HOME

Featured post

25 नवम्बर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏ *भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।* ☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में ...

Tuesday, 10 January 2017

इतिहास के पन्नों में दर्ज 10 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।
___________________
06 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
___________________

1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।
1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।
[[[[[[[[[[[[[[[[[]]♢
 1623 ईसवी को इखटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ। चूकि इसका मूल्य एक गाज़ेता था इस लिए इसका नाम भी गाज़ेट पड़ गया। गाज़ेटा, वनीज़ की मुद्रा का नाम है। इसके बाद बहुत से देशों में समाचार पत्रों को गाज़ेट कहा जाने लगा था।
]]]]]]]]]]]]]]]]]]][]□
1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।
1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।
[[[[[[[[[[[[[[][][]
1824 ईसवी को ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है। वे बहुत दिनों से कोई ऐसा पदार्थ बनाने के प्रयास में थे जो इमारतों को मज़बूती प्रदान करे। बहुत दिनों के अध्ययन और शोधकार्य के बाद अंतत: वे सीमेंट बनाने में सफल हो गये। बाद में सीमेंट में कुछ और पदार्थों को मिलाकर इसे और भी मज़बूत बना दिया गया।
]]]]]]]]]]]]]]]]][][][]
1836 – प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।उन्होंने
 ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बाद मानव शरीर का विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची।
1863 - लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[♢
आज दुनिया के कई देश मेट्रो से यात्रा का आनंद उठा रहे हैं. इसकी शुरुआत 1863 में आज ही के दिन लंदन में विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा के साथ हुई थी.

 आज दुनिया के कई देश मेट्रो से यात्रा का आनंद
उठा रहे हैं. इसकी शुरुआत 1863 में आज ही के दिन
लंदन में विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा के साथ
हुई थी.
लंदन की तेज रफ्तार और भीड़ भाड़ वाली जिंदगी में
मेट्रो सेवा के आने से बड़ी क्रांति आई. 10 जनवरी,
1863 को लंदन में मेट्रो सेवा को आम लोगों के
इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया.
मेट्रो सेवा की योजना के बाद इसे अंजाम देने के लिए
1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर
जॉन फॉलर को दी गई. दस साल बाद पहली बार
पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच यह ट्रेन
चली, जो मेट्रोपोलिटन लाइन पर थी. ट्यूब के नाम से
मशहूर लंदन की अडरग्राउंड रेल सेवा दर्जन भर से
ज्यादा रूट और 270 स्टेशनों के बीच चलती है.
मेट्रो के आने से आज दुनिया के कई बड़े शहरों में
रोजमर्रा का सफर आम आदमी के लिए आसान
हो गया है. लंदन की अंडरग्राउंड रेल
सेवा दुनिया की पहली मेट्रो व्यवस्था थी, कई दूसरे
बड़े शहरों में मेट्रो सेवा लाने के लिए लंदन
मेट्रो की व्यवस्था को आदर्श बनाया गया. शहर भर
में मकड़ी के जाल की तरह फैले मेट्रो के रूट इसके
आसान से मैप से भली तरह समझे जा सकते हैं. लंदन
अंडरग्राउंड के अलग अलग रूटों को अलग अलग रंग देकर
मैप में तब्दील करने का काम 1933 में किया गया. अब
दुनिया भर की मेट्रो रेल सेवाएं इसी की नकल करते हुए
अपने मैप तैयार करती हैं.
भारत के पहली मेट्री (कोलकाता) की शुरुआत 1984 में
हुई जबकि दिल्ली की मेट्रो 2002 में ही शुरू हुई. आज
दिल्ली और एनसीआर इलाकों में लोगों के लिए सफर
करने का यह सस्ता और आसान तरीका है.

