♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 12 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।
07 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तगाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005– टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 - 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008-कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। 2009-:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2010-::कैरेबियाइ देश हैती में सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर आए, [रिक्टर स्केल पर 7.3 की तीव्रता वाले, 240 साल के सबसे भयंकर भूकंप में लाखों लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसमें नेशनल पैलेस, संयुक्त राष्ट्र शांति मुख्यालय, कई अस्पताल और अन्य कई इमारतें तबाह हो गई। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट अऊ प्रिंस से लगभग 15 किलोमीटर दूर था।
कैरेबियन सागर के तटवर्ती देशों में आए इस भूकंप जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर सात डिग्री दर्ज की गई। हैटी के इस विधवंसकारी भूकंप में मूलभूत संरचना को बहुत क्षति पहुंची और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए। इस भूकंप से उबरने में हैटी को बहुत समय लगा। इस भीषण भूकंप के कारण विश्व के विभिन्न देशों ने भूकंप पीड़ितों को भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी।
2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन। बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2017
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को पंजाब चुनाव के लिए 17 और गोवा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सेंट्रल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थी, जिसमें पार्टी के उम्मदीवारों के नामों पर चर्चा की। पंजाब की 117विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शिरोमणी अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गोवा की 40 सीटों में से 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गोवा और पंजाब में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की गई लिस्ट में पांच वर्तमाना विधायकों को जगह मिली है। इसके साथ ही भाजपा ने अमृतसर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए डॉ. सरदार राजेंद्र मोहन छिन्ना को उतारा है।
11 .स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम पिनाक मार्क-2 का सफल परीक्षण किया.
भारत ने गुरूवार को ओडिशा के तट से स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम पिनाक मार्क-2 का सफल परीक्षण किया। पिनाका को डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने विकसित किया है। पिनाका 60 किलोमीटर की दूरी और साढ़े तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ दुश्मन के कई ठिकानों को नष्ट कर सकती है। यह मिसाइल सिस्टम 44 सेकंड में बारह रॉकेट दागकर दुश्मन सेना को भारी मुश्किल में डालने में सक्षम है।
क्या है पिनाका की खासियत~~~~
पिनाक मार्क-1 रॉकेट को नैविगेशन, गाइडेंस और कंट्रोल किट से जोड़कर गाइडेड पिनाक में बदल दिया गया है और इसे मार्क-2 कहा गया है। इससे पिनाक की रेंज और सटीकता बढ़ी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उड़ीसा के चांदीपुर में हुए टेस्ट में मिशन के सभी लक्ष्य पूरे हो गए। लॉ इंटेसिटी वाले संघर्षों में यह रॉकेट प्रणाली तुरंत जवाबी हमला करने में सक्षम है। पिनाका की मिसाइलें दागने की रफ्तार काफी ज्यादा है और इसमें एंटी राडार सिस्टम लगा है। इसके मिलने से सशस्त्र सेनाओं की मारक क्षमता बेहतर होगी।
क्या कहा रखा मंत्रालय ने~~~
गुरुवार 13 जनवरी 2017 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर से से 12:15pm पर पिनाक को फायर किया गया। डिफेंस सोर्स के मुताबिक, 'ट्रायल के दौरान मिशन की सारे उद्देश्य पूरे हुए। पूरे उड़ान पथ के दौरान चांदीपुर में सभी रेडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और टेलीमेंट्री सिस्टम पर सही से नजर रखी गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इसे मल्टिबैरल रॉकेट लॉन्चर से छोड़ा गया। पिनका खास तौर से दुश्मन के बंकरों को निशाना बनाने में इससे कामयाबी मिलती है। करगिल जंग के दौरान पिनाक मार्क -1 ने काफी साथ दिया था। रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार और डीजी डॉ जी सतीश रेड्डी इस मिशन के दौरान मौजूद रहे। DRDO चेयरमैन डॉ एस क्रिस्टोफर ने मिशन के सफल होने पर पूरी टीम को बधाई दी।
