही
c.    नीलेश राणे
d.    जगदीश ठाकुर

उत्तर:
1.a. भारत
2.c. कोलकाता
3.a. चीन
4.c. डीसीबी बैंक
5.d. 7.6
6.c. रूस
7.a. नीदरलैंड्स
8.b. मिस्र
9.c. नरेंद्र मोदी
10.c. इटली
11.b  भारत
12.a. जॉन की
13.c. मुकेश कुमार
14.a. उसेन बोल्ट
15.b. बेकल उत्साही

No comments:

Post a Comment