                  ♢]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1910- पहली एयर मीट हुई।
1912 - ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।
1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।
वर्साय संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में अाने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[][][]
1920 ईसवी को जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था। आरंभ में अफ़्रीक़ी देश और सोवियत संघ इस संगठन में शामिल नहीं हुए और ब्रिटेन तथा फ़्रांस ने भी केवल इस संगठन का समर्थन ही किया था। लीग आफ नेशन्स के प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया था कि सदस्य देश परस्पर सम्मान के आधार पर अपने संबंध स्थापित करें और शत्रु के मुक़ाबले में एक दूसरे की अखंडता की रक्षा करें। इसी प्रकार किसी सदस्य देश द्वारा संगठन के प्रस्ताव का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में उसके लिए दंड का भी निर्धारण किया गया था किंतु लीग आफ नेशंस के प्रस्तावों और निर्णयों को लागू करने के लिए आवश्यक संभावनाओं का अभाव था जो इस संगठन के लिए महत्वपूर्ण समस्या और बाद में इसके भंग होने का करण बना इसी समस्या के कारण द्वितीय विश्व युद्ध से पहले सामने आने वाले संकटों के दौरान बड़ी शक्तियों विशेषकर इटली और जर्मनी ने इस संगठन की अनदेखी की दी । द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अप्रैल सन 1946 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने उक्त संगठन की जगह ली किंतु लीग आफ नेशन्स के ढांचे की कुछ समस्याएं संयुक्त राष्ट्र संघ में भी मौजूद हैं।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[][][]
1924- ब्रिटिश पनडुब्बी एल-34 के इंग्लिश चैनल में डूब जाने से 43 लोगों की मृत्यु हो गई।
[[]][][][][[][][][][]
1991: खाड़ी युद्ध टालने की आख़िरी कोशिश~~~

जेवियर पेरेज़ द कुइयार युद्ध टालने के कूटनीतिक अभियान पर गए थे.
इतिहास में 10 जनवरी 1991 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक़ की राजधानी बग़दाद गए थे.
संयुक्त राष्ट्र ने इराक़ के शासक सद्दाम हुसैन को पाँच दिनों के भीतर कुवैत से अपनी सेना हटाने का आदेश दिया था और ऐसा न कर पाने पर इराक़ के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की घोषणा की गई थी.
इराक़ के विदेश मंत्री तारिक़ अज़ीज़ और अमरीकी विदेश मंत्री जेम्स बेकर के बीच जेनेवा में एक दिन पहले हुई वार्ता विफल साबित हुई थी.
पेरेज़ द कुइयर बग़दाद में इराक़ी शासक सद्दाम हुसैन से मिलकर शांति स्थापना की दिशा में बात करने वाले थे, लेकिन ये कोशिश भी नाकाम रही थी.
अमरीकी संसद ने इराक़ पर हमला करने के पक्ष में 12 जनवरी को मतदान किया था और 16 जनवरी को ऑपरेशन डेज़र्ट स्टॉर्म के साथ ही खाड़ी युद्ध की शुरुआत हो गई थी.
[][][][[][]][[[]][][]
1946 - लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1947- संयुक्त राष्ट्र संघ ने ट्राइस्ट का नियंत्रण अपने हाथ में लिया।
1954 – ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।
[[[[[[♢[♢[[[[[[[[[[
1954: ब्रिटेन का कॉमेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ~~

10 जनवरी 1954 को ही ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे.

ये विमान सिंगापुर से लंदन की यात्रा पर था और रोम से उड़ान भरने के बीस मिनट बाद ही भूमध्यसागर में गिर गया था.

कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था.

एक साल तक क़ामयाबी से उड़ान भरने के बाद ऐसे 50 और जेट के निर्माण का ऑर्डर दिया गया था कि ये दुर्घटना घट गई.

जांच में पता चला कि भयंकर तूफ़ान की चपेट में आने की वजह से जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]♧।
1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
1963– स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
1964- अमेरिका में बिटल समूह का पहला अलबम जारी किया गया।
1972 - पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे। पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।
1991 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।
[[[[[[[[[[[[[[[[[][][[][][
1991: खाड़ी युद्ध टालने की आख़िरी कोशिश

जेवियर पेरेज़ द कुइयार युद्ध टालने के कूटनीतिक अभियान पर गए थे.
इतिहास में 10 जनवरी 1991 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक़ की राजधानी बग़दाद गए थे.
संयुक्त राष्ट्र ने इराक़ के शासक सद्दाम हुसैन को पाँच दिनों के भीतर कुवैत से अपनी सेना हटाने का आदेश दिया था और ऐसा न कर पाने पर इराक़ के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की घोषणा की गई थी.