08 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति=====-
1863 - स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक।•○●•○●•○●1863 में भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले लोगों मे एक प्रमुख व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
•○●•○●•○●
1869 - भगवान दास -- भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म' हुआ।
1876-::अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और भॉति भॉति की जातियों और लोगों से परिचित हुए। उन्होंने अपनी पुस्तकों में जिन दृश्यों का चित्रण किया है उनमें से लगभग सभी को उन्होंने स्वयं निकट से देखा था। उन्होंने 51 लम्बी और 125 छोटी कहानियां लिखीं।
1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1917 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1922- टेडस्ज़ ज़िचुइग्ज़, पोलिश पत्रकार, कला इतिहासकार और प्रचारक। (मृ. 1994)।
1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
अरुण गोविल अपने असली नाम से ज्यादा ‘रामायण’ के राम के रूप में जाने जाते हैं
1958-:अरूण गोविल~~~~
मेरठ में 12 जनवरी, 1958 को जन्मे अरुण गोविल 17 साल की उम्र में अपने व्यवसायी भाई के साथ व्यवसाय में सहयोग के लिए मुंबई चले गए, लेकिन व्यवसाय से जल्द ही उनका रुझान हट गया और उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला कर लिया।
हालांकि उन्हें छोटे परदे के राम के रूप में पहचान मिली, लेकिन उन्हें अभिनय का पहला ब्रेक 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म ‘पहेली’ में मिला। रामानांद सागर के राम बनने से पहले उन्हें सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ में राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाने का मौका मिला था। बेताल को कंधे पर लादे राजा विक्रमादित्य की भूमिका उन्होंने इतने सशक्त ढंग से निभाई कि इसकी सफलता के बाद उन्हें 1987 में ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका दिया गया।
जहां भी जाते लोग उनके पैर छूने लगते~~~~~~
लेकिन अरुण के लिए खुद को पर्दे पर इस किरदार में ढालने के साथ ही एक और चुनौती भी थी। वह जहां भी जाते, लोग उनके पैर छूने लगते, यहां तक कि उनके आगे बुजुर्गो के हाथ भी श्रद्धा में जुड़ जाते। ऐसे में राम के रूप में श्रद्धेय माने जाने वाले अरुण को बरसों से पड़ी अपनी धूम्रपान की लत भी छोड़नी पड़ी।
इस चरित्र के साथ उनका जिंदगीभर के लिए ऐसा नाता जुड़ गया कि वह इस छवि से अलग ही नहीं हो पाए। नतीजा यह हुआ कि उनका अभिनय का करियर लगभग खत्म हो गया। उन्हें केवल ऐसी ही भूमिकाओं के ही प्रस्ताव मिलने लगे। इस छवि को तोड़ने की कोशिश में उन्होंने कई सालों तक खुद को अभिनय से दूर रखा और केवल प्रोडक्शन का काम ही संभाला।
अभिनय छोड़ प्रोडक्शन का काम संभाला
उन्हें केवल ऐसी ही भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलने लगे, मगर करीब 9-10 साल तक उन्होंने अभिनय दूर रहकर सिर्फ प्रोडक्शन का काम संभाला। ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सह-अभिनेता सुनील लाहिड़ी के साथ मिलकर उन्होंने अपनी एक टीवी कंपनी बनाई, जिसके तहत वह कार्यक्रमों के निर्माण से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से दूरदर्शन के लिए कार्यक्रम बनाए।
इसी दौरान उन्होंने दूरदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह के जीवन पर केंद्रित धारावाहिक ‘हैप्पी होम्स’ और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित धारावाहिक ‘मशाल’ का भी निर्माण किया। भले ही रामायण को प्रसारित हुए करीब तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन अरुण गोविल आज भी केवल टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं।
‘रामायण’ और ‘विक्रम बेताल’ के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर ‘लव कुश’, ‘अंतराल’, ‘बुद्ध’, ‘अपराजिता’, ‘मशाल’, ‘बसेरा’ और ‘कारावास’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया।
इसके अलावा उन्होंने ‘सावन को आने दो’, ‘सांच को आंच नहीं’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘श्रद्धांजलि’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई भोजपुरी, उड़िया और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। पर्दे पर राम बनकर सभी के मन में अपने लिए श्रद्धा हासिल करने वाले अरुण गोविल अब अपनी असल जिंदगी में भी मर्यादा के आदर्शो को उतारना चाहते हैं। इसी प्रयास में वह ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं।
