♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।
13 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
1641- यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
1659- एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया।
1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
1760 - फ्रांसीसी जनरल लैली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।
1761-:भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
1784 - अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
1809 - इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
1858 - नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
1867 - पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1907 - जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
जमायका में आये भूकम्प में क़रीब 1000 लोगों की मौत हो गई।
1912- रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1914 – हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बली लाइन तकनीक की।
1918 - फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
1938 – बेलूर मठ के श्री रामकृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा की गई।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोरक्को की कासाब्लांका बंदरगाह पर इसी नाम से एक ऐतिहासिक सम्मेलन आरंभ हुआ।
1950 - ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।
1954 - जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
1962 - अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
1964: टेस्ट गेंदबाज रमेशचंद्र गंगाराम नाडकर्णी ने आज के दिन लगातार 21 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था.
1966 - इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
1969- भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
1974- विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
1975- सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
1982 -:श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
1985 -:हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1986 - ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
1989 - इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
1992 -इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
1992-:पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।
1994: 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया. एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं.
[][][][][][][][][[
1994: डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं~~~~~।
12 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
300 वर्ष में ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने पहली बार कैथोलिक धर्म अपनाया।
14 जनवरी 1994 को 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया.
एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।
ब्रितानी संसद में सन 1701 में पारित एक क़ानून के तहत राज-गद्दी के वारिस रोमन कैथोलिक धर्म नहीं अपना सकते ना ही इस धर्म के अनुयायी से शादी कर सकते हैं.
डचेस ऑफ़ केन्ट के पति ब्रिटेन की महारानी के दूर के भाई थे और राजगद्दी के वारिसों के क्रम में 18वें थे.
ड्यूक के दफ़्तर की ओर से जारी बयान के मुताबिक डचेस के फ़ैसले का इसपर कोई असर नहीं होगा क्योंकि शादी के समय वो ऐंग्लिकन थीं.
वहीं डचस की ओर से कहा गया कि ये उनका निजी फ़ैसला है और इसका चर्च के बारे में चल रही बहस से कोई लेना-देना नहीं.
ग़ौरतलब है कि वर्ष 1992 में इंग्लैंड की चर्च के महिलाओं को पादरी बनाए जाने के फ़ैसले के बाद कई नामी गिरामी हस्तियों ने कैथोलिक धर्म अपनाया था.
][][][][][[][[][][]
1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।
1998 - पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।
1999 -भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 - कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
2001 - अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये, मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा।
2002 -भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।
आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में चीन भारत के साथ, न्यूयार्क में रक्षामंत्री जार्ज फ़र्नांडीस ने आतंकवाद की समाप्ति से पहले सीमा से भारतीय सेनाएँ हटाने से इन्कार किया।
2002: ब्रितानी सरकार ने घोषणा की कि क़रीब 11 महीने तक देश में फैली फ़ुट एंड माउथ बीमारी को मध्यरात्रि में ख़त्म माना जाएगा.
[[][][][][][][][][][][][
2002: ब्रिटेन में फ़ुट एंड माउथ बीमारी ख़त्म
11 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
फ़ुट एन्ड माउथ बीमारी का संक्रमण जानवरों के बीच बहुत तेज़ी से होता है.
14 जनवरी 2002 के दिन ब्रितानी सरकार ने घोषणा की कि क़रीब 11 महीने तक देश में फैली फ़ुट एंड माउथ बीमारी को मध्यरात्रि में ख़त्म माना जाएगा.
पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के मुताबिक गुज़रे तीन महीनों में इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया.
साथ ही बीमारी की शुरुआत जिस इलाके से हुई थी वहां कि भेड़ों पर की गई ताज़ा जांच से बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए.
फरवरी 2001 में इस बीमारी के पहले मामले सामने आने के बाद 65 लाख से ज़्यादा भेड़ों को मारा गया ताकि बीमारी और ना फैले.