इराक़ के विदेश मंत्री तारिक़ अज़ीज़ और अमरीकी विदेश मंत्री जेम्स बेकर के बीच जेनेवा में एक दिन पहले हुई वार्ता विफल साबित हुई थी.

पेरेज़ द कुइयर बग़दाद में इराक़ी शासक सद्दाम हुसैन से मिलकर शांति स्थापना की दिशा में बात करने वाले थे, लेकिन ये कोशिश भी नाकाम रही थी.

अमरीकी संसद ने इराक़ पर हमला करने के पक्ष में 12 जनवरी को मतदान किया था और 16 जनवरी को ऑपरेशन डेज़र्ट स्टॉर्म के साथ ही खाड़ी युद्ध की शुरुआत हो गई थी.
[][][][][][][][][]][[][
1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
[][][][][][][][][][]]
1996: जॉर्डन के शाह की ऐतिहासिक इसराइल यात्रा

जॉर्डन के शाह हुसैन की यात्रा को कूटनीतिक हलकों में सांकेतिक महत्व का ही माना गया था.
इसी दिन 1996 को जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे.

इसराइल और जॉर्डन ने 1994 में हुई शांति संधि के बाद 46 साल से चले आ रहे युद्ध की समाप्ति की थी और शाह हुसैन की इसराइल यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में आए सुधार के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा था.
हालांकि जॉर्डन में रहने वाले फ़लस्तीनी लोग इस संधि के ख़िलाफ़ थे जो कि देश की आबादी का 60 फ़ीसदी हिस्सा थे.
फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन शाह हुसैन की इस यात्रा की निंदा कर रहा था, उनका कहना था कि पहले उन्हें फ़लस्तीनी शासन वाले इलाक़े का दौरा करना चाहिए था.
इस यात्रा के दौरान शाह हुसैन ने इसराइली प्रधानमंत्री शिमॉन पेरेज़ से मुलाक़ात की थी हालांकि उनकी यात्रा को राजनीतिक की जगह सांकेतिक ही माना गया था.
[][][][][][][][][][]
2001 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।
2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे, इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया, लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।
2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।
2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
2008-कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स' ने एक लाख रुपये वाली कार 'नैनो' पेश किया। विदेष रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संधोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।
2009- अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सम्भाला।
2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।
2010-बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन मंत्री व अवामी लीग के महासचिव सैयद अशरफुल इस्लाम ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के नेता अनूप चेतिया के बीच वर्ष 2002 में 90 मिनट तक मुलाकात होना स्वीकार किया।
भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।
2010-:अंगोला में टोगो की फुटबॉल टीम के बस पर हुए हमले के बाद टोगो की सरकार ने ِअपनी फ़ुटबॉल टीम को अफ़्रीकन कप ऑफ नेशंस प्रतियोगिता से वापस बुला लिया।
पूर्व चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराकर चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस प्रतियोगिता का अपना खिताब बरकरार रखा। पुरुष युगल का खिताब स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और सैंटियागो वेंचुरा की जोड़ी ने जीता।
2013 - पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।
                  2017



