♓🅰♉🚩🅾♏
*इतिहास के पन्नों में दर्ज 1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण पंक्तियाँ ।*
990 – रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।
1515 – यहूदियों को आस्ट्रिया के लाइबाख से निष्कासित किया गया।
1583 – हॉलैंड अौर फ्लैंडर्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।
1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।ठ
1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1804 – लेटिन अमरीका के देश हेती ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की यह स्वतंत्रता काले दासों द्वारा फ़्रांसीसी सेना के साथ कड़े संघर्ष के बाद मिली। 1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।
1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1808– अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।
1862 - भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 – देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1901 ईसवी को ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली। इस देश पर पहले 1606 में हॉलैंड ने और 18वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटेन ने अधिकार किया और अपने अपराधियों को देशनिकाला देकर ऑस्ट्रेलिया भेजने लगा। 19वीं शताबदी के दूसरे पचास वर्षों के दौरान इस देश के विभिन्न भागों में सोने की खानों का पता चला जिससे बहुत से लोग इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हुए।
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1948 – इटली का संविधान अस्तित्व में आया था।
1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1956- को सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 1899 में मिस्र और ब्रिटेन के बीच सूडान के प्रशासनिक मामलों को संयुक्त रुप से चलाने पर समझौता हुआ। 20वीं शताब्दी के आरंभ में सूडान में स्वतंत्रता की लहर चली और 1956 में यह देश स्वतंत्र हुआ इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
] ] ]] ] ]] ] ]] ] ]] ]]]]]]]]
1956– क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।
[[[[[[[[[[[[[[[[[
1956- को क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया। इस क्रान्ति का नेतृत्व प्रसिद्ध नेता फ़ीडेल कैस्ट्रो ने किया। रुस से निकट होने के कारण फ़ीदेल कैस्ट्रो की सरकार हमेशा से ही अमरीका के आक्रोष का पात्र रही। हालिया दिनों में अमरीका और क्यूबा ने संबंध सामान्य बनाने का निर्णय किया है।
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।
1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1 जनवरी 1978 को एयर इंडिया का बोइंग 747 हादसे का शिकार हुआ था. इस विमान में सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई थी.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उस जमाने में सहारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था. उड़ान भरने के महज 101 सेकेंड के भीतर एयर इंडिया का यह विमान पानी में जा गिरा. बोइंग 747 दुबई के लिए रवाना हुआ था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. 101 सेकेंड के अंदर ही विशालकाय जहाज मलबे में तब्दील हो गया. इस विमान में 190 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य सवार थे. इस हादसे में सभी की मौत हो गई.
शुरुआत में इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि विमान में कोई धमाका या फिर बाहरी हमला हुआ था. लेकिन अरब सागर से निकाले गए मलबे से यह बात गलत साबित हुई. महीनों तक चली जांच के बाद पता चला कि विमान में किसी किस्म की तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
1992 -भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
1992-:डाक्टर बुतरोस धाली ने सं.रा. संघ के महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
1994 - उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
2000 - न्यूजीलैंड से 860 किमी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
2001 -अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।
2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
2008 -
भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।
भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया। उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
2017-:
यूपी के सीएम अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम पटेल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद अखिलेश समर्थकों ने पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर कब्जा कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवपाल समर्थक ऑफिस के कर्मचारियों को बाहर बाहर फेंक दिया और कार्यालय में शिवपाल व मुलायम के नाम की लगी नेम प्लेट को भी निकाल कर फेंक दिया। इस दौरान अखिलेश समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, किसी भी मुश्किल से बचने के लिए कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
2. अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, नरेश उत्तम बने समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
3. नए साल के पहले ही दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ ने की जवाबी फायरिंग
नए साल के पहले ही दिन पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के शाहपुर इलाके में फायरिंग की। यह क्षेत्र पुंछ जिले में आता है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस फायरिंग का माकूल जवाब दिया। बता दें कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर भारी हथियारों से फायरिंग की थी। इसका जवाब भी बीएसएफ की तरफ से दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से रविवार और शुक्रवार को की गई फायरिंग का मकसद सिर्फ आतंकियों को घुसपैठ कराना है। हाल के दिनों ने बीएसएफ और इंडियन आर्मी ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सिक्युरिटी रिवाइज की है। इसके बाद से घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है।
4. इंडोनेशिया में 200 पैसेंजर्स से भरी बोट में लगी आग, 23 लोगों की मौत की खबर
जकार्ता. इंडोनेशिया में टिडुंग आईलैंड नाम के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जा रही बोट में आग लग गई। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक रविवार सुबह हुए इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। ये बोट टिडुंग आईलैंड से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की तरफ आ रही थी। करीब 50 किलोमीटर पहले बोट में आग लग गई। एएफपी के मुताबिक हादसे के वक्त बोट में 200 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे।
5. आर्मी चीफ बनते ही जनरल रावत ने दिखाए ‘तेवर’, कहा – ताकत का इस्तेमाल करने से चूकेंगे नहीं
सेना के नए प्रमुख बिपिन रावत ने आज कहा कि सेना की भूमिका सीमा पर शांति बनाए रखने की है लेकिन वह ‘‘जरूरत पड़ने पर अपनी ताकत का इस्तेमाल करने से नहीं’’ चूकेगी। उन्होंने कहा कि सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पी एम हारिज सेना में सेवा देते रहेंगे और उसकी एकता बनाए रखेंगे। जनरल रावत ने कहा, ‘‘सेना का काम सीमा पर शांति बनाए रखना है लेकिन जरूरत पड़ने पर वह ताकत का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेगी।’’ उन्होंने कहा कि सेना की सभी इकाइयां एवं सेवाएं एकजुट हैं और वह उनमें से हर एक को एक अकेली इकाई के रूप में देखेंगे।
6. भगोड़े विजय माल्या ने ट्वीट कर PM मोदी से पूछा- क्या निष्पक्ष जांच की गारंटी देंगे?