राम के रूप में हर घर में पहचान बनाने वाले अरुण ने राम की भूमिका को इतनी सार्थकता के साथ निभाया था कि राम का किरदार ही उनकी दूसरी पहचान बन गई। लोगों को उन्हें राम से इतर कुछ भी मानना कबूल नहीं है, जिसका खामियाजा उन्हें अपने करियर में भी भुगतना पड़ा।
स्कूल में पढ़ाई के दौरान किशोर अरुण ने कई नाटकों में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्होंने कभी अभिनय को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था।
1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ
1972 - प्रियंका गाँधी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी।
09 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
12 जनवरी को हुए निधन===-
1665- को फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। वे 1601 ईसवी में पैदा हुए थे। फरमा डेकार्ट के समकालिक और उनसे तथा उनकी रचनाओं से पूरी तरह परिचित थे। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हें। उन्होंने इस विषय में कई प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिखीं हैं।
1665 ईसवी को फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ।
1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।•○●•○●•○●•○1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया। ●•○●•○●•○•○●•○●
1976 - आगाथा क्रिस्टी, अंग्रेज़ लेखक।
दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक थे अगाथा क्रिस्टी।बीमारी के चलते 85 वर्ष की अवस्था में ऑक्सफोर्डशर स्थित अपने ही घर में मौत।
1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
2008-:दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
2010-:ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु वैज्ञानिक प्रोफेसर मसूद अली मोहम्मदी की बम विस्फोट द्वारा हत्या कर दी गई।
10 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव=====-=
राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत।
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।
11 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

खबरें—
1. एन. चंद्रशेखरन बने टाटा सन्स के नए चेयरमैन, 21फरवरी से संभालेंगे कमान
एन. चंद्रशेखरन टाटा सन्स के नए चेयरमैन होंगे। 54 साल के चंद्रशेखरन साइरस मिस्त्री की जगह लेंगे। मिस्त्री को अक्टूबर में चेयरमैन पोस्ट से हटा दिया गया था। मिस्त्री के बाद से रतन टाटा टाटा सन्स के इंटरिम चेयमैन का कामकाज संभाल रहे थे। चंद्रशेखरन फिलहाल, टीसीएस के चीफ हैं। चंद्रशेखरन का नाम उस सर्च कमेटी ने फाइनल किया है जो मिस्त्री के हटाए जाने के बाद टाटा सन्स के बोर्ड ने अप्वॉइंट की थी। कमेटी को 24 फरवरी तक नए चेयरमैन का नाम देना था लेकिन उसने काफी पहले ही चंद्रशेखरन का नाम सिलेक्ट कर लिया। टाटा सन्स के 149 साल के इतिहास में चंद्रशेखरन पहले गैर-पारसी चेयरमैन होंगे। इसके अलावा टाटा परिवार के बाहर से ग्रुप संभालने वाले वो तीसरे शख्स हैं।
2. टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, पोस्टर में दिखे धोनी-विराट
वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया की नई किट लॉन्च कर दी गई है। इस नई किट को नाइकी ने 'सेल्फ बिलीफ' स्लोगन के साथ लॉन्च किया। नई जर्सी के पोस्टर में धोनी और विराट कोहली नजर आए। पुरुष और महिला टीमों के लिए स्टाइलिश जर्सी कई नए फीचर्स से लैस है।
पुरुष क्रिकेट टीम नई जर्सी में 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी।
- नई जर्सी को नाइकी ने डिजाइन और लॉन्च किया है। नाइकी 12 साल से क्रिकेट टीम की ऑफिशियल किट पार्टनर है।
- नई जर्सी को डिजाइन करने से पहले कंपनी के ऑफिशियल्स ने क्रिकेटर्स से बात की थी। कंपनी ने प्लेयर्स की डिमांड्स को समझा।
- एमएस धोनी भी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए अच्छी किट की जरूरत पर जोर दे चुके हैं।
3. तुसाद में लगेगा मोदी का 5वां पुतला, भारत में जल्द ओपन होगी ब्रांच
मोम के पुतलों के लिए मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम जल्द ही राजधानी में भी खुलने जा रहा है। यहां मोदी का पांचवा पुतला लगेगा। उनके बाकी 4 स्टैचू लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक के म्यूजियम में रखे गए हैं। इसके अलावा सचिन, अमिताभ और किम कार्दशियन समेत करीब 50नामी हस्तियों के पुतलों से रू-ब-रू होने का मौका दर्शकों को मिलेगा। मैडम तुसाद का यह भारत में इकलौता और दुनिया में 23rd एडिशन है। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जून तक खुलने की उम्मीद है।