नरेंद्र मोदी मंगलवार को महात्मा मंदिर में गुजरात ग्लोबल समिट-2017 में पहुंचे। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गुड गवर्नेंस और करप्शन फ्री इंडिया देने का वादा करती है। हम भारत को दुनिया की सबसे ज्यादा डिजिटलाइज्ड इकोनॉमी बनाएंगे। उनसे पहले इनॉगरल सेरेमनी में रतन टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने स्पीच दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो गुजरात में हॉस्पिटल्स और स्कूलों को कनेक्ट करेगा। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अगले पांच साल के दौरान गुजरात में 49 हजार करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट की बात कही। बता दें कि समिट 4 दिन तक चलेगा। मोदी यहां 50 सीईओ के साथ डिनर भी करेंगे।
- मोदी ने कहा, ''ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद हमने बहुत बढ़िया ग्रोथ की। भारत ग्लोबल इकोनॉमी में एक चमकती हुई जगह है। मेरी सरकार पूरी तरह से इंडियन इकोनॉमी में सुधार लाने के लिए कमिटेड है। हमारा सबसे ज्यादा जोर भारत में कारोबार करने के हालात आसान बनाने का है।''
- मोदी ने कहा कि गुजराती जहां भी जाते हैं, वहां हमेशा के लिए गुजरात बस जाता है। इस समिट के बारे में उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा देशों के बिजनेस और पॉलिटिकल लीडर्स की मौजूदगी ने इस इवेंट को ग्लोबल बना दिया है।
- मोदी ने कहा, ''हमारे प्रदेश के लोग विदेशों में भी काम कर रहे हैं। और, जहां पर गुजराती जाते हैं, वहां हमेशा के लिए गुजरात बसा लेते हैं। महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती गुजरात भारत की बिजनेस स्पिरिट को रिप्रेजेंट करती है।''

2. RBI ने कहा- सरकार की सलाह पर बैंक के बोर्ड ने दी थी नोटबंदी को मंजूरी


नोटबंदी को लेकर सवालों का सामना कर रहे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि उसके बोर्ड ने सरकार की सलाह पर नोटबंदी को मंजूरी दी थी। RBI ने फाइनेंस मैटर मॉनीटर करने वाली पार्लियामेंट्री कमेटी को 7 पेज का नोट भेजा है। इसमें नोटबंदी के फैसले पर बैंक के रोल को साफ किया गया था। इस कमेटी के चीफ कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली हैं। बता दें कि सरकार ने 8 नवंबर को 1000 और500 के नोट बंद कर दिए थे।  - बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार ने सिर्फ एक दिन पहले RBI को नोटबंदी की सलाह दी थी। और 2000 के नोट के लिए मई में मंजूरी दे दी गई थी। - RBI के मुताबिक, 7 नवंबर 2016 को सरकार ने बैंक से कहा कि जाली नोट,टेरेरिज्म फाइनेंस और ब्लैक मनी जैसी तीन परेशानियों के लिए नोटबंदी जरूरी है। सरकार ने ये भी कहा कि RBI एक हजार और पांच सौ के नोट बंद करने के प्रपोजल पर विचार करना चाहिए। नोट के मुताबिक, 8 नवंबर को RBI के सेंट्रल बोर्ड ने प्रपोजल पर विचार करने के बाद इसे मंजूरी दे दी। 

3. काबुल में संसद - यूनिवर्सिटी के पास दो ब्लास्ट, 24की मौत, 45 घायल


राजधानी काबुल में मंगलवार शाम दो ब्लास्ट हुए। इसमें 24लोगों की मौत हो गई जबकि 45 घायल हो गए। अफगान होम मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन सादिया सिद्दीकी के मुताबिक,हमलावरों का निशाना मंत्रियों और सांसदों के दफ्तर थे। जहां ब्लास्ट हुए वहां से कुछ दूरी पर अमेरिकी यूनिवर्सिटी का एक सेंटर भी है।
- सिद्दीकी के मुताबिक, पहला ब्लास्ट एक सुसाइड बॉम्बर ने किया। इसके कुछ ही मिनट के भीतर दूसरा ब्लास्ट किया गया। दूसरे ब्लास्ट के लिए कार बम का इस्तेमाल किया गया। - आतंकी संगठन तालिबान के स्पोक्सपर्सन जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक न्यूज एजेंसी को फोन कर हमले की जिम्मेदारी ली है।
- अफगान होम मिनिस्ट्री ने कहा- कुल कितने लोगों की मौत हुई है या घायल हुए हैं, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, अल जजीरा टीवी चैनल ने एक हैल्थ ऑफिशियल के हवाले से बताया कि 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 45 लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोगों में ज्यादातर सिक्युरिटी स्टाफर्स हैं।