भारत के भगोड़े शराब कारोबारी और पूर्व राज्यसभा सांसद ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। विजय माल्या ने ट्वीट करके कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन कानूनी तौर पर सही और उनकी सरकार द्वारा निष्पक्ष तौर पर क्रियान्वित किया जाएगा। दूसरे ट्वीट में माल्या ने कहा कि करप्शन पर सख्त रवैया रखने वाले हमारे डायनमिक प्रधानमंत्री क्या अपनी क्रिमिनल एजेंसी की सही, निष्पक्ष और कानूनी तरीके से जांच की गारंटी देंगे? फिलहाल लोन डिफॉल्ट केस में माल्या लंदन में है और उनपर 17 बैंकों की 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। प्रवर्तन निदेशालय भी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुका है।
7. न्यू ईयर पार्टी में फायरिंग, 16 विदेशियों समेत 39 की मौत; सैंटा क्लॉज की ड्रेस में था हमलावर
इस्तांबुल. तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में नए साल के जश्न के दौरान एक क्लब में फायरिंग हुई। इसमें फिलहाल 39 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें 16 विदेशी भी शामिल हैं। 40 लोग जख्मी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदूकधारी सैंटा क्लॉज की ड्रेस में था। सीएनएन तुर्की के मुताबिक, ये फायरिंग शहर के रिएना क्लब में हुई। यहां पर नए साल की पार्टी हो रही थी। तुर्की की इंटीरियर मिनिस्टर सुलेमान सोयलू के मुताबिक, 'आतंकी को पकड़ने के लिए हम काफी तेजी से ऑपरेशन चला रहे हैं। उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।' इस्तांबुल के गवर्नर वासिप साहिन ने इसे एक आतंकी हमला बताया है।
8. बेनामी संपत्ति के खिलाफ नहीं उठाया कदम, PM ने गरीबों, किसानों को दिए तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित किया और किसानों, गरीबों, छोटे कारोबारियों के लिए सौगातों का ऐलान किया। पहले चर्चा थी कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बेनामी संपत्ति के खिलाफ किसी बड़ी कार्रवाई का ऐलान कर सकते हैं, लेकिन पीएम ने अपने संबोधन में नोटबंदी के समर्थन के लिए देशवासियों को शुक्रिया कहा और गांव, गरीब, किसानों और बुजुर्गों के लिए कई सहूलियतों का ऐलान किया।
9. BSNL ने पेश किया अल्टीमेट ऑफर, सुनकर खुश हो जाएंगे आप
चेन्नई। भारत संचार निगम लि. (BSNL) सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी ने आज अपने ग्राहकों के लिए 144 रुपए की नई योजना पेश की। इस योजना के तहत ग्राहक एक महीने की अवधि के लिए किसी भी नैटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एस.टी.डी. कॉल कर सकेंगे। साथ ही इसमें 300mb डाटा भी होगा। ग्राहकों को 2 नए पैक सौंपते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि नए पैक के साथ कॉल पूरी तरह मुफ्त है। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए यह उपलब्ध होंगे। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी ने देश में 4,400 वाईफाई हॉटस्पाट शुरू करने समेत कई कदम उठाए हैं।
10. NRI 30 जून तक और बाकी 31 मार्च तक RBI में बदल सकेंगे पुराने नोट
मुम्बई: आरबीआई ने चलन से बाहर किये गए पुराने नोट बदलने के लिए प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) सहित उन लोगों के लिए शर्तं जारी की है जो कल तक ऐसा करने में असफल रहे थे. आरबीआई ने देर शाम जारी एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक जो नौ नवम्बर से 30 दिसम्बर तक विदेश में थे, वे इस सुविधा का लाभ 31 मार्च 2017 तक उठा सकते हैं और प्रवासी भारतीय जो इस अवधि के दौरान विदेश में थे, वे चलन से बाहर हुए अपने नोट 30 जून 2017 तक बदल सकते हैं.