-ऑपरेशन की जिम्मेदारी ब्रिटिश फर्म मर्लिन एंटरटेनमेंट्स के पास है। इंडियन यूनिट के डायरेक्टर अंशुल जैन ने बताया कि अमिताभ बच्चन ओपनिंग में शामिल होंगे।
- 20 इंटरनेशनल और नेशनल आर्टिस्ट मोम के पुतले तैयार कर रहे हैं। हर पुतले को बनाने में 4 महीने का वक्त लगा। एक पुतले पर 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आया।
- कनॉट प्लेस की रीगल बिल्डिंग में बनाए जा रहे म्यूजियम में इतिहास, खेलकूद और फिल्म की 50 से ज्यादा हस्तियों के पुतले लगेंगे, इनमें 60% भारतीय होंगे।
- म्यूजियम में करीब 500 दर्शक एक साथ एंट्री कर पाएंगे। किफायती दरों पर टिकट मिलेंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।
4. अमन के लिए खतरा है भारत का मिसाइल प्रोग्राम :PAK
पाकिस्तान का कहना है कि अग्नि-5 जैसी इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें डेवलप करने का भारत का प्रोग्राम साउथ एशियाई इलाके में अमन के लिए खतरा है। पाकिस्तान ने यह बात उस मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रेजीम (MTCR) से कही है, जिसका 35 देश हिस्सा हैं और जो खतरनाक मिसाइल टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर को रोकने का काम करता है। भारत इस ग्रुप का हाल ही में हिस्सा बना है।
- पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पाक सरकार ने MTCR से कहा है कि भारत के मिसाइल टेस्ट से हम काफी फिक्रमंद हैं।
- पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी तस्नीम असलम ने कोरिया में MTCR की मीटिंग के दौरान यह बात कही। तस्नीम ने MTCR के चेयरमैन हाम सांग-वूक से इस बारे में बातचीत की।
- पाकिस्तान ने कहा कि भारत के मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम्स और इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों के चलते रीजनल पीस अौर स्टैबिलिटी के सामने खतरा पैदा हो गया। हम साउथ एशिया में हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहते। लेकिन साउथ एशिया में स्ट्रैटजिक रिस्ट्रेन्ट रेजीम (सब्र रखने का करार) कायम हो ताकि कोई भी देश किसी पर एटमी या मिसाइल हमला ना करे।
5. भारत-ए ने जीता दूसरा प्रैक्टिस मैच, इंग्लैंड को 6विकेट से हराया, रहाणे ने बनाए 91 रन
भारत 'ए' की टीम ने इंग्लैंड को दूसरे प्रैक्टिस मैच में 6 विकेट से हरा दिया। मेजबान टीम ने 39.4 ओवर में 283 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ए के लिए कप्तान रहाणे (91) , ऋषभ पंत (59) और शेल्डन जैक्सन (59) ने शानदार फिफ्टी लगाई। सुरेश रैना 45 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की पूरी टीम 282 रन पर आउट हो गई थी। पहला प्रैक्टिस मैच मेहमान टीम ने 3 विकेट से जीता था।
6. बैंड-बाजे और आरती के साथ हॉलीवुड स्टार विन डीजल का दीपिका ने किया वेलकम
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचे। डीजल का दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर बैंड-बाजे के साथ वेलकम किया। इस दौरान उन्हें तिलक लगाया गया और आरती भी उतारी गई। बता दें कि गुरुवार रात मुंबई में डीजल और दीपिका की मूवी 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का प्रीमियर है। यह मूवी 14 जनवरी को पहले इंडिया में और फिर 20 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी
7. सीआईएसएफ जवान ने कर दी साथियों पर फायरिंग, 4 की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर गुरुवार (12जनवरी) की गयी गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक डा0 सत्यप्रकाश ने बताया कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बलबीर ने छुटटी पर जाने के लिए आवेदन दिया था और उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। किसी दूसरे जवान द्वारा इस बात को लेकर उनपर तंज कसे जाने पर उन्होंने आवेश में आकर अपनी राइफल से गोलीबारी कर दी जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।
उन्होंने बताया कि बलबीर द्वारा की गयी गोलीबारी में बच्चा शर्मा और एन मिश्र नामक दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों अरविंद कुमार और जी एस राम को पडोसी रोहतास जिला स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाए जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिकारियों की टीम को घटनास्थल भेजा गया है और टीम के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