4. BJP के लिए कैंपेन कर सकते हैं अर्जुन रामपाल और जैकी श्रॉफ, पार्टी दफ्तर पहुंचे


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और जैकी श्रॉफ बीजेपी के लिए इलेक्शन कैंपेन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बीजेपी भी ज्वॉइन कर सकते हैं। मंगलवार को रामपाल ने दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। रामपाल ने कहा, “मैं कोई नेता नहीं हूं। और ना ही राजनीति के लिए यहां आया हूं। मैं यहां इसलिए आया हूं ताकि तय कर सकूं कि मुझे कैसे बीजेपी का सपोर्ट करना है।”
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामपाल के अलावा 59 साल के एक्टर जैकी श्रॉफ भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने भी बीजेपी नेताओं से मुलाकात की है।
- बता दें कि कुछ दिनों पहले म्यूजिक कम्पोजर साजिद-वाजिद ने ऑफिशियली बीजेपी ज्वॉइन की थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक्टर यूपी और पंजाब इलेक्शन में बीजेपी के लिए कैंपेन भी कर सकते हैं। रामपाल ने मीडिया से कहा- अगर मुझे लगा कि कैंडिडेट सही है तो मैं उसके लिए कैंपेन कर सकता हूं।

5. पंजाब में वोटरों से बोले मनीष सिसोदिया – केजरीवाल को ही हमारा सीएम उम्मीदवार समझ लीजिए


दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बयान से अंदाजा लगाया जाने लगा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। मंगलवार (10 जनवरी) को मोहाली में एक रैली के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘आपका वोट केजरीवाल के नाम पर होना चाहिए। मान लीजिए कि वो आपके सीएम कैंडिडेट हैं।’ सिसोदिया के इस बयान पर सुखबीर सिंह बादल ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘लोगों को केजरीवाल के लिए वोट देने की बात कहकर मनीष सिसोदिया ने अपने प्लान के बारे में बता दिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे लोग पंजाबियों पर भरोसा नहीं करते।’गौरतलब है कि पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए 4 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 11 मार्च को किया जाएगा। आम आदमी पार्टी जिसने लोकसभा में चार सीटें जीती थीं उसकी स्थिति पंजाब में मजबूत मानी जा रही है। उसे कांग्रेस और आकाली-बीजेपी के  गठबंधन का विकल्प माना जा रहा है। तीनों के बीच कड़ी टक्कर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

6. बाबा रामदेव की पीएम मोदी को सलाह – भविष्य में दो हजार के नोट प्रिंट नहीं होने चाहिए


योग गुरु बाबा रामदेव ने नोटबंदी के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में दो हजार के नोट को प्रिंट करना भी बंद कर देना चाहिए। मंगलवार (10 जनवरी) को छत्तीसगढ़ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए रामदेव ने पीएम द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने के फैसले की तारीफ भी की। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में दो हजार के नोटों को बंद कर दिया जाना चाहिए। रामदेव ने कहा, ‘मार्केट में दो हजार के नकली नोट आने की वजह से नोटबंदी जिस वजहों से की गई थी उसका उल्टा प्रभाव पड़ रहा है। इस वजह से ही तो मोदीजी ने बड़ी करेंसी के नोट को बंद किया था।’ रामदेव ने आगे कहा, ‘बड़े नोटों के नकली नोट प्रिंट करना, उन्हें इधर से उधर करना आसान रहता है, साथ ही उन्हें पकड़ पाना भी मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि आने वाले वक्त में दो हजार के नोटों को प्रिंट करना भी बंद कर देना चाहिए।’रामदेव ने कैशलेस सोसाइटी की भी बात की। उन्होंने कहा, ‘आने वाले वक्त में कैश की जरूरत को कम किया जाना चाहिए। हम लोगों को कैशलेस सोसाइटी की तरफ बढ़ना चाहिए।’ रामदेव ने पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी पॉलिसी देश को मजबूत करेगी। नोटबंदी की तारीफ करते हुए रामदेव ने उसे साहसिक कदम बताया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 80 से 85प्रतिशत पैसा कालाधन है। रामदेव ने ये बातें छत्तीसगढ़ में योग शिविर के एक कार्यक्रम में कहीं। तीन दिन का वह शिविर मंगलवार से दुर्ग जिले के भिलाई शहर में शुरू हुआ।