1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति====-=-
1875 - हसरत मुहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
1890 - सम्पूर्णानन्द - भारत प्रसिद्ध राजनेता
1892 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1894 – जाने माने वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म हुआ।
1914 - नूर इनायात ख़ाँ, भारतीय राजकुमारी।
1914 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक
1920 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
1937 - काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार
1941 - असरानी, फ़िल्म हास्य अभिनेता
1943 - रघुनाथ अनंत माशेलकर, भारतीय वैज्ञानिक
1950 - दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक
1951 - नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता
1952 - उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार
1953 - सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ
1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र ।
1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री
1979 - डिंको सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।
1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
विद्या बालन केरला के एक पलक्कड़ अय्यर परिवार में जन्मी थी। बालान मुंबई में बड़ी हुई और संत अन्थोनी गर्ल्स उच्च विद्यालय, चेम्बूर में पढ़ी। बाद में उन्होंने संत जेवियर कोलेज से समाजशास्त्र से स्नातक की डिग्री, हासिल की और मुंबई विश्वविद्यालय में दाखिल हुईं।
उनकी फ़िल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फ़िल्म चक्रम से हुई। इसमें फ़िल्म के अभिनेता, सुपर स्टार मोहनलाल थे लेकिन वह फ़िल्म बंद कर दी गई। इसके बाद उन्होंने एक तमिल फ़िल्म, रन हस्ताक्षर की। लेकिन कुछ अप्रत्यक्ष कारणों के उसे पहली सेडुल के बाद फ़िल्म से हटा दिया गया और उसकी जगह मीरा जासमिन को लिया गया।
फिल्म जगत में अफवाह के मुताबिक, बालन को दूसरी तमिल फ़िल्म मनासेल्लम मिली जिसमे श्रीकांत थे। अप्रदर्शन के कारण उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया और तनु कृष्ण को लिया गया।
फिर वह टेलीविजन विज्ञापन की ओर मुड़ गई। 1998 के बाद से, वह कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई दी, जिनमें से अधिकतर विज्ञापनों का निर्देशन प्रदीप सरकार द्वारा किया गया।
उन्होंने सहायक भूमिकाओं में यूफोरिया, सुभा मुदगल और पंकज उधास जैसे गायक और बैंड के साथ काम किया।
बालन ने हम पाँच के कुछ एपिसोड में राधिका माथुर के रूप में भी दिखाई दी। बाद में उनकी जगह यहां भी अमिता नांगिया को इस भूमिका के लिए चुन लिया गया।
2003 में, वह बंगाली फ़िल्म, भालो थेको में भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आनंदलोक पुरस्कार से कलकत्ता में नवाजा गया।
बालन ने हिन्दी फिल्मों में केरियर की शुरुआत परिणीता से की जिसे फ़िल्म समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया था।
यद्धपि यह फ़िल्म ज्यादा नही चली, परन्तु इस फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए आलोचकों द्वारा सराहा गया।
उन्हें उभरती अभिनेत्री के लिए सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन हुआ।
उनकी पहली दो फिल्मों की सफलता के बाद, वही निर्माता जिन्होंने उन्हें मनासेलम से हटा दिया था, उन्हें अपनी फ़िल्म दसावतारम में कमल हसन के साथ लेना चाहा। इस बार बालन ने इस निर्माता के प्रास्ताव को ठुकरा दिया और उसकी जगह असीन थोत्तुरन्कल ने इस फिल्म को हस्ताक्षर किया।
2006 में, वह संजय दत्त के साथ धमाकेदार फ़िल्म लगे रहो मुन्नाभाई में दिखाई दी। एक बार फ़िर उसके अभिनय की चर्चा फिल्मी पंडितों के जुबान पर थी। यह उस वर्ष की दूसरी सर्वाधिक सफल फ़िल्म रही।
इसके बाद उन्हें एक के बाद एक ब्रेक मिलते गए। आज फ़िल्मी दुनिया में इनका नाम मशहूर ऐक्ट्रेस में गिना जाता है।
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1978 - तनीशा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
26 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
1 जनवरी को हुए निधन====-
1933 - हेमचंद दासगुप्त - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।
1940- पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।
1955 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1983 - डी. एन. खुरोदे - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
2008- प्रताप चन्द्र चंदर - पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव==------
आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस।
राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।
28 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
31 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
No comments:
Post a Comment