8. सुब्रत राय सहारा को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी- बकाया 600 करोड़ नहीं चुकाया तो फिर भेजेंगे जेल
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय सहारा को चेतावनी दी है। अदालत ने कहा है कि अगर सहारा समूह 6फरवरी तक सेबी को भुगतान नहीं करता तो उन्हें फिर से जेल भेजा जा सकता है। सहारा समूह को 6 फरवरी तक सेबी के पास 600 करोड़ रुपए जमा कराने हैं। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार (28 नवंबर) को सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय से कहा था कि यदि उन्हें जेल से बाहर रहना है तो वह सेबी-सहारा रिफंड खाते में अगले साल 6फरवरी तक 600 करोड़ रुपए जमा करायें। न्यायालय ने उन्हें तब भी आगाह किया था कि धनराशि जमा कराने में विफल रहने पर उन्हें फिर जेल में लौटना होगा।नवंबर में प्रधान न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति ए के सिकरी और न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा था कि यदि सहारा समूह निवेशकों की बकाया राशि का भुगतान करने के लिये संपत्ति बेचने में असफल रहा तो वे इसके लिये ‘रिसीवर’ नियुक्त करने पर विचार कर सकते हैं। पीठ ने कहा, ‘यदि आप (सहारा समूह) संपत्ति बेचने में असफल रहे तो न्यायालय रिसीवर नियुक्त करना बेहतर समझेगी।’’ साथ ही पीठ ने यह भी कहा कि वह किसी व्यक्ति को जेल में नहीं रखना चाहती।
9. राहुल गांधी ने अच्छे दिन लाने की बात कही तो स्मृति ईरानी ने कर दिया ट्रोल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 11 जनवरी (बुधवार) को नोटबंदी के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अब ‘अच्छे दिन तभी आएंगे जब कांग्रेस 2019 में सत्ता में वापस आ जाएगी।’ राहुल के भाषण के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर खासे वायरल हुए खासतौर पर जब उन्होंने कहा, ‘हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि हमने पिछले 70 सालों में क्या किया या क्या नहीं किया। बीजेपी ने ढाई साल में वह कर दिया है जो हम नहीं कर पाए।’ उनके कहने का मतलब था कि ‘ नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस के तहत भाजपा ने पिछले ढाई सालों में आरबीआई, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग समेत हर संस्था को कमजोर किया है’ मगर सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के लिए उन्हें ट्रोल किया गया। आम लोगों ने तो राहुल पर तंज कसे ही, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी से कड़ी चुनौती देने वाली केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी चुटकी लेने में देर नहीं की।
स्मृति ने राहुल गांधी के कार्यालय द्वारा द्वारा किए गए तीन ट्वीट पर जवाब देते हुए उन्हें घेरा। जब राहुल का ट्वीट था, ‘हमारे इतिहास में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री का दुनिया भर में मजाक उड़ाया जा रहा है’ तो स्मृति ने लिखा, ‘यह ट्वीट श्री मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) के लिए है?’ अगले ट्वीट में राहुल ने कहा, ‘इससे पहले हर एक अर्थशास्त्री ने कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसा अक्षम फैसला किया है’, इस पर स्मृति ने पूछा, ”2जी, कोयला घोटाला,कॉमनवेल्थ गेम्स, अगुस्ता- यही आपकी क्षमता की परिभाषा है???” अच्छे दिन वाले ट्वीट पर स्मृति ने कहा, ”क्या कांग्रेस यह मान रही है कि देश में दशकों के कांग्रेस शासन के बावजूद अच्छे दिन नहीं आए??”
10. गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को पंजाब चुनाव के लिए 17 और गोवा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सेंट्रल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थी, जिसमें पार्टी के उम्मदीवारों के नामों पर चर्चा की। पंजाब की 117विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शिरोमणी अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गोवा की 40 सीटों में से 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गोवा और पंजाब में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की गई लिस्ट में पांच वर्तमाना विधायकों को जगह मिली है। इसके साथ ही भाजपा ने अमृतसर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए डॉ. सरदार राजेंद्र मोहन छिन्ना को उतारा है।
11 .स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम पिनाक मार्क-2 का सफल परीक्षण किया.