7. 'वायरल वीडियो में दर्द बयां करने वाला जवान कई बार तोड़ चुका है अनुशासन, जेल भी हो चुकी है'


बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक जवान तेज बहादुर यादव के खाने की गुणवत्‍ता शिकायत पर सरकार ने जांच शुरू कर दी है। यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर शिकायत की थी। इसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जांच के आदेश दिए थे। वहीं बीएसएफ ने भी जांच शुरू कर दी थी। वहीं बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यादव पर कई मामलों में अनुशासनात्‍मक कार्रवाई हो चुकी है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि तेज बहादुर यादव जहां पर तैनात है वह बीएसएफ की ट्रांजिंट पोस्‍ट है। इसका ऑपरेशनल कंट्रोल सेना के पास है और वहीं राशन मुहैया कराती है। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट में अच्‍छी सुविधाएं नहीं होती हैं क्‍योंकि ये अस्‍थायी तौर पर बनाई जाती है और दूरदराज के इलाकों में होती हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यादव ने 31 जनवरी 2016 को स्‍वैच्छिक सेवानिवृति के लिए अर्जी दी थी। उन्‍हें 10 दिन पहले संतरी की ड्यूटी पर तैनात किया गया था। अधिकारी ने बताया, ”यादव को आदेश  ना मानने के चलते फटकारा जा चुका है और कम से कम चार बार बड़ी सजाएं दी गईं। इनमें शराब पीकर गाली-गलौच करना, अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल,गैरमौजूद रहना और आधिकारिक आदेश से विपरीत काम करने के आरोप शामिल हैं। आखिरी अपराध के लिए उन्‍हें बीएसएफ कोर्ट ने सात दिन की कड़ी जेल की सजा दी थी।

8. आईओए ने रद्द किया कलमाड़ी-चौटाला की नियुक्ति का फैसला, हुई थी चौतरफा आलोचना


दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को यह विवादास्पद फैसला वापस लेने को बाध्य होना पड़ा है। आईओए के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की कि खेल मंत्रालय से फिर मान्यता हासिल करने और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की संभावित कार्रवाई से बचने के लिए कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्ति को रद्द घोषित किया गया है। कलमाड़ी और चौटाला को 27 दिसंबर को चेन्नई में आईओए की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इस मानद पद पर नियुक्त करने का फैसला किया गया था लेकिन आईओए के अधिकांश सदस्यों ने इसका विरोध किया था जिसके बाद ओलंपिक संस्था को अपना फैसला बदलने को बाध्य होना पड़ा। आईओए के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्तियों को रद्द किया गया है क्योंकि एजीएम के सभी दस्तावेजों को विस्तार से देखने के बाद हमें पता चला कि फैसले में तकनीकी खामी थी।’ उन्होंने कहा, ‘कलमाड़ी और चौटाला अब आईओए का हिस्सा नहीं हैं और उनका आईओए से कोई लेना देना नहीं है।’ आईओए ने इस तरह अपने पूर्व के फैसले से पूरी तरह से यूटर्न ले लिया है जिसके बाद उसे खेल मंत्रालय ने यह विवादास्पद नियुक्तियां करने के लिए निलंबित कर दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि आईओए का निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक कि वह कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला नहीं पलटता। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने तो इस फैसले के विरोध में आईओए के सहायक उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

9. एसपी के तबादले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग


मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हवाला कारोबार का खुलासा करने वाले पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी का तबादला किए जाने से स्थानीय नागरिक नाराज हैं. उन्होंने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि तिवारी का तबादला निरस्त किया जाए. वहीं राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने तबादले को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उन्हें कथित तौर पर एक मंत्री के दवाब में कटनी से छिंदवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि इस कथित मंत्री के हवाला कारोबार से जुड़े होने की बातें सामने आने लगी थी. पुलिस अधीक्षक के तबादले का विरोध भी शुरू हो गया है. राज्य सरकार द्वारा सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले व पदस्थापनाएं की गई हैं. उनमें एक कटनी के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी हैं. तिवारी ने पिछले दिनों हवाला कारोबार की परतें उघाड़ दी थी, इतना ही नहीं इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद इस कारोबार से जुड़े कई रसूखदारों के शिकंजे में कसने की संभावना बनने लगी थी, जिनमें राज्य सरकार के एक मंत्री भी शामिल हैं.