ये इतना मुश्किल था कि इसके लिए सेना की मदद ली गई, ताकि जानवरों को सामूहिक तरीके से जलाकर दफ़्न किया जा सके.
इस बीमारी की वजह से युनाइटिड किंगडम के निर्यात पर बुरा असर पड़ा और एक अनुमान के मुताबिक क़रीब ढाई अरब पाउंड का नुकसान हुआ.
[][][][][][][][][][][][][][][][
2005 - जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।
2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
2008 -
उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।
फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।
2009 - सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।
2011 – जन विरोध और क्रांति के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जायन अल-आबिदिन बिन अली देश छोड़ सऊदी अरब भागे।
2017
1. बीजेपी मंत्री का विवादित बयान- गांधी ने गिराई रुपये की वैल्यू, नोटों से भी हटाए जाएंगे
अंबाला। खादी ग्रामोद्योग की ओर से जारी कैलेंडर में गांधी जी की जगह नरेंद्र मोदी की चरखा चलाती तस्वीर विवाद का कारण बन गई है। यह अभी थमा भी नहीं कि हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रपिता को लेकर एक ओर विवादित बयान दिया है। विज ने कहा है कि महात्मा गांधी ऐसा नाम है जो, जिस दिन से नोट पर चिपका है उस दिन से नोट की डीवैल्युएशन शुरू हो गई । विज ने ये भी कहा की उनकी सरकार में धीरे धीरे नोट से भी हटेंगे गांधी। कांग्रेसियों द्वारा पूरे मामले में विरोध पर विज ने कहा की खादी गांधी के नाम से पेटेंट नहीं है और खादी के साथ गांधी का नाम जुडऩे से खादी उठने की जगह डूब गई । विज ने खादी के लिए मोदी को बेटर ब्रांड नेम बताया है।
2. देश भर में मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
नई दिल्ली, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर आज लोग गंगा स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भास्कर को नमन करते हैं। इसके साथ ही दान दिया। मकर संक्रांति 14-15 जनवरी को पड़ता है, क्योंकि इसी दिन धनु राशि को छोड़कर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिषचार्यों के मुताबिक इस बेला में गंगा में डुबकी लगाने से श्रद्धालुओं को मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति की पुण्य बेला आज दोपहर बाद 1:48 से शुरू होकर करीब 16 घंटे तक रहेगी। यहीं से सूर्य उत्तरायण होंगे। इससे देवताओं का दिन और असुरों की रात्रि का आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा।
3. यूपी चुनाव: कांग्रेस और अखिलेश गुट में होगा समझौता, प्रियंका-डिंपल करेंगी प्रचार!!
दोनों ही पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इस बार के विधान सभा चुनाव के प्रचार में सपा की तरफ से डिंपल यादव और कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी अहम किरदार निभा सकती हैं। समाजवादी पार्टी में जारी कलह और पार्टी पर अधिकार का संशय के बीच अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव लगातार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की रणनीतियों में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठजोड़ और सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गठबंधन के लिए दोनों प्रमुख पार्टियों से एक-एक अहम महिला चेहरे यानी सपा की ओर से डिंपल यादव और कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने बड़ी भूमिका निभाई है। अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर उस प्लान को अमली जामा पहनाएंगे। खबर है कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव जल्द ठोस फैसला लेंगे क्योंकि पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 17 जनवरी को जारी होगी।
4. धोनी सबसे समझदार क्रिकेटर हैं उनकी सलाह ज़रूर लूंगा: विराट कोहली
भारत के सीमित ओवरों की टीम के नव-नियुक्त कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। कोहली ने कहा है कि वह अपनी कप्तानी के दौरान धोनी से सलाह लेने में कभी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा जब भी उन्हें कोई दुविधा होगी वह धोनी से जरूर सलाह लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जाने वाले पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कोहली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धोनी मैदान पर सबसे समझदार क्रिकेटर हैं और वह डीआरएस के मामले में उनसे जरूर सलाह लेंगे। खास तौर पर बात जब डीआरएस की होगी तो वह धोनी से जरूर पूछेंगे। धोनी पहली बार कोहली की कप्तानी में खेलेंगे। कोहली ने कहा इससे धोनी के ऊपर से अतिरिक्त दबाव हटेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब वह अधिक खुलकर खेल पाएंगे। बड़ा शॉट खेलने से पहले अब वह दोबारा नहीं सोचेंगे।'
5. प्रियंका चोपड़ा के साथ हादसा, 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान हुईं घायल
प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'क्वांटिकों' की शूटिंग के दौरान ज़ख्मी हो गई थीं और उन्हें मामूली चोटें आई है. प्रियंका की हालत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गर्इ है. एबीसी इंटरटेनमेंट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल ठीक हैं और आराम कर रही हैं. प्रियंका एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान सिर के बल फिसल गई थी और उन्हें चोटें आई थी. इसके बाद तुरंत प्रियंका को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उन्हें इमरजेंसी रूम में दाखिल किया गया और इलाज किया गया. कुछ घंटों के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.