भारत ने गुरूवार को ओडिशा के तट से स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम पिनाक मार्क-2 का सफल परीक्षण किया। पिनाका को डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने विकसित किया है। पिनाका 60 किलोमीटर की दूरी और साढ़े तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ दुश्मन के कई ठिकानों को नष्ट कर सकती है। यह मिसाइल सिस्टम 44 सेकंड में बारह रॉकेट दागकर दुश्मन सेना को भारी मुश्किल में डालने में सक्षम है।
क्या है पिनाका की खासियत~~~~
पिनाक मार्क-1 रॉकेट को नैविगेशन, गाइडेंस और कंट्रोल किट से जोड़कर गाइडेड पिनाक में बदल दिया गया है और इसे मार्क-2 कहा गया है। इससे पिनाक की रेंज और सटीकता बढ़ी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उड़ीसा के चांदीपुर में हुए टेस्ट में मिशन के सभी लक्ष्य पूरे हो गए। लॉ इंटेसिटी वाले संघर्षों में यह रॉकेट प्रणाली तुरंत जवाबी हमला करने में सक्षम है। पिनाका की मिसाइलें दागने की रफ्तार काफी ज्यादा है और इसमें एंटी राडार सिस्टम लगा है। इसके मिलने से सशस्त्र सेनाओं की मारक क्षमता बेहतर होगी।
क्या कहा रखा मंत्रालय ने~~~
गुरुवार 13 जनवरी 2017 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर से से 12:15pm पर पिनाक को फायर किया गया। डिफेंस सोर्स के मुताबिक, 'ट्रायल के दौरान मिशन की सारे उद्देश्य पूरे हुए। पूरे उड़ान पथ के दौरान चांदीपुर में सभी रेडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और टेलीमेंट्री सिस्टम पर सही से नजर रखी गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इसे मल्टिबैरल रॉकेट लॉन्चर से छोड़ा गया। पिनका खास तौर से दुश्मन के बंकरों को निशाना बनाने में इससे कामयाबी मिलती है। करगिल जंग के दौरान पिनाक मार्क -1 ने काफी साथ दिया था। रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार और डीजी डॉ जी सतीश रेड्डी इस मिशन के दौरान मौजूद रहे। DRDO चेयरमैन डॉ एस क्रिस्टोफर ने मिशन के सफल होने पर पूरी टीम को बधाई दी।
08 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति=====-
1863 - स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक।•○●•○●•○●1863 में भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले लोगों मे एक प्रमुख व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
•○●•○●•○●
1869 - भगवान दास -- भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म' हुआ।
1876-::अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और भॉति भॉति की जातियों और लोगों से परिचित हुए। उन्होंने अपनी पुस्तकों में जिन दृश्यों का चित्रण किया है उनमें से लगभग सभी को उन्होंने स्वयं निकट से देखा था। उन्होंने 51 लम्बी और 125 छोटी कहानियां लिखीं।
1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1917 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1922- टेडस्ज़ ज़िचुइग्ज़, पोलिश पत्रकार, कला इतिहासकार और प्रचारक। (मृ. 1994)।
1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
अरुण गोविल अपने असली नाम से ज्यादा ‘रामायण’ के राम के रूप में जाने जाते हैं
1958-:अरूण गोविल~~~~
मेरठ में 12 जनवरी, 1958 को जन्मे अरुण गोविल 17 साल की उम्र में अपने व्यवसायी भाई के साथ व्यवसाय में सहयोग के लिए मुंबई चले गए, लेकिन व्यवसाय से जल्द ही उनका रुझान हट गया और उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला कर लिया।
हालांकि उन्हें छोटे परदे के राम के रूप में पहचान मिली, लेकिन उन्हें अभिनय का पहला ब्रेक 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म ‘पहेली’ में मिला। रामानांद सागर के राम बनने से पहले उन्हें सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ में राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाने का मौका मिला था। बेताल को कंधे पर लादे राजा विक्रमादित्य की भूमिका उन्होंने इतने सशक्त ढंग से निभाई कि इसकी सफलता के बाद उन्हें 1987 में ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका दिया गया।
जहां भी जाते लोग उनके पैर छूने लगते~~~~~~
लेकिन अरुण के लिए खुद को पर्दे पर इस किरदार में ढालने के साथ ही एक और चुनौती भी थी। वह जहां भी जाते, लोग उनके पैर छूने लगते, यहां तक कि उनके आगे बुजुर्गो के हाथ भी श्रद्धा में जुड़ जाते। ऐसे में राम के रूप में श्रद्धेय माने जाने वाले अरुण को बरसों से पड़ी अपनी धूम्रपान की लत भी छोड़नी पड़ी।