10. यूपी की चर्चित अयोध्‍या सीट से चुनावी मैदान में पहली बार मुस्लिम प्रत्‍याशी


यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही अयोध्‍या सीट चर्चा के केंद्र में आ ही जाती है. लेकिन इस बार यह कुछ अन्‍य कारणों से चर्चित है. दरअसल 1980 के दशक के बाद से पहली बार यहां पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक मुस्लिम प्रत्‍याशी बज्‍मी सिद्दीकी को चुनावी मैदान में उतार दिया है. यह इसलिए अहम है क्‍योंकि कम से कम पिछले तीन दशकों में पहली बार मुख्‍यधारा के दल ने किसी मुस्लिम प्रत्‍याशी को यहां से टिकट दिया है. यानी बसपा ने परंपरा को तोड़ते हुए यहां से मुस्लिम प्रत्‍याशी उतारा है. उल्‍लेखनीय है कि अयोध्‍या सीट इसलिए खासी चर्चित मानी जाती है क्‍योंकि रामजन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद यहीं से शुरू हुआ और इसने भारतीय राजनीति पर खासा असर डाला.  यहां से बसपा के प्रत्‍याशी बज्‍मी सिद्दीकी फैजाबाद के बिजनेसमैन हैं. रियल एस्‍टेट का भी कारोबार शुरू किया है. पिछले साल अक्‍टूबर में एक महिला ने उनके खिलाफ बलात्‍कार का भी मामला दर्ज कराया था. फैजाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की थी. हालांकि इस बारे में बज्‍मी का कहना है कि उनकी छवि को खराब करने की यह एक साजिश है.

05 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें

10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति=====---'
1886 - जॉन मथाई, भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद्।
1894 - पी. लक्ष्मीकांतम- कवि एवं लेखक
1908 - पद्मनारायण राय - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।
1933 - गुरदयाल सिंह, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार
1940 - के. जे. येसुदास - भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार।
1949 - अल्लू अरविन्द, फ़िल्म निर्माता
1974 - रितिक रोशन,

भारतीय अभिनेता
• 1990 -: जेतेश मेघवाल का जन्म हुआ था। जो वर्तमान में informatic assistant के पद पर कार्यरत है।

10 जनवरी को हुए निधन====----
1692 – कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन हुआ।
1922- ओकूमा शाइजनोबु, जापान के 8वें प्रधानमंत्री (ज. 1838)
1969 -सम्पूर्णानंद- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक
1994 - गिरिजाकुमार माथुर - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1967 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
2017-:  क्लेयर होलिंगवर्थ==-

द्वितीय विश्वयुद्ध के समाचार का ब्रेकिंग न्यूज़ देने वाली वरिष्ठ संवाददाता क्लेयर होलिंगवर्थ का 10 जनवरी 2017 को निधन हो गया. वे 105 वर्ष की थीं.

क्लेयर होलिंगवर्थ ब्रिटेन की एक युद्ध संवाददाता थीं उन्होंने ही सबसे पहले दूसरा विश्वयुद्ध आरंभ होने की ख़बर दी थी.