6. भूख हड़ताल पर बैठे लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह, अफसरों की ज्यादती को लेकर की है शिकायत
नई दिल्लीः भारतीय सेना के अधिकारियों पर जूते पॉलिश करवाने, कपड़े धुलवाने और कुत्ते टहलाने का आरोप लगाने वाले सेना के जवान लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह धरने पर बैठ गए हैं। यज्ञ प्रताप के धरने पर बैठने की जानकारी उनकी पत्नी ऋचा सिंह ने एक न्यूज चैनल को दी है। पत्नी ऋचा ने आरोप लगाया कि उनके पति यज्ञ प्रताप सिंह को सेना के अधिकारी लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। यही नहीं यज्ञ प्रताप का मोबाइल भी छीन लिया गया है, जिससे वह अपने घरवालों से बात नहीं कर पा रहे हैं। ऋचा का आरोप है कि उनके पति पर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है। वहीं अधिकारियों के इसी रवैये के चलते यज्ञ प्रताप भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
7. अभी और सताएगी ये सर्दी, बर्फबारी और बारिश होने की आशंका
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौमस विभाग के मुताबिक, राज्य में रविवार से अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, ‘राज्य में 15 से 16 जनवरी के बीच मध्य एवं ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।’ उन्होंने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हल्की से मध्यम से बर्फबारी हो सकती है।’
8. PAK आर्मी की डर्टी पिक्चर, देह व्यापार के लिए अगवा कीं 100 पश्तून लड़कियां!
अब पाकिस्तानी सेना की डर्टी पिक्चर सामने आई है. पश्तून कार्यकर्ता उमर दाऊद खट्टक का आरोप है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 100 पश्तूनी लड़कियों को अगवा किया है. इन लड़कियों को लाहौर में देह व्यापार के काम में झोंक दिया गया है. पश्तून कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक आए दिन उनकी लड़कियों का रेप करते हैं. पश्तून कार्यकर्ता ने बताया कि PAK की ओर से परमाणु हमले की धमकी दी जाती है, जिसके चलते अब तक पांच लाख लोग पलायन कर चुके हैं. सैनिकों ने कई गांव बर्बाद किए हैं और लगातार हमले करते रहते हैं. पश्तून के लोग पाकिस्तान से अलग रियासत चाहते हैं. कार्यकर्ता के मुताबिक पाकिस्तान ने सैकड़ों पश्तूनी लड़कियों को स्वात और वजीरिस्तान से अगवा कर सेक्स स्लेव बना रखा है. पाकिस्तानी सेना क्षेत्रीय लोगों को उनके इलाके से बेदखल कर आतंकी कैंप स्थापित करना चाहती है.