इस चरित्र के साथ उनका जिंदगीभर के लिए ऐसा नाता जुड़ गया कि वह इस छवि से अलग ही नहीं हो पाए। नतीजा यह हुआ कि उनका अभिनय का करियर लगभग खत्म हो गया। उन्हें केवल ऐसी ही भूमिकाओं के ही प्रस्ताव मिलने लगे। इस छवि को तोड़ने की कोशिश में उन्होंने कई सालों तक खुद को अभिनय से दूर रखा और केवल प्रोडक्शन का काम ही संभाला।
अभिनय छोड़ प्रोडक्शन का काम संभाला
उन्हें केवल ऐसी ही भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलने लगे, मगर करीब 9-10 साल तक उन्होंने अभिनय दूर रहकर सिर्फ प्रोडक्शन का काम संभाला। ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सह-अभिनेता सुनील लाहिड़ी के साथ मिलकर उन्होंने अपनी एक टीवी कंपनी बनाई, जिसके तहत वह कार्यक्रमों के निर्माण से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से दूरदर्शन के लिए कार्यक्रम बनाए।
इसी दौरान उन्होंने दूरदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह के जीवन पर केंद्रित धारावाहिक ‘हैप्पी होम्स’ और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित धारावाहिक ‘मशाल’ का भी निर्माण किया। भले ही रामायण को प्रसारित हुए करीब तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन अरुण गोविल आज भी केवल टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं।
‘रामायण’ और ‘विक्रम बेताल’ के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर ‘लव कुश’, ‘अंतराल’, ‘बुद्ध’, ‘अपराजिता’, ‘मशाल’, ‘बसेरा’ और ‘कारावास’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया।
इसके अलावा उन्होंने ‘सावन को आने दो’, ‘सांच को आंच नहीं’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘श्रद्धांजलि’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई भोजपुरी, उड़िया और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। पर्दे पर राम बनकर सभी के मन में अपने लिए श्रद्धा हासिल करने वाले अरुण गोविल अब अपनी असल जिंदगी में भी मर्यादा के आदर्शो को उतारना चाहते हैं। इसी प्रयास में वह ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं।
राम के रूप में हर घर में पहचान बनाने वाले अरुण ने राम की भूमिका को इतनी सार्थकता के साथ निभाया था कि राम का किरदार ही उनकी दूसरी पहचान बन गई। लोगों को उन्हें राम से इतर कुछ भी मानना कबूल नहीं है, जिसका खामियाजा उन्हें अपने करियर में भी भुगतना पड़ा।
स्कूल में पढ़ाई के दौरान किशोर अरुण ने कई नाटकों में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्होंने कभी अभिनय को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था।
1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ
1972 - प्रियंका गाँधी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी।
09 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
12 जनवरी को हुए निधन===-
1665- को फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। वे 1601 ईसवी में पैदा हुए थे। फरमा डेकार्ट के समकालिक और उनसे तथा उनकी रचनाओं से पूरी तरह परिचित थे। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हें। उन्होंने इस विषय में कई प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिखीं हैं।
1665 ईसवी को फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ।
1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।•○●•○●•○●•○1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया। ●•○●•○●•○•○●•○●
1976 - आगाथा क्रिस्टी, अंग्रेज़ लेखक।
दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक थे अगाथा क्रिस्टी।बीमारी के चलते 85 वर्ष की अवस्था में ऑक्सफोर्डशर स्थित अपने ही घर में मौत।
1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
2008-:दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
2010-:ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु वैज्ञानिक प्रोफेसर मसूद अली मोहम्मदी की बम विस्फोट द्वारा हत्या कर दी गई।
10 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव=====-=
राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत।
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।
11 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
No comments:
Post a Comment