क्लेयर होलिंगवर्थ==-

•    उन्होंने ही सबसे पहले पोलैंड में जर्मन सेनाओं को जबरन घुसते देखकर द्वितीय विश्वयुद्ध आरंभ होने की खबर दी थी.
•    क्लेयर ने वर्ष 1939 में द डेली टेलीग्राफ से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर आरंभ किया था.
•    उन्होंने अपनी पहली नौकरी के सप्ताह भर में यह खबर दी थी कि जर्मनी के सैकड़ों टैंक पोलैंड की सीमा पर खड़े देखे गये.
•    उन्होंने फिलिस्तीन, वियतनाम, अल्जीरिया, चीन और अदन में भी संघर्ष की रिपोर्टिग की.
•    वर्ष 1946 में जब वे इकोनॉमिस्ट और आब्जर्वर में संवाददाता थीं तो उन्हें एक बार जेरूसलम रुकना पड़ा जहां उनके होटल पर बमबारी होने लगी.
•    वर्ष 1972 में वे टेलीग्राफ की पहली संवाददाता बनीं जिन्होंने बीजिंग में रिपोर्टिंग की.
•    उन्होंने चीन की सांस्कृतिक क्रांति के दौरान भी चीन से रिपोर्टिंग की थी.
•    इसके बाद वे रक्षा संवाददता के तौर पर इंग्लैंड लौट गयीं एवं वहां से हांगकांग जाकर रिपोर्टिंग करने लगीं.
•    उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर उपाधि से सम्मानित किया गया.
2017-:जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति रोमन हर्ज़ोग का 10 जनवरी 2017 को निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. उन्हें प्रलय के समय के स्मरण काल के लिए विशेष रूप से जान जाता है.
उन्हें राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उदार और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक नैतिक अभिभावक के रूप में सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है. वे अक्सर अपने अतीत के अपराधों के लिए जर्मनी की नैतिक जिम्मेदारी की बात किया करते थे.
रोमन हर्ज़ोग से संबंधित कुछ अन्य बातें ~~~~~~~
•    वे 1994 से 1999 तक जर्मनी के राष्ट्रपति रहे. उन्हें फ़ेडरल असेम्बली द्वारा 23 मई 1994 को राष्ट्रपति पद हेतु चयनित किया गया.
•    वे क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के सदस्य थे.
•    वर्ष 1994 में उन्होंने वारसॉ विद्रोह की 50 वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लिया था.
•    वह जर्मनी के एकीकरण के बाद बनने वाले पहले राष्ट्रपति थे.
•    राष्ट्रपति पद से पूर्व वे फ़ेडरल कोन्स्टिट्यूशन कोर्ट के जज थे.
•    उन्होंने कोन्स्टिट्यूशनल कोर्ट के अध्यक्ष के रूप में भी भूमिका निभाई थी.
•    दिसंबर 1999 से अक्टूबर 2000 तक वे यूरोपियन कन्वेंशन के अध्यक्ष रहे. इस कन्वेंशन ने यूरोपियन यूनियन के लिए मौलिक अधिकारों का चार्टर तैयार किया.
•    उन्होंने पूर्व केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष हैंस टिएटमेयर एवं संघीय न्यायाधीश पॉल किरशौफ़ के साथ वित्तपोषण घोटाले के जांच के लिए बनाये गये स्वतंत्र आयोग की अध्यक्षता की.
10 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव=====--
विश्व हिन्दी दिवस।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
12वां विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2017 को मनाया गया. इस अवसर पर विदेश मंत्रालय ने अपने विभागों में राजभाषा के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया.

इस दिवस का मनाने का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया था. यह 14 सितम्बर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय हिंदी दिवस का ही एक हिस्सा हैं. विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है.

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा के तौर पर अपनाये जाने के उपलब्धियों में मनाया जाता हैं.
राष्ट्रीय हिंदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जबकि विश्व हिंदी दिवस की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

हिंदी के बारे में कुछ विशेष बातें ~~~~~~~°•○°•○

•    हिंदी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं.
•    भारत में लगभग 258 मिलियन लोगों की यह मातृभाषा हैं.
•    यह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छतीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बोली जाने वाली मुख्य भाषा हैं.
•    हिंदी 20 देशों में बोली जाती है तथा विश्व की 150 विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ाई जाती हैं.
•    फिजी की राजभाषा हिंदी है.
•    विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है.]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

09 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

1 comment:

  1. Find the latest World news headlines in Hindi. Get current news headlines, breaking news samachar and top stories in Hindi from around the World at MNews India. World News Samachar | विश्व के समाचार

    ReplyDelete