9. 10वीं के छात्र ने बनाया बारूदी सुरंग का पता लगाने वाला बनाया ड्रोन, साइन की 5 करोड़ की डील
14 साल के इस छात्र ने ऐसा ड्रोन बनाया है जो सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग हमले से बचा सकता है। गुजरात सरकार ने 14 वर्षीय छात्र हर्षवर्धन जाला से 5 करोड़ रुपये की डील की है। जिससे की ड्रोन का प्रोड्क्शन किया जा सके। वाइब्रेंट गुजरात समिट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जाला से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। 10वीं में पढ़ने वाले हर्षवर्धन जाला ने पिछले साल अखबारों में पढ़ा कि किस तरह बारूदी सुंरग, सेना में बड़ी तादाद में जवानों के घायल होने और उनकी मौत की वजह बनती है। जवानों की मदद के लिए जाला ने एक ड्रोन के प्रोटोटाइप पर काम करना शुरू किया जो बारूदी सुरंग का पता लगा सके।
10. न्यूज़ चैनल में शो के दौरान ही स्वामी ओम पर बरसे लात-घूंसे!
नई दिल्ली: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से बाहर निकाले जाने के बाद स्वामी ओम पहले से भी ज्यादा विवादों में हैं. हाल ही में उन्होंने एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनको यदि शो में नहीं बुलाया जाएगा तो वो ‘बिग बॉस’ का फिनाले नहीं होने देंगे. अब स्वामी ओम एक बार फिर भारी विवाद में घिर गए हैं. इसबार एक न्यूज़ चैनल के शो के दौरान उनके साथ हाथापाई हुई है. टीवी चैनल न्यूज़ नेशन के शो में स्वामी ओम दर्शकों के बीच बैठी एक महिला के साथ बहस में उलझ गए. इस दौरान एंकर बार-बार कह रही थीं कि ओम जी बदजुबानी मत कीजिए. यह सब हो ही रहा था कि शो में आए मेहमान आपस में हाथापाई करने लग गए. जिसके बाद स्वामी ओम भी अपने सीट पर से उठे और अन्य मेहमानों के साथ हाथपाई करने लग गए. इस दौरान स्वामी ओम पर लात घूंसे बरसाए गए जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी हमला किया. इस मारपीट में स्वामी ओम नीचे भी गिर पड़े.
10 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===---
1551 - मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ।
1804 - मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।
1875 – प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म हुआ।
[][][][][][][][[[[]]]]]]
प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म 14 जनवरी, 1875 को हुआ था. श्वाइत्सर एल्सेस प्रांत में पैदा हुए जो तब जर्मनी में था लेकिन बाद में फ्रांस का हिस्सा बना.
09 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें
अलबर्ट श्वाइत्सर ने दर्शन और थीयोलॉजी की पढ़ाई स्ट्रासबुर्ग, पेरिस और बर्लिन की यूनिवर्सिटी में की. एक पादरी के रूप में काम करने के बाद उन्होंने मेडिकल स्कूल में दाखिला लिया. इस ट्रेनिंग के बाद वह अफ्रीका में धर्म-प्रचारक बनना चाहते थे. श्वाइत्सर को संगीत की भी खूब समझ थी और वे अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए कॉन्सर्ट में संगीत आयोजन कर पैसे कमाया करते थे. जब तक उनकी मेडिकल की पढ़ाई पूरी हुई और एमडी की डिग्री मिली, उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी थीं. इनमें ईसा मसीह पर उनकी प्रसिद्ध किताब 'दि क्वेस्ट' और संगीतकार योहान सेबास्टियन बाख पर लिखी एक किताब भी शामिल हैं।
मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर श्वाइत्सर अपनी पत्नी समेत अफ्रीका चले गए. लैम्बारिनी में उन्होंने एक अस्पताल की स्थापना की. कुछ ही समय बाद प्रथम विश्व युद्ध छिड़ गया. जर्मनी में पैदा हुए श्वाइत्सर को युद्ध बंधक के रूप में एक फ्रेंच नजरबंदी कैंप में भेज दिया गया. 1918 में वहां से छोड़े जाने के बाद वे 1924 में लैम्बारिनी वापस लौटे. अगले तीन दशकों तक वह यूरोप भर में जगह जगह संस्कृति और नैतिकता के विषयों पर भाषण देते रहे. उनका दर्शन एक मूल सिद्धांत पर आधारित था और वह इसे "जीवन के सम्मान" का सिद्धांत कहते थे. विचार यह था कि हर जीवन को सम्मान और प्यार मिलना चाहिए. सभी इंसानों को ब्रह्मांड और उसकी सभी कृतियों के साथ व्यक्तिगत और आध्यात्मिक संबंध रखना चाहिए. श्वाइत्सर के अनुसार जीवन के प्रति श्रद्धा रखने से सभी इंसान अपने आप एक ऐसा जीवन जीने लगेंगे जो दूसरों की सेवा में समर्पित होगा.
अफ्रीका में मरीजों की सेवा के दौरान उन्होंने कुष्ठ और दूसरे कई तरह के खतरनाक रोगों का इलाज किया. 1952 में अपने इन्हीं कामों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनाम की राशि का इसतेमाल भी उन्होंने कुष्ठरोगियों की बेहतरी के लिए ही किया. 1950 से लेकर 1965 में अपने देहांत तक श्वाइत्सर न्यूक्लियर टेस्ट और न्यूक्लियर हथियारों के विरूद्ध लिखते रहे.
[[[[]]][]]]]][[]][][]]]][][]]]][[[[[]]]]
1896 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।
1905 - दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1918 - सुधाताई जोशी - पुर्तगाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।
1926 - महाश्वेता देवी - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
1967 - अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
1977 - नारायण कार्तिकेयन - भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक।
1979 – वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज डरेन गंगा का जन्म हुआ। उन्होंने 48 टेस्ट में तीन शतकों के साथ 2160 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 कैच लपके।
08 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
14 जनवरी को हुए निधन=====--
1742- एडमंड हैली, एक प्रसिद्घ खगोलशास्त्री।~~~~~~
दुनिया का हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले एडमंड हेली ने में आज ही के दिन आखिरी सांसें ली थीं. एडमंड हेली इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविदों में जाने जाते हैं.
[][][][[[[[][][][][[[[][][][[[][][]
दुनिया का हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले एडमंड हेली ने 1742 में आज ही के दिन आखिरी सांसें ली थीं. एडमंड हेली इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविदों में जाने जाते हैं.
हेली का जन्म इंग्लैंड के शोरडिच प्रांत में हुआ था. उनके पिता का साबुन का कारोबार था. बचपन से ही हेली की गणित में खास रुचि थी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के क्वींस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने सौरमंडल और सौर बिंदुओं के बारे लिखा. 1675 में वह ग्रीनविच ऑब्सरवेटरी में खगोलशास्त्री जॉन फ्लैमस्टीड के सहायक के रूप में काम करने लगे. 22 साल की उम्र में हेली ने ऑक्सफोर्ड से मास्टर की डिग्री हासिल की और रॉयल सोसाइटी में फेलो रिसर्चर के तौर पर चुने गए.
वैसे तो पृथ्वी के पास से कई धूमकेतु गुजरते हैं लेकिन हेली ऐसा धूमकेतु है जिसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है. साथ ही यह करीब 76 साल में एक बार दिखाई देता है जो पृथ्वी के पास से गुजरने वाले किसी भी धूमकेतु के लिए सबसे कम अवधि है. एडमंड हेली ने 1705 में यह जानकारी दी.
धूमकेतु धूल मिट्टी के बादल जैसे होते हैं जो कई सैकड़ों सालों बाद ही दोबारा देखने को मिलते हैं. इस लिहाज से हेली इकलौता ऐसा धूमकेतु है जिसे एक जीवनकाल में दो बार देखने की उम्मीद की जा सकती है. आखिरी बार इसे 1986 में देखा गया था और अब अगली बार इसके 2061 के मध्य में दिखाई देने की उम्मीद है.
[][][][][]][][][]]]]]]]]]][][[[[[[]]
14 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव===-
मकर संक्रांति।
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।
13 जनवरी इतिहास यहाँ देखें ।
No comments:
Post a Comment